त्रिपुरा सरकार ने AAI के साथ उपकरण केंद्र शुरू करने के एमओयू पर किए हस्ताक्षर

about - Part 2838_3.1
त्रिपुरा सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airport Authority of India) ने राज्य में धलाई जिले के मनु ब्लॉक में उपकरणों को रखने के लिए 6 केंद्रों का निर्माण करने के समझौते पर हसताक्षर किए हैं।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस परियोजना को अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी योजना के तहत शुरू किया है। उपकरण किराए पर देने वाले इन केन्द्रों में, कृषि, पशुपालन और मछली पालन से संबंधित उपकरण रखे जाएंगे। इन उपकरणों को किसानों, स्‍व सहायता समूहों तथा अन्‍य जरूर तमंदों को न्‍यूनतम किराए पर दिया जाएगा। इस परियोजना से करीब 6000 परिवारों को लाभ मिलने की संभावना है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष: अरविंद सिंह.
  • भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का मुख्यालय: नई दिल्ली.

पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का निधन

about - Part 2838_5.1
भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का निधन। वह 1968 के ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उनका जन्म पंजाब में जालंधर जिले के संसारपुर गाँव में हुआ था। उन्होंने अपना पहला मुकाबला 1963 में फ्रांस के लियोन में खेला था। साथ ही वह 1966 में बैंकाक में हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और 1968 में मैक्सिको में हुए ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिसा भी थे। वह भारतीय राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ता के रूप में भी काम कर चुके हैं।

पीएमओ मंत्री जितेन्‍द्र सिंह ने जम्मू में ‘पेंशन अदालत’ का किया उद्घाटन

about - Part 2838_7.1
पीएम कार्यालय तथा कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन मामलों के राज्‍यमंत्री डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह ने जम्‍मू में पेंशन अदालत और राष्‍ट्रीय पेंशन योजना (National Pension System) के जागरूकता और शिकायत निवारण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

यह पहला मौका था जब दिल्‍ली के बाहर पेंशन अदालत का संचालन किया गया, जैसा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि शिकायतों का निवारण मौके पर ही किया जाना चाहिए, इसलिए सरकार इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के देश हर हिस्‍से और कोने-कोने तक पहुंचना चाहती है। पेंशन अदालतों से मौके पर ही पेंशनभोगियों की शिकायतों का निवारण करने में मदद मिलेगी, जिससे उनका जीवन सुगम बनेगा। इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री द्वारा परिवार अदालत पर ट्वीटर श्रृंखला डू यू नो और एक पुस्तिका भी जारी की गई जिसमें पेंशन नियमों की व्‍याख्‍या की गई है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल और प्रशासक : गिरीश चंद्र मुर्मू.

द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित जाने-माने कोच जोगिंदर सिंह सैनी का निधन

about - Part 2838_9.1
प्रसिद्ध एथलेटिक्स कोच और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित जोगिंदर सिंह सैनी का निधन। इनका जन्म 1 जनवरी 1930 को पंजाब के होशियारपुर जिले में हुआ था, सैनी विज्ञान से स्नातक थे और 1954 में एथलेटिक्स कोच बने थे। उन्हें 1970 में तत्कालीन एमेच्योर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का मुख्य कोच बनाया गया था। उन्हें 1997 में भारतीय एथलेटिक्स में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह 1978 में एशियाई खेलों में आठ स्वर्ण सहित 18 पदक जीतने वाली भारतीय एथलेटिक्स टीम के मुख्य कोच थे।

लोकसभा अध्यक्ष ने कोटा में “सुपोषित माँ अभियान” की कि शुरुआत

about - Part 2838_11.1
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने निर्वाचन क्षेत्र राजस्थान के कोटा में “सुपोषित माँ अभियान” का शुभारंभ किया। यह अभियान गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को पोषण संबंधी सहायता प्रदान करने और उन्हें स्वस्थ्य रखने के लिए शुरू किया गया है।
इस अवसर पर ओम बिरला ने समाज के सभी वर्गों से भारत को कुपोषण मुक्त बनाने के अभियान में सहयोग करने की अपील की। इस अभियान के अंतर्गत 1,000 गर्भवती महिलाओं को एक महीने की खाद्य सामग्री दी जाएगी। साथ ही बच्चे के स्वास्थ्य संबंधी, जैसे चिकित्सा परीक्षण, रक्त परीक्षण, दवाएं, प्रसव आदि को भी इसमें कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश की आने-वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने का अभियान है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री: अशोक गहलोत.
  • राजस्थान के राज्यपाल: कलराज मिश्र.
  • राजस्थान की राजधानी: जयपुर.

    मध्य प्रदेश के खरगौन जिले में मिर्ची महोत्सव का किया गया आयोजन

    about - Part 2838_13.1
    मध्य प्रदेश में खरगौन जिले के कसरावद में अनूठे मिर्ची महोत्सव का आयोजन किया गया। मिर्ची महोत्सव राज्य के कारोबारियों, निवेशकों और निर्यातकों के लिए एक बड़ा व्यापारिक अवसर होता है। साथ ही इससे किसानों की आय दोगुना करने के केंद्र सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी।
    इस अवसर पर मिर्ची से बने व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए। खरगौन जिले के कसरावद में हुए इस उत्सव में राज्य के कई जिलों के हजारों किसान ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर राज्य के कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा है कि इस त्योहार का उद्देश्य मिर्च के निमारी ब्रांड को बढ़ावा देना है।
    मध्य प्रदेश राज्य के निमाड़ और मालवा क्षेत्र (Nimar and Malwa regions) मिर्च के सबसे ज्यादा उत्पादक क्षेत्र हैं। इन इलाकों की लाल मिर्च को चीन, पाकिस्तान, मलेशिया और सऊदी अरब को भी निर्यात किया जाता है। इस साल भी धार जिले में 5 लाख 41 हजार 740 मीट्रिक टन हरी मिर्च और 63 हजार मीट्रिक टन से अधिक लाल मिर्च का उत्पादन किया गया है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: कमलनाथ.
    • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लाल जी टंडन.

    स्टार खिलाडी राफेल नडाल ने मैक्सिकन ओपन खिताब अपने नाम किया

    about - Part 2838_15.1
    विश्व के दूसरे नंबर के स्टार टेनिस खिलाडी राफेल नडाल ने एटीपी मैक्सिको ओपन के फाइनल में टेलर फ्रिट्ज को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराकर इस साल का पहला खिताब जीत लिया है। यह उनका 85 वां एटीपी टूर खिताब है। नडाल ने तीसरी बार एटीपी 500 का खिताब अपने नाम किया है और यह पहली बार होगा जब इसका आयोजन 2014 में क्ले से बदलकर हार्ड-कोर्ट में किया गया है।
    वहीँ महिलाओं के फाइनल में सातवें नंबर की खिलाड़ी हीथर वाटसन (Heather Watson) ने कनाडा की युवा  टेनिस खिलाड़ी लेलाह फर्नांडीज (Leylah Fernandez) को 6-4, 6-7, 6-1 से हराकर तीन सालों में पहला डब्ल्यूटीए खिताब अपने नाम किया।

    रेलवे ने पहले ‘रेस्तरां ऑन व्हील्स’ रेस्तरां का किया शुभारंभ

    about - Part 2838_17.1
    भारतीय रेलवे ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में अपनी पहली चलती-फिरत खान-पान सेवारेस्टोरेंट ऑन व्हील्स” का शुभारंभ किया है। इस रेस्तरां का लाभ यात्रियों सहित आम नागरिक भी उठा पाएंगे। इस रेस्तरां को परिचालन से बाहर हो चुके दो MEMU कोचों का नवीनीकरण करके विकसित किया गया है।
    इस अनूठे प्रयास से न केवल आसनसोल स्टेशन पर सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, बल्कि आने वाले पांच वर्षों में लगभग 50 लाख रुपये की गैर-किराया राजस्व आय होने की भी उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री और आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियो ने इस रेस्तरां का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने आसनसोल स्टेशन पर दो नए वातानुकूलित रिटायरिंग रूम और इलेक्ट्रॉनिक रिजर्वेशन चार्ट डिस्प्ले सिस्टम और बैटरी चालित एक कार का भी उद्घाटन किया।



    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • केंद्रीय रेल मंत्रालय के मंत्री: पीयूष गोयल.

