Home   »   नेपाल में “Visit Nepal Year 2020”...

नेपाल में “Visit Nepal Year 2020” अभियान का हुआ शुभारंभ

नेपाल में "Visit Nepal Year 2020" अभियान का हुआ शुभारंभ |_50.1
नेपाल के राष्ट्रपति ने काठमांडू में ऐतिहासिक दशरथ रंगशाला में आयोजित समारोह के दौरान “Visit Nepal Year 2020” का शुभारंभ किया। पौराणिक जीव येती को अभियान का शुभंकर चुना गया है। नेपाल के इस महत्वाकांक्षी अभियान का उद्देश्य देश में पर्यटन को बढ़ावा देना और 2020 में 2 मिलियन पर्यटकों को आकर्षित करना है। नेपाल के सभी सात प्रांतों में विजिट नेपाल 2020 अभियान का शुभारंभ किया गया।
नेपाल विश्व के आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है और सरकार का लक्ष्य है पर्यटन को नेपाली अर्थव्यवस्था के प्रमुख स्तंभों में से एक बनाना हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नेपाल के प्रधानमंत्री: के पी शर्मा ओली; राजधानी: काठमांडू
  • नेपाल की राष्ट्रपति: बिध्या देवी भंडारी; मुद्रा: नेपाली रुपया
स्रोत: डीडी न्यूज़
Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *