RBI ने “वीडियो आधारित ग्राहक पहचान प्रक्रिया” को दी मंजूरी

about - Part 2862_3.1
भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों और अन्य ऋण देने वाले संस्थानों के लिए अपने ग्राहक को पहचानिए (के वाई सी) से संबंधित नियमों में बदलाव किया है। RBI द्वारा KYC में संशोधन कर विनियमित बैंकों और अन्‍य ऋणदाता संस्‍थाओं को वीडियो आधारित ग्राहक पहचान प्रक्रिया (V-CIP) के इस्‍तेमाल को मंजूरी दे दी है। इस कदम से दूरदराज के ग्राहकों को मदद मिलेगी। साथ ही V-CIP, RBI केअपने ग्राहक को पहचानिए (KYC) नियमों को पूरा करते हुए बैंकों और अन्य विनियमित संस्थाओं को सुविधा प्रदान करेगा। V-CIP के तहत रिकोर्ड की जा रही वीडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित तरीके से रिकॉर्ड करना और उस पर तारीख तथा समय की मुहर लगाना आवश्यक होगा।
इसके अलावा RBI ने बैंको को ग्राहक पहचान प्रक्रिया (CIP) के दौरान ग्राहको से लिए गए पैन कार्ड की क्लियर पिक्चर लेने की भी सलाह दी है। साथ ही रिजर्व बैंक ने बैंकों और अन्य विनियमित संस्थाओं को भारत में ग्राहक की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ग्राहक के स्थान की जानकारी जिओ टैंगिंग के माध्यम से करने की सलाह दी हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता

लद्दाख ने 7 वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप महिला ट्रॉफी जीती

about - Part 2862_5.1
लद्दाख की महिला टीम ने सातवी राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप जीत ली है। लद्दाख ने फाइनल मैच में दिल्ली के खिलाफ 2 गोल करके टूर्नामेंट अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट का आयोजन आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IHAI) ने लद्दाख विंटर स्पोर्ट्स क्लब के सहयोग से किया। टूर्नामेंट में चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र और लद्दाख की 4 महिला टीमों ने हिस्सा लिया था। 
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष: के एल कुमार

स्वदेशी विमान वाहक पोत ‘विक्रांत’ 2021 में हो सकता हैं नौसेना में शामिल

about - Part 2862_7.1
भारत का पहला देश में तैयार होने वाला विमानवाहक पोत विक्रांत निर्माण के चरण -3 में पंहुच चुका हैं जिसमें इसके मशीनरी और अन्य उपकरणों का संचालन सुनिश्चित किया जा रहा हैं, इसे 2021 की शुरुआत में भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा है। यह वर्ष 2022 तक पूरी तरह से संचालित होगा। विक्रांत का निर्माण कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) केरल के कोच्चि में किया जा रहा है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नौसेना प्रमुख : एडमिरल करमबीर सिंह
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

नई दिल्ली में साउथ एशियन ट्रेड एंड ट्रेवल एक्सचेंज एक्सपो 2020 का हुआ आयोजन

about - Part 2862_9.1
साउथ एशियन ट्रेड एंड ट्रेवल एक्सचेंज एक्सपो (SATTE) 2020 का 27 वां संस्करण नई दिल्ली में आयोजित किया गया । SATTE एक्सपो भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा समर्थित और जम्मू और कश्मीर पर्यटन विभाग द्वारा प्रायोजित है। एक्सपो का उद्देश्य नई व्यावसायिक भागीदारी बनाना और पर्यटन को प्रोत्साहित  करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच हैं। SATTE में 50 से अधिक देशों और 28 भारतीय राज्यों की भागीदारी का गवाह बना।

एम नागराज को हुडको का अध्यक्ष एवं एमडी किया गया नियुक्त

about - Part 2862_11.1
एम नागराज को सार्वजनिक क्षेत्र कंपनी आवास और शहरी विकास निगम (हुडको) का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। नागराज को आवास, इंफ्रास्ट्रक्चर वित्त, स्किल डेवलपमेंट और सामाजिक क्षेत्र में लघु वित्त तथा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार जैसे बहु-आयामी क्षेत्रों का अनुभव है। हुडको आवास और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए ऋण प्रदान करता है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): हरदीप सिंह पुरी
  • हुडको का मुख्यालय: नई दिल्ली
  • हुडको की स्थापना: 25 अप्रैल 1970

