भारत ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ बना विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

about – Page 2863_3.1
अमेरिका की थिंक टैंक “वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू” की रिपोर्ट के अनुसार, भारत, ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ साल 2019 में 5 वीं सबसे बड़ी विश्व अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। भारत 2.94 ट्रिलियन डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के साथ विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी भारतीय अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था 2.83 ट्रिलियन डॉलर पर आकर थम गई जबकि फ्रांस का GDP 2.71 ट्रिलियन डॉलर रहा। भारत को इन प्रयासों से आर्थिक विकास में तेजी लाने में सहायता मिली है।

क्रय शक्ति समता (purchasing power parity) की दृष्टि से देखें तो जापान और जर्मनी की तुलना में भारत की जीडीपी 10.51 ट्रिलियन है, जो इन देशों से अधिक है। भारत में अधिक आबादी के कारण, भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 2,170 डॉलर  है, जो तुलना की दृष्टि से देखें तो यह अमेरिका के 62,794 डॉलर के मुकाबले बहुत कम है। भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर लगातार तीसरी तिमाही में घटकर  7.5 प्रतिशत से 5 प्रतिशत पर आने की संभावना है।
रिपोर्ट के अनुसार, भारत का सेवा क्षेत्र अर्थव्यवस्था का 60% और रोजगार का 28% के साथ विश्व में तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र है। विनिर्माण और कृषि अर्थव्यवस्था के दो अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं।
रिपोर्ट में कहा गया कि भारत का आर्थिक उदारीकरण 1990 की दशक में शुरू हुआ था, जिसमे औद्योगिक क्षेत्रीकरण, विदेशी व्यापार और निवेश पर नियंत्रण और राज्य के स्वामित्व वाले उद्यमों का निजीकरण करना शामिल था।

सूची में शामिल शीर्ष 4 अर्थव्यवस्थाएं : 

  • अमेरिका पिछले 149 वर्षों से दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है, जिसकी जीडीपी 21.44 ट्रिलियन डॉलर थी, जबकि जीडीपी (पीपीपी) 21.44 ट्रिलियन डॉलर थी। अमेरिका 45 ट्रिलियन डॉलर के प्राकृतिक संसाधनों के साथ दुनिया में दूसरे स्थान पर है।
  • चीन विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जिसने 1989 से 2019 के बीच औसतन 9.52% की दर से ग्रोथ की है। पिछले साल चीन की अर्थव्यवस्था में 29 सालों में सबसे कम वार्षिक विकास दर 6.1% देखी गई थी। चीन की जीडीपी 14.14 ट्रिलियन डॉलर थी। चीन के कुल 23 ट्रिलियन डॉलर के प्राकृतिक संसाधन स्रोत है।
  • जापान 5.15 ट्रिलियन की सांकेतिक जीडीपी के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है। देश का अधिकांश विकास अपने इलेक्ट्रॉनिक सामान उद्योग जुड़ा है, जो दुनिया में सबसे बड़ा उधोग है।
  • जर्मनी 4 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर है। यहां की अर्थव्यवस्था चौथी औद्योगिक क्रांति से गुजर रही है और इंटरनेट उद्योग में बदलाव की संभावनाएं है।

पांच भारतीय शहरों में आयोजित किया जाएगा फीफा अंडर -17 महिला फुटबॉल विश्व कप 2020

about – Page 2863_5.1
केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भारत में 2 नवंबर 2020 से शुरू होने वाले फीफा अंडर -17 महिला फुटबॉल विश्व कप 2020 के 5 मेजबान शहरों के नामों की घोषणा की। विश्व कप के ये मैच पांच शहरों अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता और नवी मुंबई में खेले जाएंगे।
विश्व कप का फाइनल 21 नवंबर को नवी मुंबई में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट कुल 16 टीमों हिस्सा लेंगी, जो विश्व कप का खिताब जीतने 32 मैचों में मुकाबला करेंगी। इसके अलावा कार्यक्रम में आधिकारिक स्लोगन – किक ऑफ़ द ड्रीम – का भी अनावरण किया गया।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फीफा महिला मुख्य फुटबॉल अधिकारी: सराई बेरमैन
  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष: प्रफुल्ल पटेल
  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ का मुख्यालय: द्वारका, दिल्ली

