केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री ने रामेश्वरम में लाइटहाउस का किया शिलान्यास

about – Page 2862_3.1
केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री मनसुख लक्ष्मणभाई मंडाविया ने तमिलनाडु में रामेश्वरम के धनुषकोडी में 50 मीटर ऊंचे आधुनिक लाइटहाउस की आधारशिला रखी। यह इस क्षेत्र का 5 वाँ लाइटहाउस है। इस लाइट हाउस का निर्माण 7 करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है। ये लाइट हाउस 1964 में चक्रवात से तबाह हो चुके पुराने चर्च के सामने बनाया जाएगा। यह समुद्र छोर से 33 से 37 किमी तक नेविगेशन की सुविधा प्रदान करेगा।
ये लाइटहाउस मछुआरों का मार्गदर्शन करने में सहायता करने के साथ-साथ पर्यटकों के लिए आकर्षण केंद्र भी होगा। लाइट हाउस नौसेना कमांड के लिए भी काफी अहम है, क्योंकि यहां पश्चिमी नौसेना कमान, पूर्वी नौसेना कमान, दक्षिणी नौसेना कमान और अंडमान और निकोबार नौसेना कमान जैसे चार नौसेना कमांड हैं।
लाइट हाउस परिसर का निर्माण 50 मीटर ऊंचाई (स्टिल्ट सहित) के आठ कोनो के साथ रेंफोर्समेंट सीमेंट कंक्रीट (आरसीसी) द्वारा किया जाएगा। लाइटहाउस टॉवर बिजलीघर, सहायक उपकरण कक्ष, ड्यूटी ऑपरेटर कक्ष और निरीक्षण कक्ष आदि के वाली एक बिल्डिंग के साथ लगा हुआ होगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • तमिलनाडु के राज्यपाल: बनवारीलाल पुरोहित
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री: टी ईके पलनीसामी
  • तमिलनाडु की राजधानी: चेन्नई

    विश्व में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा बनी हिंदी

    about – Page 2862_5.1
    हिंदी साल 2019 में 615 मिलियन से अधिक लोगो द्वारा बोली जाने वाली दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा बन गई है। वहीँ वर्ल्ड लैंग्वेज डेटाबेस एथनोलॉग के 22 वें संस्करण में बताया गया है कि 1,132 मिलियन से अधिक लोगो द्वारा बोली जाने वाली अंग्रेजी इस सूची में सबसे ऊपर है, जबकि चीनी भाषा मैंडरिन 1,117 मिलियन बोले जाने वालों के साथ दूसरे स्थान पर है।

    एथनोलॉग, 1951 में हुई स्थापना के बाद से दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं का वार्षिक डेटाबेस जारी करता है। हलियां डेटाबेस में दुनिया में बोली जाने वाली करीब 7,111 भाषाओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा एथनोलॉग उन प्राचीन भाषाओं का डेटा भी तैयार करता है, जो वर्तमान में नहीं बोली जाती। इस संस्करण में ऐसी करीब 348 भाषाओं को सूचीबद्ध किया गया है।

    अशरफ गनी ने जीता अफगानिस्तान का राष्ट्रपति चुनाव

    about – Page 2862_7.1
    अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी ने अफगानिस्तान में हुए राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया हैं और दूसरी बार अफगानिस्तान के राष्ट्रपति बनेंगे। चुनाव आयोग ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति चुनावों के परिणामों की घोषणा की है।
    अशरफ गनी ने 9,23,592 वोट एवं कुल मतों का 50.64% जीतकर राष्ट्रपति चुनाव जीता, जबकि उनसे हारने वाले अब्दुल्ला को चुनाव में 7,20,841 वोट एवं कुल मतों 39.52% हिस्सा प्राप्त हुआ। चुनाव आयोग ने कहा कि देश के कुल 9.6 मिलियन मतदाताओं में से केवल 1.8 मिलियन अफगान नागरिकों ने ही मतदान किया।

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • अफगानिस्तान की राजधानी: काबुल; मुद्रा: अफगानी.