SBI ने भारत के साल 2020 विकास दर अनुमान में की कटौती

about - Part 2862_13.1
भारतीय स्टेट बैंक ने जीडीपी ग्रोथ को लेकर अपनी रिपोर्ट ‘Ecowrap’ जारी की है। एसबीआई के आर्थिक अनुसंधान विभाग द्वारा जारी ‘इकोव्रैप’ रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2020 के लिए भारत की विकास दर अनुमान को घटाकर 4.6% कर दिया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वर्ष 2020 में कृषि और इससे संबंधित क्षेत्रों में 2.8% वृद्धि का अनुमान है, जबकि उद्योग में 2.5% की वृद्धि का अनुमान है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2020 में सेवा क्षेत्र के लिए 6.9% वृद्धि आंकी गई है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • SBI के हेयरपर्सन: रजनीश कुमार; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 जुलाई 1955

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2020 में भारतीय पासपोर्ट को मिला 84 वां स्थान

about - Part 2862_15.1
हेनले ने वर्ष 2020 के लिए पासपोर्ट इंडेक्स जारी किया है। दुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट इंडेक्स 2020 में भारतीय पासपोर्ट 2019 से 2 पायदान खिसककर 84 वें स्थान पर है। भारत वर्तमान में 58 देशों को वीजा-फ्री एक्सेस सुविधा देता है। इस सूची में जापान सबसे ऊपर हैं। 
दुनिया के टॉप 3 सबसे पावरफुल पासपोर्ट हैं:-
1) जापान: 191 देश वीजा-फ्री एक्सेस
2) सिंगापुर: 190 देश वीजा-फ्री एक्सेस
3) जर्मनी, दक्षिण कोरिया: 189 देश वीजा-फ्री एक्सेस
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • हेनली एंड पार्टनर्स का मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम; स्थापना: 1997
  • हेनले एंड पार्टनर्स के अध्यक्ष: क्रिश्चियन केलिन
  • मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ): ज्यूगर स्टीफन

रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए आईपी आधारित VSS प्रणाली करेगा स्थापित

about - Part 2862_17.1
भारतीय रेलवे द्वारा सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में प्रमुख स्टेशनों पर इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) आधारित वीडियो सर्विलेंस प्रणाली (VSS) स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। रेलवे बोर्ड ने निर्भया फंड के तहत भारतीय रेलवे के 983 स्टेशनों पर वीडियो सर्विलांस प्रणाली स्थापित के करने के कार्यों को मंजूरी दी है।
इस वर्ष वीडियो सर्विलेंस प्रणाली स्थापित करने के लिए निर्भया निधि से भारतीय रेल को 250 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। पहले चरण में देशभर में 200 स्टेशनों पर वीएसएस स्थापित की जा रही है जिसमे से अब तक देशभर के 81 स्टेशनों पर कार्य पूरा हो चुका है। 

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रेल मंत्री: पीयूष गोयल

मार्च में विशाखापत्तनम तट पर किया जाएगा नौसैनिक अभ्यास MILAN का आयोजन

about - Part 2862_19.1
विशाखापट्टनम मार्च 2020 में एक और अंतर्राष्ट्रीय नौसेना अभ्यास ‘MILAN‘ की मेजबानी करने के लिए तैयार है। वर्ष 2020 के इस अभ्यास का विषय ‘सिनर्जी एक्रॉस द सीज’ है। MILAN 2020 एक बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास है जिसका उद्देश्य विदेशी-मित्र नौसेनाओं के बीच अभ्यास के दायरे और जटिलता में वृद्धि करना और समुद्री क्षेत्र में सर्वोत्तम अभ्यास करना है। 
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आंध्र प्रदेश की राजधानी: अमरावती
  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वभूषण हरिचंदन

वर्ल्ड बैंक ने वित्त वर्ष 2020 में भारत की विकास दर 5% रहने का लगाया अनुमान

about - Part 2862_21.1
वर्ल्ड बैंक ने ग्लोबल इकनोमिक प्रोस्पेक्टस रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में वर्ल्ड बैंक ने वित्त वर्ष 2020 के लिए भारत की विकास दर 5% रहने का अनुमान लगाया है। साथ ही वित्त वर्ष 2021 में भारत की विकास दर 5.8% रहने का भी अनुमान लगाया है। इस रिपोर्ट में बताया गया हैं कि गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) के क्रेडिट में कमी के कारण भारत की विकास वृद्धि दर को 6% से घटाकर 5% किया गया है। जबकि वित्त वर्ष 2020 में वैश्विक आर्थिक वृद्धि 2.5% तक बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विश्व बैंक के अध्यक्ष: डेविड आर माल्‍पास; मुख्यालय: वाशिंगटन डीसी

Recent Posts

about - Part 2862_22.1
QR Code
Scan Me