    NCLAT ने JSW स्टील को भूषण पावर के अधिग्रहण की दी मंजूरी

    about – Page 2863_7.1
    राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील अधिकरण (National Company Law Appellate Tribunal) ने JSW स्टील को 19,700 करोड़ रुपये की प्रस्तावित योजना के साथ दिवालिया हो चुकी भूषण पावर एंड स्टील का अधिग्रहण करने की मंजूरी दे दी है। इस अनुमति के बाद ईडी भूषण पावर और स्टील के पूर्व प्रमोटर के खिलाफ जाँच जारी रख सकता है, लेकिन इससे कंपनी के नए प्रमोटरो पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा । 
    यह कदम सरकार द्वारा हाल ही में इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड की धारा 32A में संशोधन करने के बाद आया है, जो बोली लगाने वालों और दिवालिया कंपनी की संपत्ति को जांच से सुरक्षित करता है।

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील अधिकरण के अध्यक्ष: न्यायमूर्ति सुधांशु ज्योति मुखोपाध्याय
    • राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील अधिकरण का मुख्यालय: नई दिल्ली
    • JSW स्टील की स्थापना: 1982
    • JSW स्टील मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
    • JSW स्टील के संस्थापक: सज्जन जिंदल
    • .

    AIFF को मिली AFC के ‘ग्रासरूट चार्टर ब्रांज लेवल’ की सदस्यता

    about – Page 2863_9.1
    अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (All India Football Federation – AIFF) को एशियाई फुटबॉल परिसंघ के ‘ग्रासरूट चार्टर ब्रांज लेवल’ का सदस्य बनाए जाने की घोषणा की गई है। इस सदस्यता से राष्ट्रीय निकाय अपनी जमीनी स्तर की प्रतिस्पर्धाओं को AFC से मान्यता प्राप्त के रूप में बढ़ावा दे सकेगा। इस घोषणा के बाद अब एआईएफएफ, एएफसी ग्रासरूट चार्टर की शर्तों के अनुसार अपनी जमीनी स्तर प्रतियोगितओं और गतिविधियों को एएफसी के सहयोग और मान्यता प्राप्त के रूप में बढ़ावा दे सकेगा।
    एआईएफएफ ने 2013 में जापान और वियतनाम के साथ जमीनी स्तर पर अपने काम के लिए स्थान साझा किया था। 2014 में, एआईएफएफ को फिलीपींस और ताजिकिस्तान के साथ जमीनी स्तर के फुटबॉल के लिए प्रेसिडेंट रिकग्निशन अवार्ड मिला था।

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • All India Football Federation के अध्यक्ष: प्रफुल्ल पटेल
    • All India Football Federation की स्थापना: 23 जून 1937
    • All India Football Federation, फीफा में 1948 में शामिल हुआ था.
    • All India Football Federation का मुख्यालय: द्वारका, दिल्ली
    • .

    दिग्गज महिला गोल्फर मिक्की राइट का निधन

    about – Page 2863_11.1
    प्रसिद्ध महिला गोल्फर मिक्की राइट का निधन। उनके नाम 13 प्रमुख खिताब है, जिनमें चार यूएस वीमेन ओपन खिताब और चार यूएस विमेंस पीजीए चैंपियनशिप शामिल है। उन्होंने 1954 से 1969 तक के अपने कैरियर के दौरान लेडीज़ प्रोफेशनल गोल्फ एसोसिएशन (एलपीजीए) टूर के 82 खिताब अपने नाम किए थे । पेशेवर गोल्फर बनने से पहले उन्होंने 1954 की वर्ल्ड एमेच्योर चैम्पियनशिप अपने नाम की थी। उन्होंने केवल 34 वर्ष की आयु में 1969 में खेल को अलविदा कह दिया था।

