आज (31 जनवरी 2017) से शुरू हो रहा है संसद का बजट सत्र

about – Page 4056_2.1

संसद का बजट सत्र आज (31 जनवरी 2017) को शुरू हो रहा है और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, राज्य सभा एवं लोकसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे. सत्र के पहले दिन आर्थिक सर्वे भी सदन के पटल पर रखा जाएगा. इस वर्ष से अलग से रेल बजट नहीं प्रस्तुत किया जाएगा और इसे आम बजट के साथ जोड़ दिया गया है जो 1 फरवरी 2017 को प्रस्तुत किया जाएगा.
Continue reading “आज (31 जनवरी 2017) से शुरू हो रहा है संसद का बजट सत्र”

2019 तक देश के 660 जिलों में मौसम स्टेशन स्थापित करेगा IMD

about – Page 4056_3.1

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बेहतर और त्वरित मौसम की भविष्यवाणी और फसल विशिष्ट परामर्श देने के लिए वर्षा सिंचित एवं गैर-वर्षा सिंचित क्षेत्रों पर प्रमुख रूप से ध्यान केंद्रित करने के उददेश्य से देश के 660 जिलों में मौसम केंद्र (स्टेशन) स्थापित करने का निर्णय किया है. यह प्रणाली चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी.
Continue reading “2019 तक देश के 660 जिलों में मौसम स्टेशन स्थापित करेगा IMD”

आरबीआई ने 1 फरवरी से 2017 से निकासी सीमा वापिस ली

about – Page 4056_4.1


लोगों को बड़ी राहत देते हुए, आरबीआई ने 01 फरवरी 2017 से एटीएम से निकासी की सीमा समाप्त कर दी है और साथ ही तत्काल प्रभाव से चालू खाता और ओवरड्राफ्ट खाता की सभी सीमाएं भी वापिस ले ली हैं. हालाँकि बैंकों को भेजे गए एक सर्कुलर में आरबीआई ने बताया कि बचत खातों पर प्रतिसप्ताह 24 हजार निकासी सीमा जारी रखी गयी है.
Continue reading “आरबीआई ने 1 फरवरी से 2017 से निकासी सीमा वापिस ली”

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने पायलट सेवा शुरू की

about – Page 4056_5.1

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने रायपुर और रांची में अपनी पायलट सेवा शुरू करने के साथ अपना संचालन शुरू किया. बैंक 25,000 रु के जमा पर 4.5% की ब्याज दर; 25,000-50,000 रु पर 5%; 50,000-1,00,000 रु की जमा पर 5.5% ब्याज दर देगा. नए बैंक की चुकता इक्विटी 800 करोड़ रु है, जिसमें से सरकार ने पहले ही 275 करोड़ रु का संचार (infuse) कर लिया है.
Continue reading “इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने पायलट सेवा शुरू की”

Current Affairs: Daily GK Update 30th January, 2017 For All The Upcoming Examsdd

प्रिय पाठकों,
https://1.bp.blogspot.com/-tO6KCeoDkUo/VrnmMZoIn9I/AAAAAAAAGvs/ywgH-SeKUCA/s1600/GK%2BUPDATE%2BDAILY.jpg
जैसाकि आप जानते ही हैं कि आज करेंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. हिंदी में पूर्ण रूप से करंट अफेयर्स का अध्ययन अपने आप में एक चुनौती है. छात्रों की इसी समस्या को समझते हुए अब हम दिन भर के सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स को एक ही पोस्ट में उपलब्ध करा रहे हैं. यह पोस्ट बैंकिंग, एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स के मामले में आपके लिए बेहद सहायक होगी.
Continue reading “Current Affairs: Daily GK Update 30th January, 2017 For All The Upcoming Examsdd”

हॉलीवुड लीजेंड जॉन हार्ट का 77 की आयु में निधन

about – Page 4056_7.1

ब्रिटिश अभिनेता सर जॉन हर्ट, जिन्होंने दि एलीफैंट मैन और हैरी पॉटर में अभिनय किया था, उनका कैंसर के कारण लन्दन में उनके निवास पर निधन हो गया. उनकी आयु 77 वर्ष थी.

Continue reading “हॉलीवुड लीजेंड जॉन हार्ट का 77 की आयु में निधन”

अबुल हुसैन 2017 कोलकाता मैराथन जीते

about – Page 4056_8.1

सिलीगुड़ी के अबुल हुसैन ने, उत्तर बंगाल और उत्तरपूर्व भारत की बहुलता वाले कोलकाता मैराथन का पहला संस्करण जीत लिया है. हुसैन ने यह दौड़ 2 घंटे 34 मिनट और 2 सेकंड में जीती जबकि कोलकाता के बिश्वनाथ पाल पांच मिनट पीछे रहकर दूसरे स्थान पर रहे. परितोष रॉय तीसरे स्थान पर रहे. वहीं सिक्किम की मंगली तमांग ने 1 घंटा 31 मिनट और 13 सेकंड के समय में महिला हाफ मैराथन जीती.

Continue reading “अबुल हुसैन 2017 कोलकाता मैराथन जीते”

उच्चतम न्यायालय ने पूर्व कैग विनोद राय को BCCI का प्रमुख नियुक्त किया

about – Page 4056_9.1

उच्चतम न्यायालय (SC) ने पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) विनोद राय को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का प्रमुख तय किया है. साथ ही रामचंद्र गुहा और आईडीएफसी के एमडी और सीईओ विक्रम लिमये को इस खेल निकाय का प्रशासक नियुक्त किया है.

Continue reading “उच्चतम न्यायालय ने पूर्व कैग विनोद राय को BCCI का प्रमुख नियुक्त किया”

भारत का सबसे बड़ा स्टार्टअप ऊष्मायन हुब्ब्ली में बनेगा

about – Page 4056_10.1

भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी, परोपकारी और उद्यम पूंजीपति, गुरुराज देशपांडे ने कर्नाटक के हुब्बली (पहले हुबली) में भारत का सबसे बड़ा स्टार्टअप ऊष्मायन केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया है. यह निर्णय देशपांडे फाउंडेशन के प्रारंभिक ऊष्मायन केंद्र, सैंडबॉक्स के विस्तार के विचार पर आधारित है जो देशपांडे और उनकी पत्नी जयश्री द्वारा 2008 में शुरू किया गया था.

Continue reading “भारत का सबसे बड़ा स्टार्टअप ऊष्मायन हुब्ब्ली में बनेगा”

भारत का विदेशी रिज़र्व $ 932.4 मिलियन बढ़कर $ 360.775 बिलियन हुआ

about – Page 4056_11.1

भारतीय रिजर्व बैंक ने सूचित किया कि भारत का विदेशी रिज़र्व 20 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में लगातार दूसरी बार 932.4 मिलियन डॉलर बढ़कर 360.775 बिलियन डॉलर पहुँच गया है.इससे पिछले सप्ताह में, भारत का फोरेक्स रिज़र्व 687.9 मिलियन डॉलर बढ़कर 359.843 बिलियन डॉलर पहुँच गया था.

Continue reading “भारत का विदेशी रिज़र्व $ 932.4 मिलियन बढ़कर $ 360.775 बिलियन हुआ”

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF