2.5रु – 5 लाखरु तक की निजी आय पर टैक्स 10% से घटाकर 5% किया गया

about – Page 4054_2.1

2017-18 के बजट में 2.5 लाख रु से 5 लाख रु तक की सालाना आय वाले निजी करदाताओं के लिए आयकर की दर 10% से घटाकर 5% कर दी गई है. वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि इससे सरकार को 15,500 करोड़ रु का नुकसान होगा. इसकी भरपाई के लिए 50 लाख से 1 करोड़ रु तक की आय पर 10% सरचार्ज लगाया जाएगा.

Continue reading “2.5रु – 5 लाखरु तक की निजी आय पर टैक्स 10% से घटाकर 5% किया गया”

भारत की पहली पेशेवर मुक्केबाज़ सरिता देवी ने जीता डेब्यू मैच

about – Page 4054_3.1
भारत की पहली महिला पेशेवर मुक्केबाज़ एल सरिता देवी ने पेशेवर मुक्केबाज़ी के अपने डेब्यू मैच में हंगरी की सोफिया बेडो को हरा दिया है. 60वां पेशेवर मुकाबला खेल रहीं सोफिया को हराकर सरिता ने कहा, “एशियाई खेलों की घटना बेहद दुखद थी. यह बड़ा कारण था जिसकी वजह से मैंने पेशेवर मुक्केबाज़ी की ओर रुख किया.”

Continue reading “भारत की पहली पेशेवर मुक्केबाज़ सरिता देवी ने जीता डेब्यू मैच”

केंद्रीय बजट : 2017-18 Live Updates

about – Page 4054_4.1



केंद्रीय बजट : 2017-18
संसद में भारी हंगामे के बीच आज 1 फरवरी 2017 को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने केंद्रीय बजट 2017-18 पेश करना शुरू किया. बजट में घोषित किये गए अब तक के मुख्य बिंदु :-

Continue reading “केंद्रीय बजट : 2017-18 Live Updates”

आज देश भर में मनायी जा रही है बसंत पंचमी

about – Page 4054_5.1

आज 01 फरवरी 2017 को देश भर में बसंत पंचमी का त्यौहार बेहद उत्साह, उल्लास और ऊर्जा के साथ मनाया जा रहा है. आप सभी को करियर पॉवर, बैंकर्स अड्डा एवं ADDA 247 की पूरी टीम की ओर से बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं. यह त्यौहार शीत ऋतु की समाप्ति और बसंत ऋतु के प्रारंभ का प्रतीक है. प्रतिवर्ष यह त्यौहार प्रचलित भारतीय कैलेंडर विक्रम संवत के माघ महीने के पांचवे दिन ‘पंचमी’ को मनाया जाता है. इस दिन लोग पीले कपड़े पहनते हैं और मंदिर जाकर विद्या की देवी सरस्वती की पूजा करते हैं. यह पर्व विद्या, वाणी, कला, संगीत की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती को समर्पित है.
Continue reading “आज देश भर में मनायी जा रही है बसंत पंचमी”

आर्थिक समीक्षा : 2016-17

about – Page 4054_6.1
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 31 जनवरी 2017 को संसद में
वर्ष
2016-17 का आर्थिक
सर्वेक्षण या आर्थिक समीक्षा प्रस्तुत किया। आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि
आर्थिक विकास अब सामान्‍य हो जाएगा क्‍योंकि नए नोट आवश्‍यक मात्रा में चलन में
वापस आ गए हैं और विमुद्रीकरण पर आगे की कार्रवाई की जा चुकी है। चालू वित्‍त वर्ष
में सीपीआई आधारित कोर मुद्रास्‍फीति दर स्थिर बनी रही और
5 प्रतिशत के औसत के करीब रही।

आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि रुपए का प्रदर्शन अधिकांश अन्‍य उभरती बाजार
अर्थव्‍यवस्‍थाओं की तुलना में अच्‍छा रहा.
2016-17 के लिए 13.01.2017 तक रबी फसलों के तहत कुल क्षेत्र 616.2 लाख हेक्‍टेयर रहा जो कि पिछले वर्ष के इस सप्‍ताह की
तुलना में
5.9 प्रतिशत अधिक
है।
2016-17 के लिए 13.01.2017 तक चना दाल के तहत कुल क्षेत्र पिछले वर्ष के
इस सप्‍ताह की तुलना में
10.6 प्रतिशत अधिक
रहा।
वैश्विक स्‍तर पर सुस्‍ती
छाई रहने के बावजूद भारत अपेक्षाकृत कम महंगाई
, राजकोषीय अनुशासन एवं सामान्‍य चालू खाता घाटे के साथ-साथ
आम तौर पर स्थिर रुपया-डॉलर विनिमय दर के वृहद आर्थिक परिदृश्‍य को बरकरार रखने
में सफल रहा है।