    मिट्टी की खामियों को दूर करने के लिए 19 फरवरी को मनाया जाता है मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस

    about – Page 2863_13.1
    हर साल 19 फरवरी को Soil Health Card Day यानि मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस मनाया जाता है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी 2015 को राजस्थान के सूरतगढ़ में मृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHC) योजना शुरूआत की थी। इस योजना का उद्देश्य हर दो साल में किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी करना है ताकि मिट्टी की पोषण संबंधी कमियों को दूर किया जा सके। यह योजना पैदावार बढ़ाकर किसानों की अतिरिक्त आय सुनिश्चित करती है और साथ ही टिकाऊ खेती को भी प्रोत्साहित करती है।
    इस योजना की शुरुआत राज्य सरकारों को सभी किसानों के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी करने में मदद करने के लिए की गई है। इसके अंतर्गत मिट्टी की सेहत और उसकी उर्वरता में सुधार के लिए पोषक तत्वों कितनी खुराक दी जानी चाहिए से संबंधित सलाह भी दी जाती है।
    2015 से 2017 तक के पहले चरण में 10 करोड़ 74 लाख और 2017 से 2019 के दूसरे चरण में 11 करोड़ 74 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों को जारी किए जा चुके हैं। सरकार SHC योजना पर अब तक कुल 700 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर चुकी हैं।

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री: नरेंद्र सिंह तोमर.

    जाने-माने अभिनेता एवं पूर्व सांसद तापस पाल का निधन

    about – Page 2863_15.1
    प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद तापस पाल का निधन। उन्होंने बंगाली सिनेमा में 22 साल की उम्र में अपने शुरुआत की और 1980 में समीक्षकों द्वारा पसंद की गई फिल्म दादर कीर्ति से लोकप्रियता हासिल की।
    पाल ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने बॉलीवुड में पहली बार माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म “अबोध” में काम किया था। वह कृष्णानगर से दो बार के सांसद और अलीपुर के विधायक चुने गए थे, पाल पश्चिम बंगाल के 2009 विधानसभा चुनावों में अपनी स्टार पावर से टीएमसी के लिए प्रचार करने वाले अभिनेताओं में से एक थे।

    जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप 2021 की मेजबानी करेगा भारत

    about – Page 2863_17.1
    भारत साल 2021 में होने वाले जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा। स्विट्जरलैंड के लुसाने में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (International Hockey Federation-FIH) ने  यह घोषणा की। यह प्रतियोगिता 2021 के अंत में खेली जाएगी। भारत दूसरी बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, पहली बार 2016 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ इस कार्यक्रम आयोजन किया गया था।
    इस बार के जूनियर पुरुष विश्व कप में 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमे मेजबान भारत समेत छह यूरोप, चार एशिया, दो अफ्रीका, दो ओशिनिया और दो पैन अमेरिका की टीमें शामिल होंगी। इन 16 टीमों में से यूरोपीय की छह टीमें पहले से ही इस टुर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, इनमे जर्मनी, इंग्लैंड, नीदरलैंड, स्पेन, बेल्जियम और फ्रांस शामिल हैं, जो 2019 में आयोजित यूरोपीय कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के जरिए अपनी दावेदारी पक्की कर चुकी है।
    पिछली बार 2016 में भारत ने लखनऊ के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बेल्जियम को 2-1 से हराया था। भारत द्वारा 2018 में एफआईएच के सीनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी भुवनेश्वर के कलिंग हॉकी स्टेडियम में की गई थी।

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: थियरी वेल
    • हॉकी इंडिया के अध्यक्ष: मोहम्मद मुश्ताक अहमद
    • .

