अमित शाह ने द्वीप विकास एजेंसी की छठी बैठक की कि अध्यक्षता

about - Part 2859_3.1
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में द्वीप विकास एजेंसी (IDA) की छठी बैठक की अध्यक्षता की। द्वीप विकास एजेंसी ने द्वीपों के समग्र विकास योजना की प्रगति की समीक्षा की। नीति आयोग को “द्वीपों के समग्र विकास” की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक के दौरान, द्वीप विकास एजेंसी के तहत चिन्हित किए गए द्वीपों में सतत विकास की पहल की गई। इस पहल का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ द्वीप से समुद्री खाद्य पदार्थ और नारियल आधारित उत्‍पादों की निर्यात सुविधाएं बढ़ाकर द्वीप आबादी के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है। उपरोक्त पहल लक्षद्वीप के 5 द्वीपों के साथ-साथ अंडमान और निकोबार के 4 द्वीपों में भी लागू की जाएगी।
द्वीपों पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए, हवा, समुद्र और डिजिटल कनेक्टिविटी में सुधार के लिए परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी। जून 2020 तक, अंडमान और निकोबार में 7 अन्य द्वीपों सहित पोर्ट ब्लेयर को पनडुब्बी ऑप्टिकल फाइबर केबल के माध्यम से डिजिटल रूप से जोड़ा जाएगा, जिससे द्वीपों में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) की संख्या भी बढ़ेगी।

अमेरिका ने चीन को “मुद्रा मैनिपुलेटर” सूची से हटाया

about - Part 2859_5.1 
अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने चीन को “मुद्रा मेनिपुलेटर” की सूची से हटा दिया है। यह फैसला यूएस-चीन व्यापार समझौते के पहले चरण के शुरू होने से ठीक पहले लिया गया। अगस्त 2019 में, चीन को आधिकारिक तौर पर अमेरिका द्वारा “मुद्रा हेरफेर” (मुद्रा मेनिपुलेटर) के रूप में चिन्हित किया गया था और चीन पर व्यापार में “अनुचित प्रतिस्पर्धात्मक लाभ” लेने के लिए युआन के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया था। 1994 के बाद यह मौका हैं जब चीन को “मुद्रा मैनिपुलेटर” के रूप में चिन्हित किया गया हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति: डोनाल्ड ट्रम्प; राजधानी: वाशिंगटन, डी.सी.

केंतो मोमोता ने अपने नाम किया मलेशिया मास्टर्स 2020 का खिताब

about - Part 2859_7.1
दुनिया के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी जापान के केंतो मोमोता ने मलेशिया मास्टर्स 2020 का खिताब जीत लिया हैं । उन्होंने डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन को 24-22, 21-11 से मात दी। उन्होंने पिछले साल रिकॉर्ड कुल 11 खिताब जीते थे। इस जीत के साथ ही उन्होंने जुलाई में तोक्यो में होने वाले ओलंपिक में स्वर्ण जीतने का दावा और मजबूत कर लिया हैं।

इन्फोसिस ने GEFCO के साथ की साझेदारी

about - Part 2859_9.1
इन्फोसिस ने अपने विश्वव्यापी परिचालन को डिजिटल मे बदलने के लिए GEFCO के साथ पाँच साल का करार किया है। इन्फोसिस ने मल्टीमॉडल सप्लाई चेन सॉल्यूशन प्रोवाइडर, GEFCO के साथ अपने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बेहतर बनाने के लिए साझेदारी की है। डिजिटल सेवाओं और परामर्श फर्म इंफोसिस GEFCO को GEFCO की अगली पीढ़ी के व्यावसायिक एप्लिकेशन प्रबंधन सेवाओं को ट्रांसफ़ोम करने में मदद करेगी। यह GEFCO को वास्तविक डिजिटल संगठन के रूप में उभरने में भी मदद करेगा। साझेदारी का मुख्य उद्देश्य प्रतिस्पर्धी लाभ के नए सतत स्रोत तैयार करना और ग्राहकों के लिए लगातार सुधार करने के लिए GEFCO को सहयोग करना है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इन्फोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक: सलिल पारेख
  • मुख्यालय: बेंगलुरु