    मोइद्दीन यासीन बने मलेशिया के नए प्रधानमंत्री

    about - Part 2838_19.1
    मलेशिया के पूर्व गृह मंत्री मोइद्दीन यासीन को मलेशिया का नया प्रधानमंत्री बनाया गया है। उन्हें इस पद पर 94 वर्षीय महातिर मोहम्‍मद के इस्तीफे के बाद चुना गया है, जो 2018 के आम चुनावों के बाद से प्रधानमंत्री पद पर थे।
    मलेशिया के राजा द्वारा 29 फरवरी को मोइद्दीन को प्रधानमंत्री बनाएं के निर्णय को जल्दबाजी में और शक की निगाहों से देखा गया क्योंकि महातिर के सहयोगियों ने दावा किया था कि उनके पास महातिर को दोबारा सत्ता में लाने के लिए पर्याप्त समर्थन है, और उनका कहना है कि गुस्से को उकसाया जा रहा है, चूँकि लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को अचानक खारिज कर दिया गया था। मलेशिया में राजा द्वारा देश के प्रधानमंत्री की नियुक्ति की जाती है, जिसे यह साबित करना होता है कि उसके पास सबसे ज्यादा सांसदों का समर्थन प्राप्त है।



    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • मलेशिया की राजधानी: कुआलालंपुर; मलेशिया की मुद्रा: मलेशियाई रिंगित.

    शून्य भेदभाव दिवस: 1 मार्च

    about - Part 2838_21.1
    Zero Discrimination Day: शून्य भेदभाव दिवस हर साल 1 मार्च को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस साल यूएनएड्स उन सभी भेदभावों को चुनौती दे रहा है जिन्हें महिलाओं व लड़कियों को सहना पडता है, साथ ही उनके लिए लैंगिक समानता को बढ़ावा देने व सशक्तिकरण की दिशा में प्रयासों के तहत जागरूकता के प्रसार और संसाधन जुटाने पर ज़ोर दिया जाएगा। यह दिन मानव अधिकारों की रक्षा करने, सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने, भेदभावपूर्ण कानूनों को हटाने और निष्पक्ष न्याय और समानता सुनिश्चित करने के लिए भी मनाया जाता है।
    इस वर्ष के शून्य भेदभाव दिवस की थीम: ZERO DISCRIMINATION AGAINST WOMEN AND GIRLS 



    तितली को शून्य भेदभाव दिवस का प्रतीक चुना गया है, जिसका उपयोग लोगों द्वारा भेदभाव को समाप्त करने और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में काम करने के प्रयासों के रूप में अपनी कहानियों और तस्वीरों को साझा करने के लिए किया जाता है।
    शून्य भेदभाव दिवस सभी के अधिकारों को प्रोत्साहित करने और उन्हें चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है, चाहे फिर वो उम्र, लिंग, सेक्सुअलिटी, राष्ट्रीयता, जातीयता, रंग, आदि की ही क्यों न हो। इस दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य बगैर किसी विकल्प के महिलाओं व लड़कियों को सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के क्षेत्र में बराबरी के अवसर के लिए आवाज उठाना है। शून्य भेदभाव दिवस की शुरुआत 1 मार्च 2014 को UNAIDS के कार्यकारी निदेशक द्वारा की गई, इसके मनाएं जाने की घोषणा UNAIDS द्वारा दिसंबर 2013 में विश्व एड्स दिवस पर अपने शून्य भेदभाव अभियान कार्यक्रम के बाद की गई थी।



    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • एचआईवी / एड्स पर संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम (यूएनएड्स) मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
    • यूएनएड्स के कार्यकारी निदेशक: विनी बयानीमा
    • यूएनएड्स की स्थापना: 26 जुलाई 1994

      Recent Posts

      द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
      Most Important Questions and Answer PDF
      QR Code
      Scan Me