    बर्लिन में 20 वें लॉरियस अवार्ड्स की हुई घोषणा, सचिन को बेस्ट स्पोर्टिंग मोमेंट का मिला खिताब

    about – Page 2863_19.1
    लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स एक वार्षिक पुरस्कार समारोह है, जिसमें साल के दौरान उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी और टीमों को सम्मानित किया जाता है। इन पुरस्कारों की शुरुआत 1999 में लॉरियस स्पोर्ट फ़ॉर गुड फ़ाउंडेशन के संस्थापक डेमलर और रिकेमॉन्ट द्वारा की गई थी। प्रतिष्ठित लॉरियस पुरस्कार पिछले 20 वर्षो से दिए जा रहे है, जिसे खेल जगत में सर्वश्रेष्ठ माना-जाता है। यह पुरस्कार समारोह जर्मनी के बर्लिन में आयोजित किया गया।

    ब्रिटिश F1 1 रेसर लुईस हैमिल्टन और स्टार फूटबॉलर लियोनेल मेस्सी को प्रतिष्ठित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवार्ड का संयुक्त विजेता घोषित किया गया। दोनों को बराबर वोट मिलने की वजह से 20 सालों में पहली बार जूरी फैसला करने में असमर्थ रही, जिसके बाद हैमिल्टन और मेस्सी को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

    यहाँ लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के विजेताओं की पूरी सूची दी जा रही है:-

    S.
    No.
    पुरस्कार
    नाम
    विजेता
    1
    लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द
    ईयर:
    लुईस
    हैमिल्टन और लियोनेल मेस्सी
    2
    लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ द
    ईयर
    सिमोन
    बाईल्स
    3
    लॉरियस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर
    दक्षिण
    अफ्रीका की पुरुष रग्बी टीम
    4
    लॉरियस बेस्ट स्पोर्टिंग मोमेंट
    सचिन तेंदुलकर- को टीम इंडिया द्वारा कंधों पर उठाकर स्टेडियम का
    चक्कर लगाना
    5
    लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर
    ईगन
    बर्नल
    6
    लॉरियस वर्ल्ड कमबैक ऑफ द ईयर
    सोफिया
    फ्लॉर्श
    7
    लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द
    ईयर विथ ए डिसेबिलिटी
    ओक्साना
    मास्टर्स
    8
    लॉरियस वर्ल्ड एक्शन स्पोर्ट्सपर्सन
    ऑफ़ द इयर:
    क्लो
    किम
    9
    लॉरियस लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड:
    डिर्क
    नोविट्ज़की
    10
    लॉरियस अकैडमी एक्सेप्शनल अचीवमेंट
    अवार्ड
    स्पेनिश
    बास्केटबॉल फेडरेशन
    11
    लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड अवार्ड
    साउथ
    ब्रोंक्स यूनाइटेड




    केंद्र सरकार ने IDSA का नाम बदलकर किया ‘मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान’

    about – Page 2863_21.1
    केंद्र सरकार ने रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान (The Institute for Defence Studies and Analyses) का नाम बदल कर मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय देश के पूर्व रक्षा मंत्री और पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर को सम्मानित करने के लिए लिया गया है।
    मनोहर पर्रिकर का “सबसे बड़ा” योगदान सशस्त्र बलों की लंबे समय चली आ रही वन रैंक वन पेंशन (OROP) मांग को लागू करना था। पर्रिकर 9 नवंबर, 2014 से 14 मार्च, 2017 तक रक्षा मंत्री रहे थे।
    नई दिल्ली में IDSA की स्थापना 1965 एक पंजीकृत सोसाइटी के रूप में की थी, जो रक्षा एवं सुरक्षा के सभी पहलुओं पर उद्देश्यपूर्ण अनुसंधान और नीति-प्रासंगिक अध्ययनों के लिए समर्पित है। संस्थान का उद्देश्य रक्षा और सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देना तथा ज्ञान का प्रसार करना है। संस्थान अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए, विशेषज्ञों के अनुसंधान, नीति-उन्मुख अनुसंधान, अनुसंधान निष्कर्षों के प्रसार, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण और सार्वजनिक शिक्षा का कार्य करता है।

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत
    • 28 वें सेनाध्यक्ष: जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे
    • .

    Recent Posts

    The Hindu Review of April Month 2026
    Most Important Questions and Answer PDF