भुवनेश्वर में पहले खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल का हुआ समापन

about - Part 2837_3.1
ओडिशा के भुवनेश्वर में खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल संपन्न हो गए है। इन खेलों में चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय ने 17 स्वर्ण, 19 रजत और 10 कांस्य पदक सहित कुल 46 पदक जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। साथ इन खेलों में सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय दूसरे और पटियाला का पंजाबी विश्वविद्यालय, तीसरे स्थान पर रहा। 
इन खेलों में कुल 113 विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिया। कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाली भारत की सबसे तेज़ महिला धावक दुतीचंद ने 200 मीटर फाइनल में 23.66 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्कल दिवस या ओडिशा दिवस प्रत्येक वर्ष 01 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • ओडिशा के सीएम: नवीन पटनायक; राज्यपाल: गणेशी लाल.

अतुल्य भारत की वेबसाइट और मोबाइल ऐप को तीन नई भाषाओं में किया गया लॉन्च

about - Part 2837_5.1
पर्यटन और संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा नई दिल्ली में “अतुल्य भारत” वेबसाइट और मोबाइल ऐप के बहुभाषी (अलग-अलग भाषा) संस्करण को लॉन्च किया गया है। “अतुल्य भारत” वेबसाइट और मोबाइल ऐप के इस नए संस्करण को तीन नई भाषाओं चीनी, अरबी और स्पेनिश में लॉन्च किया गया है। “अतुल्य भारत” की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के इस नए संस्करण का उद्देश्य चीनी, अरबी और स्पेनिश भाषी देशों के पर्यटकों को आकर्षित करना और भारत के पर्यटन स्‍थलों, आकषर्णों, अनुभवों और मूल्‍यों के बारे में अधिक से अधिक सूचना उपलब्ध कराना है। इसे तीन भाषाओं में लॉन्च करने का उद्देश्य विश्‍व में भारत उत्‍पादों को प्रदर्शित करना है। इसमें पर्यटकों के लिए प्रासंगिक, व्‍यक्तिगत और पर्यटन को बढ़ावा देने वाले संदर्भ डिजिटल अनुभव, आकर्षण तथा अवसरों की जानकारी दी गई है।
साथ ही इस बहुभाषी वेबसाइट पर पर्यटकों द्वारा विभिन्न पहलुओं पर किए गए अनुभवों जैसे खाद्य और भोजन, विरासत, प्रकृति और वन्य जीवन, विलासिता, आध्यात्मिक, साहसिक, कला, खरीदारी और अन्य अनुभव को साझा किया जाएगा।
इससे पहले “अतुल्य भारत” वेबसाइट को केवल दो भाषाओं अंग्रेजी और हिंदी में शुरू किया गया था।

दिव्यांग शिल्‍पकारों को बढ़ावा देने वाले “एकम मेला” का हुआ शुभारंभ

about - Part 2837_7.1
नई दिल्ली में हस्‍तशिल्‍प और दिव्यांग शिल्‍पकारों एवं उद्मियों के उत्‍पादों को बढावा देने लिए “एकम मेला” का शुभारंभ किया गया। इस प्रदर्शनी व मेले का आयोजन राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त विकास निगम (National Handicapped Finance Development Corporation – NHFDC) द्वारा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत किया जा रहा है। NHFDC संस्था दिव्यांग शिल्‍पकारों और उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की मार्केटिंग के लिए ब्रांड और मंच तैयार करने का काम कर रहा है। ब्रांड का नाम “एकम” चुना गया है। EKAM  जो उद्यमिता, ज्ञान, जागरूकता, मार्केटिंग का प्रतीक है।
NHFDC द्वारा आयोजित किया जा रहा एकम मेला दिव्यांगजन समुदाय के ज्ञान और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने की एक पहल है। साथ ही एकम मेला दिव्‍यांगजनों उद्मिता और व्‍यापार कौशल को बढावा देने तथा उनके उत्‍पादों के लिए बिक्री मंच देने का प्रयास है। इस मेले में पूरे देश के दिव्यांग उद्यमी और शिल्‍पकारों शामिल होंगे। इस फेस्ट में जम्मू-कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट के हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, एम्ब्रायडरी वर्क और ड्राई फ्रूट्स उत्पादों की बिक्री की जाएगी।