    मैनचेस्टर यूनाइटेड और नॉर्दन आयरलैंड के पूर्व गोलकीपर हैरी ग्रेग का निधन

    about – Page 2862_9.1
    मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व गोलकीपर हैरी ग्रेग का निधन। उन्होंने फरवरी 1958 में हुई हवाई दुर्घटना के बाद शेफील्ड के खिलाफ खेले एफए (फुटबॉल एसोसिएशन चैलेंज कप) मैच में जीत सहित क्लब के लिए 247 बार प्रदर्शन किया। उन्हें 2019 के नए साल के ऑनर्स में OBE (ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर) से सम्मानित किया गया था।
    हैरी ग्रेग 1958 की हवाई दुर्घटना में 2 साथियों के अलावा एक बच्चे और उसकी गर्भवती मां को बचाने के लिए “हीरो ऑफ म्यूनिख” के नाम से जाने लगे थे, इस दुर्घटना में 23 लोग मारे गए थे।

    दिल्ली पुलिस ने कैब यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उबर के साथ मिलाया हाथ

    about – Page 2862_11.1
    दिल्ली पुलिस ने कैब में सफर करने वाले नागरिकों की बचाव और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कैब सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी “Uber” के साथ अपनी “Himmat Plus App” को एकीकृत किया है। हिम्मत प्लस ऐप को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर लॉन्च किया गया। ये ऐप आपातकालीन स्थिति में ड्राइवर या राइडर की रियल-टाइम लोकेशन की जानकारी देगी। पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को इसकी सुचना मिलते ही यात्री को सहायता प्रदान करने के लिए तुरंत पीसीआर वैन को सौंपा जाएगा।
    “Himmat Plus app” का फायदा:

    इस ऐप को जोड़ने से कैब में यात्रा करने वाले लोगों के स्थान की सही लोकेशन की जानकारी और लोगो के जीवन को बचाने में सहायता मिलेगी। इस पहल से दिल्ली पुलिस की आपातकालीन स्थितियों पर काबू पाने की क्षमता में भी सुधार होगा।
    Himmat Plus app कैसे करेगा काम:
    यात्री QR कार्ड स्कैन करते ही ड्राइवर की डिटेल और वाहन की जानकारी को हिम्मत ऐप पर एक्सेस कर सकता है। इस ऐप की मदद से राइडर सीधे ही पुलिस तक अपनी यात्रा की सूचना दे सकते हैं।

    भारत में बैरी ओ फ्रेल होंगे ऑस्ट्रेलिया के नए उच्चायुक्त

    about – Page 2862_13.1
    ऑस्ट्रेलिया ने  बैरी ओ फ्रेल को भारत में अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया है। वह हरिन्‍द्र सिद्धू का स्थान लेंगे जो 2016 से इस पद पर कार्यरत हैं। ओ फ्रेल ने 1995-2015 तक न्यू साउथ वेल्स की संसद कार्य किया था। उन्होंने भारत के लिए NSW के विशेष दूत के रूप में काम किया है और ऑस्ट्रेलिया इंडिया काउंसिल बोर्ड के डिप्टी चेयर के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत ऑस्ट्रेलिया का महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है, जिसमें दोनों की ओर से लगभग 30.7 बिलियन डॉलर का निवेश है और इसके अलावा भारतीय मूल के लगभग 700,000 लोग ऑस्ट्रेलिया में रह रहे है।

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • ऑस्ट्रेलिया राजधानी: कैनबरा; मुद्रा: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर
    • ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री: स्कॉट मॉरिसन

    दिल्ली का IGI हवाई अड्डा बना भारत का पहला सिंगल यूज़ प्लास्टिक-फ्री हवाई अड्डा

    about – Page 2862_15.1
    दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने दिल्ली के “इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे” को भारत का पहला सिंगल यूज़ प्लास्टिक-फ्री (प्लास्टिक रहित) हवाई अड्डा घोषित किया है। CII-ITC सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट ने दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) को सिंगल-यूज प्लास्टिक-फ्री एयरपोर्ट के रूप में प्रमाणित किया है। CII-ITC सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट ने IGI एयरपोर्ट को भारत का पहला सिंगल प्लास्टिक-रहित हवाई अड्डा बनाने के प्रयासों को सफल बनाने के स्वैच्छिक कार्यान्वयन के लिए DIAL की सराहना की है।

    कपड़ा मंत्रालय ने नई दिल्ली में कला कुंभ प्रदर्शनी का किया आयोजन

    about – Page 2862_17.1
    कपड़ा मंत्रालय ने नई दिल्ली में “कला कुंभ” प्रदर्शनी का आयोजन किया। यह प्रदर्शनी भौगोलिक संकेत (GI) शिल्प और भारत की विरासत को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जा रही है। ये प्रदर्शनियां बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में आयोजित की जाएगी। यह प्रदर्शनी हस्‍तशिल्‍प निर्यात संवर्धन परिषद (Export Promotion Council for Handicrafts – EPCH) द्वारा प्रायोजित हैं।
    जीआई टैग का इस्तेमाल उन हस्‍तशिल्‍प पर होता है जो किसी विशेष भौगोलिक क्षेत्र या मूल स्‍थान (जैसे कि कोई शहर, क्षेत्र अथवा देश) से जुड़े होते हैं। पूरे भारत से अगस्त 2019 तक लगभग 178 जीआई हस्तशिल्प उत्पादों को पंजीकृत किया गया था।
    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • केंद्रीय कपड़ा मंत्री: स्मृति जुबिन ईरानी.