Continue reading “आर्थिक समीक्षा : 2016-17”

सतत विकास लक्ष्यों के लिए अमृतराज भारत में यूएन के गुडविल एम्बेसडर नियुक्त

about – Page 4054_7.1

फिल्म निर्माता और विंबलडन टेनिस खिलाड़ी अशोक अमृतराज को सतत विकास लक्ष्यों के लिए भारत में संयुक्त राष्ट्र का गुडविल एम्बेसडर नियुक्त किया गया है. अमृतराज भारत में यूएन के पहले एम्बेसडर हैं. वे वर्ष 2030 तक एसडीजी को प्राप्त करने के लिए गति और प्रतिबद्धता उत्पन्न करने हेतु जिम्मेदार हैं और इन लक्ष्यों के कार्यान्वयन में नए हितधारकों को जोड़ने को बढ़ावा देंगे.

Continue reading “सतत विकास लक्ष्यों के लिए अमृतराज भारत में यूएन के गुडविल एम्बेसडर नियुक्त”

अमूल्य पटनायक नए दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त

about – Page 4054_8.1


1985 बैच के केन्द्र शासित प्रदेश (यूटी) कैडर के आईपीएस अधिकारी अमूल्य पटनायक दिल्ली पुलिस के नए आयुक्त नियुक्त किये गए हैं. उन्होंने आलोक वर्मा का स्थान लिया है जो केंद्रीय ख़ुफ़िया ब्यूरो के प्रमुख नियुक्त किये गए हैं. पटनायक अब तक दिल्ली पुलिस विशेष आयुक्त (प्रशासन) के पद पर थे.

Continue reading “अमूल्य पटनायक नए दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त”

हार्वर्ड बिज़नेस स्कूल में केस स्टडी बना पेटीएम

about – Page 4054_9.1
डिजिटल पेमेंट्स स्टार्टअप पेटीएम के एक ऑनलाइन रिचार्ज प्लेटफॉर्म से पेमेंट बैंक बनने तक की यात्रा को हार्वर्ड बिज़नेस स्कूल में केस स्टडी बनाया गया है. ‘Paytm: Building a Payments Network’ शीर्षक वाली यह केस स्टडी हार्वर्ड या उसके बाहर भी पढ़ाने के लिए उपलब्ध होगी.

Continue reading “हार्वर्ड बिज़नेस स्कूल में केस स्टडी बना पेटीएम”

Current Affairs: Daily GK Update 31st January, 2017 For All The Upcoming Examsddd

प्रिय पाठकों,
https://1.bp.blogspot.com/-tO6KCeoDkUo/VrnmMZoIn9I/AAAAAAAAGvs/ywgH-SeKUCA/s1600/GK%2BUPDATE%2BDAILY.jpg
जैसाकि आप जानते ही हैं कि आज करेंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. हिंदी में पूर्ण रूप से करंट अफेयर्स का अध्ययन अपने आप में एक चुनौती है. छात्रों की इसी समस्या को समझते हुए अब हम दिन भर के सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स को एक ही पोस्ट में उपलब्ध करा रहे हैं. यह पोस्ट बैंकिंग, एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स के मामले में आपके लिए बेहद सहायक होगी.
Continue reading “Current Affairs: Daily GK Update 31st January, 2017 For All The Upcoming Examsddd”

FGII ने बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के साथ बैंकाश्योरेंस करार किया

about – Page 4054_11.1

फ्यूचर जनरली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी (FGII) ने पुणे स्थित बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के साथ एक एजेंसी करार की घोषणा की है. बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की एक छत के नीचे विविध रेंज के गैर-जीवन बीमा उत्पादों को चुनने के दौरान ग्राहकों को बेहद लाभ देने के लिए यह करार किया है. इसने बैंकाश्योरेंस के लिए भारत में 100 बैंकों से करार किया है.
Continue reading “FGII ने बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के साथ बैंकाश्योरेंस करार किया”

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF