रूस aiba विश्व कप 2020 के नए फॉर्मेट की करेगा मेजबानी

about – Page 2857_3.1
रूस अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (International Boxing Association) टीम विश्व कप 2020 के नए फॉर्मेट की मेजबानी करने वाला पहला देश होगा। हंगरी के बुडापेस्ट में हुई एआईबीए कार्यकारी समिति के सदस्यों की बैठक में रूस की बोली को मंजूरी देने के पक्ष में मतदान किया गया । इस टूर्नामेंट का आयोजन द्वितीय विश्व युद्ध की 75 वीं वर्षगांठ पर “Boxing for peace” के विषय पर किया जाएगा।

इस संस्करण में दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय टीमें हिस्सा लेंगी। ये नया फॉर्मेट मुक्केबाजी को दर्शकों और प्रायोजकों के लिए अधिक आकर्षक बना देगा। पहला विश्व कप 1979 में अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के प्रसिद्ध मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित किया गया था। विश्व कप 1979 से 1998 तक और 2002-2006 के दौरान एक टीम इवेंट के रूप में आयोजित किया गया था। टूर्नामेंट अंतिम बार साल 2008 में मास्को में आयोजित किया गया था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • AIBA की स्थापना: 1946
  • AIBA मुख्यालय: लुसाने, स्विट्जरलैंड
  • AIBA अध्यक्ष: डॉ. मोहम्मद मोसाहसैन
  • .

राजलक्ष्मी सिंह देव को फिर चुना गया रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का अध्यक्ष

about – Page 2857_5.1
राजलक्ष्मी सिंह देव को दोबारा भारतीय रोइंग महासंघ (Rowing Federation of India – RFI) का अध्यक्ष चुना गया है। ये चुनाव भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के पर्यवेक्षक गोविंदराज की निगरानी में आयोजित किया गया।

चयन प्रक्रिया के तहत की गई अन्य नियुक्तियां:

  • राजपाल सिंह, जी भास्कर, सौविक घोष और श्रीकुंवर कुरुप उपाध्यक्ष चुने गए.
  • एमवी श्रीराम को RFI के महासचिव के रूप चुना गया.
  • कृष्ण कुमार सिंह और चिरजीत धुकन को महासंघ का संयुक्त सचिव चुना गया.
  • जसबीर सिंह, वेंकटेश्वर राव, इस्माइल बेग, जैकब और मंजूनाथ को कार्यकारी समिति का सदस्य चुना गया।

      चुने गए सभी उम्मीदवार वर्ष 2024 तक (चार साल के लिए) तक इस पद पर बने रहेंगे।




      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • भारतीय रोइंग महासंघ की स्थापना: 30 अगस्त 1976
      • भारतीय रोइंग महासंघ का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र

      पूर्व भारतीय फुटबॉलर अशोक चटर्जी का निधन

      about – Page 2857_7.1
      पूर्व भारतीय फुटबॉलर अशोक चटर्जी का निधन। चटर्जी ने देश की सीनियर राष्ट्रीय टीम के लिए कुल 30 मैच खेले, उनके अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत तब हुई थी जब 1965 में मर्डेका कप में जापान के खिलाफ खेले जा रहे एक मुकाबले में उन्हें दूसरे हाफ में पीके बनर्जी के लिए स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतारा गया था।
      अशोक चटर्जी ने भारत के लिए 10 गोल किए जिसमें 1966 मर्डेका कप में ग्रुप लीग चरण में जापान के खिलाफ 3-0 की जीत के दौरान किए दो गोल शामिल है। चटर्जी ने बैंकॉक में हुए 1966 के एशियाई खेलों और 1967 में एशियाई कप क्वालिफायर में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें साल 2019 में मोहन बागान लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

      लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने जाने-माने अभिनेता मनोज कुमार को किया सम्मानित

      about – Page 2857_9.1
      लोकप्रिय अभिनेता मनोज कुमार को एक महान अभिनेता और भारतीय सिनेमा में दिए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने WBR Golden Era of Bollywood सम्मान से सम्मानित किया है।
        
      कई अहम किरदारों के लिए प्रसिद्ध मनोज कुमार को सम्मान पत्र संतोष शुक्ला, सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट (वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स), उस्मान खान (उपाध्यक्ष , वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, इंडिया) और प्रोफेसर राजीव शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। इससे पहले, दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को भी इस सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

      विजय आडवाणी होंगे USIBC वैश्विक निदेशक मंडल के नए अध्यक्ष

      about – Page 2857_11.1
      यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) ने विजय आडवाणी को अपने वैश्विक निदेशक मंडल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले वह जनवरी 2020 में बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य चुके है। साथ ही परिषद ने वैश्विक निदेशक मंडल में दो नये सदस्यों लॉकहीड मार्टिन इंटरनेशनल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष टिम कैहिल और जीई दक्षिण एशिया के अध्यक्ष और सीईओ महेश पालाशिखर को की भी शामिल करने की घोषणा की है। यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) अमेरिका, भारत और इंडो-पैसिफिक में काम करने वाली शीर्ष वैश्विक कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है।
      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल का मुख्यालय: वाशिंगटन, डी.सी., अमेरिका
      • यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल की स्थापना: 1975
      • .

      पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स कार्यक्रम का किया शुभारंभ

      about – Page 2857_13.1
      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ओडिशा में कटक के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में देश के पहले खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी खेल कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें देश भर के 159 विश्वविद्यालयों के लगभग 3,400 एथलीट 17 स्‍पर्धाओं में भाग लेंगे।
      विभिन्न स्पर्धाओं में आयोजित किया जाने वाल यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए एक स्थान पर किया जाने वाला सबसे बड़ा आयोजन है और जो देश के प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज करने में मददगार साबित होगा। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा मंच है।
      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • उत्कल दिवस या ओडिशा दिवस प्रत्येक वर्ष 01 अप्रैल को मनाया जाता है।
      • ओडिशा के सीएम: नवीन पटनायक; ओडिशा के राज्यपाल: गणेशी लाल

      नीति आयोग असम में सतत विकास लक्ष्‍य सम्‍मेलन 2020 का कर रहा है आयोजन

      about – Page 2857_15.1
      नीति आयोग गुवाहाटी, असम में सतत विकास लक्ष्‍य सम्‍मेलन 2020 (Sustainable Development Goals Conclave 2020) – पूर्वोत्‍तर राज्‍यों की भागीदारी, सहयोग और विकास पर सम्‍मेलन का आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम में पूर्वोत्तर राज्यों के केंद्रीय मंत्रालयों, शिक्षाविदों, नागरिक समाज और अंतर्राष्ट्रीय विकास संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
      यह सम्‍मेलन पूर्वोत्तरों क्षेत्र में SDG का स्थानीयकरण करने पर केंद्रित होगा। इसमें जलवायु के अनुकूल कृषि, स्थायी आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, कौशल विकास, कनेक्टिविटी, उद्यमशीलता, बुनियादी ढांचा विकास शामिल होंगे। प्रत्येक सत्र की अध्यक्षता उस क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ द्वारा की जाएगी।
      नीति आयोग, राष्ट्रीय और उप-राष्ट्रीय स्तर पर SDG को अपनाने और निगरानी रखने के लिए अधिकारिक प्राधिकरण है। देश के 2030 एसडीजी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए इस दशक में पूर्वोत्तर क्षेत्र की प्रगति महत्वपूर्ण है। यह सम्मेलन नीति आयोग के उप-राष्ट्रीय स्तर पर साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।

      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • अध्यक्ष: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
      • नीति आयोग: राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्था (National Institution for Transforming India)
      • नीति आयोग CEO: अमिताभ कांत, उपाध्यक्ष: राजीव कुमार

      FC गोवा एशियाई फुटबॉल चैंपियंस में क्वालीफाई करने वाला बना पहला भारतीय क्लब

      about – Page 2857_17.1
      एशियाई फुटबॉल परिसंघ (Asian Football Confederation) चैंपियंस लीग की ग्रुप स्टेज के लिए क्वालीफाई करने वाला FC गोवा पहला भारतीय क्लब बन गया। एफसी गोवा, इंडियन सुपर लीग (Indian Super League 2019-20) के आखिरी मैच में जमशेदपुर एफसी को 5-0 से हराकर लीग का टेबल-टॉपर रहा।
      मोहन बागान और ईस्ट बंगाल जैसे भारतीय क्लब एशियाई क्लब चैंपियनशिप में खेल चुके हैं, लेकिन इसके 2002 में शुरू होने बाद से अब देश की राष्ट्रिय टीम एएफसी चैंपियंस लीग के ग्रुप स्टेज मैच भी नहीं खेली है। हाल ही में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (All India Football Federation) द्वारा आईएसएल को देश की टॉप-लेवल की लीग घोषित किया गया था, जिसकी लीग चरण की शीर्ष टीम एएफसी चैंपियंस लीग में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • एशियाई फुटबॉल परिसंघ के अध्यक्ष: शेख सलमान बिन अब्राहिम अल खलीफा
      • एशियाई फुटबॉल परिसंघ का मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया

      डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा: जाने कैसा रहेगा पूरा कार्यक्रम, किन स्थानों का करेंगे दौरा

      about – Page 2857_19.1
      अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी 2020 को अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल और अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प के साथ भारत की दो दिनों की यात्रा पर आ रहे हैं। इस दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति भारतीय समृद्ध व विविधतापूर्ण संस्कृति से रूबरू होने के लिए आगरा का ताजमहल, साबरमती आश्रम और राष्ट्रपति भवन सहित कुछ प्रमुख स्थानों का दौरा करेंगे।


      हम यहाँ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा के दौरान होने प्रमुख कार्यक्रमों पर नज़र डालेंगे ।



      24 फरवरी 2020: पहले दिन


      डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी को गुजरात के अहमदाबाद में पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इसके बाद 22 किमी लंबे एक रोड शो का आयोजन किया जाएगा, जिसके मार्ग पर देशभर के कलाकार अपनी प्रस्‍तुतियों से राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का स्‍वागत करेंगे। इस मार्ग पर 28 से भी अधिक मंच बनाए गए हैं, जहां कलाकार पारम्‍परिक परिधानों में लोकनृत्‍य, संगीत और योग मुद्राओं की प्रस्‍तुति देंगे। अहमदाबाद पहुँचने के साथ ही डोनाल्ड ट्रम्प गुजरात का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बन जाएंगे
      रोड शो के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए साबरमती आश्रम भी जाएंगे। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद, उन्हें भेंट के रूप में एक चरखा और गांधी के जीवन पर लिखित पुस्तक सहित महात्मा गांधी की तस्वीर दी जाएंगी।

      “नमस्ते ट्रम्प” कार्यक्रम:


      साबरमती आश्रम यात्रा के बाद, दोनों नेता गुजरात के अहमदाबाद में स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम “सरदार पटेल स्टेडियम” पहुंचेंगे जहां भव्य कार्यक्रम “नमस्ते ट्रम्प” में हिस्सा लेंगे और इसे संबोधित करेंगे, ये स्टेडियम “मोटेरा स्टेडियम” के नाम से भी जाना जाता है। “नमस्ते ट्रम्प” कार्यक्रम जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे में लगभग 1.25 लाख लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है।

      ताजमहल का दीदार:

      “नमस्ते ट्रम्प” कार्यक्रम के बाद, अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल दुनिया के 7 अजूबों में शामिल आगरा का प्रतिष्ठित “ताजमहल” देखने के लिए उत्तर प्रदेश के खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे। ताजमहल का दीदार करने के बाद, प्रतिनिधि मंडल अपने शेष कार्यक्रमों के लिए दिल्ली रवाना हो जाएगा।


      दूसरे दिन: 25 फरवरी 2020

      यात्रा के दूसरे दिन, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में अमेरिकी राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत करने के बाद मुलाकात करेंगे। साथ ही राष्ट्रपति कोविंद दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में अमेरिकी राष्ट्रपति के सम्मान राज भोज का भी आयोजन करेंगे। इसके बाद राज घाट पर पहुँच कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।



      राज घाट के बाद, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल हैदराबाद हाउस पहुंचेगा जहां अमेरिकी राष्ट्रपति और भारतीय प्रधान मंत्री द्वारा दोनों देशों के बीच वर्तमान साझेदारी और भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस चर्चा में रणनीतिक सहयोग, रक्षा, आतंक रोकने, कारोबार, ऊर्जा व द्विपक्षीय विषयों पर चर्चा होगी। इसके के बाद, अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल भारत में अमेरिकी दूतावास में सीईओ गोलमेज बैठक के लिए आएंगे। यहां, अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ देश के शीर्ष व्यापारिक व्यक्तियों के साथ बातचीत होगी।

      कार्यक्रम के अंत में, अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल वायु सेना के एक विमान में नई दिल्ली से अमेरिका के लिए रवाना हो जाएगा।




      बांग्लादेश में भाषा आंदोलन के शहीदों की याद में मनाया गया “शहीद दिवस”

      about – Page 2857_21.1
      बांग्लादेश में बांग्ला भाषा आंदोलन में जान गवाने वालों शहीदों की याद में 21 फरवरी को “शहीद दिवस” के रूप में मनाया गया है जिसे ‘अमर एकुशे’ के रूप में भी जाना जाता है। यह दिन हर साल भाषा आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है।
      बांग्लादेश के राष्ट्रपति एम अब्दुल हामिद और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर दिन की शुरुआत की, जिन्होंने भाषा आन्दोलन के दौरान ढाका में 21 फरवरी 1952 को पाकिस्तानी पुलिस की गोलीबारी के दौरान अपनी जान गंवा दी थी।


      बांग्लादेश का भाषा आंदोलन:

      बांग्लादेश के भाषा आंदोलन की शुरुआत 1948 में हुई और यह अपने चरम पर तब पहुंच गया जब विरोध कर रहे लोगो पर पकिस्तान सरकार ने गोलियां चला दी, जिसमे आठ लोगों की जान चली गई थी। यह आंदोलन तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) की आधिकारिक भाषा बंगला को बनाने के बाद ही समाप्त हुआ था। इस आंदोलन के परिणामस्वरूप, हर साल 21 फरवरी को बांग्लादेश के भाषा आंदोलन के शहीदों की याद में शहीद दिवस मनाया जाता है। साथ ही यूनेस्को ने भी इस संघर्ष में शहीद हुए युवाओं की याद में 1999 में 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस के रूप में मनाए जाने का अपनाया था।

      Recent Posts

      The Hindu Review of April Month 2026
      Most Important Questions and Answer PDF