    गुजरात में कोयला क्षेत्र पर मंथन के लिए “चिंतन शिविर” का किया गया आयोजन

    about – Page 2862_19.1
    गुजरात के केवडिया में कोयला क्षेत्र पर मंथन करने के लिए “चिंतन शिविर” आयोजित किया गया। ये सत्र कोयला क्षेत्र को आगे ले जाने के उपायों पर फोकस था। सत्र की अध्यक्षता केंद्रीय कोयला और खान मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने की और उन्होंने कहा है कि भारत वित्‍त वर्ष 2023-24 से थर्मल कोल (ताप विद्युत संयंत्रों में उपयोग आने वाला कोयला) का आयात करना बंद कर देगा

    “चिंतन शिविर” की प्रमुख बाते:
    • सत्र में कोयला क्षेत्र के सामने आने वाले मुद्दों पर चर्चा की गई और इन मुद्दों को नवाचारी समाधानों की मदद से हल करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया।
    • प्रतिभागियों ने वित्त वर्ष 2023-24 तक कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के एक बिलियन टन उत्‍पादन लक्ष्‍य की प्राप्ति के उपायों पर भी चर्चा की.
    • सीआईएल, कैप्टिव और वाणिज्यिक खनिकों को 2030 तक अधिक कोयला निकालने में सक्षम बनाने के लिए कोयला मंत्रालय, भारतीय रेल तथा जहाजरानी मंत्रालय के साथ तालमेल करेगा।
    • कोयला उत्पादन, उत्पादकता, सुरक्षा, स्थिरता आदि में कोयला कंपनियों द्वारा किए गए उपायों की सराहना करने के लिए “कोयला मंत्री पुरस्कार” भी शुरू किया जाएगा।
    • शिविर में स्‍थायी खनन, पर्यावरण संरक्षण, स्‍वच्‍छ कोयला प्रौद्योगिकी उपयोग तथा कोयला खनन क्षेत्र में लगे सभी हितधारकों को सहायता प्रदान करने के लिए रणनीतियां विकसित की गईं।
    • यह प्रस्‍ताव भी दिया गया है कि सीआईएल वित्‍त वर्ष 2023-24 तक 5 गीगावॉट सौर विद्युत का उत्‍पादन कर सकती है और 2030 तक 50 मिलियन टन कोयले का गैसीकरण करके अपना विस्‍तार कर सकती है।
    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • केंद्रीय कोयला और खान मंत्री: प्रह्लाद जोशी
    • कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष: अनिल कुमार झा
    • .

    बांग्लादेश-नेपाल आपस में व्यापार बढ़ाने के लिए मुक्त व्यापार समझौते पर करेंगे हस्ताक्षर

    about – Page 2862_21.1
    बांग्लादेश और नेपाल ने एक-दूसरे के साथ व्यापार बढ़ाने के लिए, एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए सहमति जताई हैं। इसके साथ ही बांग्लादेश नेपाल को नीलमफेरी जिले में नेपाल की सीमा के पास स्थित सैदपुर हवाई अड्डे का इस्तेमाल करने की अनुमति देने पर भी सहमत हो गया है। बांग्लादेश, नेपाल को करीब 38 मिलियन डॉलर की वस्तुओं का निर्यात करेगा और लगभग 18 मिलियन डॉलर का माल आयात करेगा। भारतीय कंपनी जीएमआर द्वारा नेपाल में प्रोजेक्ट पूरा कर लेने के बाद नेपाल बांग्लादेश को 500 मेगावाट पनबिजली देने में सक्षम होगा।

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना; राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका
    • नेपाल के प्रधान मंत्री: केपी शर्मा ओली
    • नेपाल की राष्ट्रपति: बिध्या देवी भंडारी
    • नेपाल की राजधानी: काठमांडू; नेपाल की मुद्रा: नेपाली रुपया

    Recent Posts

    The Hindu Review of April Month 2026
    Most Important Questions and Answer PDF