इसरो गुयाना से GSAT-30 उपग्रह का करेगा प्रक्षेपण

about - Part 2859_11.1
इसरो 17 जनवरी, 2020 को फ्रेंच गुयाना से एरियन-5 प्रक्षेपण यान (VA 251) के जरिए जीसैट -30 उपग्रह लॉन्च करेगा। जीसैट -30 भारत का संचार उपग्रह है, जो सी और केयू बैंड में जियोस्टेशनरी ऑर्बिट से संचार सेवाएं प्रदान करने के लिए इसरो द्वारा विकसित की गई I-3K बस संरचना पर कॉन्फ़िगर किया गया है। ।
उपग्रह इसरो की पूर्व इन्सैट / जीसैट उपग्रह श्रृंखला से है। 3357 किलोग्राम वजनी, जीसैट -30 इनसैट -4 ए अंतरिक्ष यान सेवाओं के स्थान पर सेवा प्रदान करेगा। यह उपग्रह केयू बैंड में भारतीय मुख्य भूमि और द्वीपों को, सी बैंड में खाड़ी देशों, बड़ी संख्या में एशियाई देशों और आस्ट्रेलिया को कवरेज प्रदान करता है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इसरो के अध्यक्ष: के सिवन; मुख्यालय: बेंगलुरु; स्थापित: 1969

केंद्र ने माइकल पात्रा को आरबीआई का नया डिप्टी गवर्नर किया नियुक्त

about - Part 2859_13.1
केंद्र सरकार ने माइकल देवव्रत पात्रा को भारतीय रिज़र्व बैंक का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। वह वर्तमान में भारतीय रिज़र्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें समय से 6 महीने पहले इस्तीफा देने वाले डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य के स्थान पर नियुक्त किया गया है। माइकल देवप्रभा पात्रा 3 साल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी-गवर्नर होंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक के अन्य तीन डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन, बी पी कानूनगो और एम के जैन हैं।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.

IOC ने भारतीय नौसेना के लिए तैयार किया विशेष श्रेणी का डीजल

about - Part 2859_15.1

इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (IOC) ने भारतीय नौसेना के जहाजों के इस्तेमाल के लिए नाटो ग्रेड जैसा विशेष श्रेणी का डीजल तैयार किया है। वाइस एडमिरल जी एस पाब्बी ने अपग्रेडेड हाई फ्लैश हाई-स्पीड डीजल (HFHSD- IN 512) लॉन्च किया।
इस डीजल में कम सल्फर की वजह से इसका पर्यावरण पर भी कम असर होता है और इंजन बेहतर तरीके से काम करते हैं। यह ईंधन भारतीय नौसेना को उसकी वैश्विक गतिविधियों को बढ़ाने की क्षमता प्रदान करेगा तथा भाारत को उन स्थानों पर मित्र देशों के जहाजों के लिए ईंधन की आपूर्ति करने की सुविधा देगा जहां नाटो ग्रेड जैसे ईंधन की आपूर्ति की जाती है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष: संजीव सिंह
  • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का मुख्यालय: नई दिल्ली
  • नौसेना प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह

उपराष्ट्रपति आंध्र प्रदेश में परंपरागत तेलुगू अध्ययन उत्कृष्टता केन्द्र का करेंगे उद्घाटन

about - Part 2859_17.1
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में 21 जनवरी को परंपरागत तेलुगू अध्ययन उत्कृष्टता केन्द्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर स्टडीज इन क्लासिकल तेलुगू) का उद्घाटन करेंगे। केंद्र अनुसंधान, सेमिनार, वाद-विवाद और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समृद्ध शास्त्रीय तेलुगु के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा। ये तेलुगु केंद्र केन्द्रीय भारतीय भाषा संस्थान (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर स्टडीज सेंट्रल इंडियन लैंग्वेजेज ) के अधीन होगा।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • वाईएस जगनमोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश के वर्तमान सीएम हैं।
  • बिस्वा भुसन हरिचंदन आंध्र प्रदेश के राज्यपाल हैं।

सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस: 14 जनवरी

about - Part 2859_19.1
सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत 2017 मे की गई थी है। इस दिवस को शुरू में आर्मिस्टिस डे के रूप में मनाया जाता था। यह दिवस फील्ड मार्शन केएम करिप्पा के उत्कृष्ट योगदान को चिन्हित करने के लिए उनके सेवानिवृत्त के दिन मनाया जाता हैं – जो सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ थे। चौथा सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस हरियाणा जिले के पंचकुला में स्थित चंडीमंदिर छावनी मनाया जाएगा ।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • थल सेनाध्यक्ष: मनोज मुकुंद नरवणे

दुनिया के आठ अजूबों की सूची में शामिल हुआ स्टैचू ऑफ यूनिटी

about - Part 2859_21.1
भारत का स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया के 8 अजूबों की सूची में शामिल हो गया है। शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) ने स्टैचू ऑफ यूनिटी को अपने आठ अजूबों की लिस्ट में शामिल कर लिया है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा है। गुजरात के केवडिया में स्थित 182 मीटर ऊंची प्रतिमा विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है। 2018 में सरदार वल्लभभाई पटेल की 143 वीं जयंती पर प्रतिमा का उद्घाटन किया गया। 
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • गुजरात के मुख्यमंत्री: विजय रूपाणी; राज्यपाल: आचार्य देव व्रत

Recent Posts

about - Part 2859_22.1
QR Code
Scan Me