कृषि मंत्री ने नई दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेला -2020 का किया उद्घाटन

about - Part 2837_9.1
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली में  पूसा कृषि विज्ञान मेला -2020 का उद्घाटन  किया।


पूसा कृषि विज्ञान मेले में रबी फसलों, फूलों और सब्जियों की संरक्षित खेती के लिए ICAR-IARI और अन्य संस्थानों और निजी कंपनियों द्वारा विकसित कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी और बिक्री भी शामिल है। इस मेले में मिट्टी और पानी के नमूनों की फ्री जाँच सहित उन्नत किस्मों के बीज और पौधों की बिक्री भी शामिल है। इस अवसर पर भाग लेने वाले किसानों और विजिटर की नि: शुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी।

नोकिया ने पेक्का लुंडमार्क को अपना नया अध्यक्ष और सीईओ बनाने की कि घोषणा

about - Part 2837_11.1
पेक्का लुंडमार्क (Pekka Lundmark) को नोकिया का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष बनाएं जाने की घोषणा की गई है। पेक्का की नियुक्ति नोकिया के वर्तमान अध्यक्ष और सीईओ राजीव सूरी के स्थान पर की गई, जो 31 अगस्त, 2020 तक इस पद कार्य करेंगे।
पेक्का लुंडमार्क वर्तमान में फिनलैंड के एस्पू में स्थित एक ऊर्जा कंपनी “फोर्टम” के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में सेवारत हैं।

ISHRAE ने ग्रेटर नोएडा में ACREX India 2020 प्रदर्शनी का किया आयोजन

about - Part 2837_13.1
इंडियन सोसाइटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग और एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स द्वारा ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड में “ACREX India 2020” प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। “ACREX India 2020” हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग (HVAC) उद्योग पर आयोजित की जाने वाली दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी प्रदर्शनी है। यह इस प्रदर्शनी का 21 वां संस्करण था, जिसमें करीब 25 से अधिक देशों के ने हिस्सा लिया था। प्रदर्शनी का 21 वां संस्करण भीतर की वायु गुणवत्ता, स्थायी इमारतों और एचवीएसी प्रौद्योगिकी पर केंद्रित था। प्रदर्शनी ने एचवीएसी उद्योग से जुड़े सभी हिस्सेदारों के लिए एक अहम मंच के रूप में भी काम किया हैं।
भीतर की वायु गुणवत्ता और स्वच्छ हवा के संबंध में “शुद्ध वायु दीर्घ आयु” नामक एक लाइव प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।
साथ ISHRAE द्वारा “ACREX Hall of Fame” की शुरुआत भी की है, जो भारत में प्रतिष्ठित परियोजनाओं को सम्मानित करने के लिए उद्योग के लिए एक बेंचमार्क के रूप में कार्य करेगा। इसके अलावा ये उत्पादों और सेवाओं को इनोवेशन, ग्रीन बिल्डिंग, एनर्जी सेविंग, ग्रीन प्रोडक्ट, बिल्डिंग ऑटोमेशन आदि जैसे उत्पादों और सेवाओं को पुरस्कृत करने के लिए “ACREX Awards of Excellence” भी प्रदान करता  है।

भारत में शुरू हुआ नेपाल के न्यायिक अधिकारियों का प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम

about - Part 2837_15.1
राजस्थान में जोधपुर के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में नेपाल सुप्रीम कोर्ट के न्यायिक अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू आरंभ हो गया है। पहले बैच में 30 न्यायिक अधिकारियों को “मुकदमा प्रबंधन और न्यायालय प्रबंधन” पर प्रशिक्षित किया जाएगा। इस पाठ्यक्रम को नेपाल सरकार के विशेष पर अनुरोध पर तैयार किया गया है, जिसमे हिस्सा लेने वाले अधिकारियों की क्षमता को सुधारने के लिए मुकदमा और न्यायालय प्रबंधन से संबंधित मामलों से प्रभावी ढंग से निपटने का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही इन अधिकारियों को न्याय प्रशासन में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) का इस्तेमाल करने में भी ट्रेनिंग दी जाएगी।
नेपाली न्यायिक अधिकारियों को “मुकदमा प्रबंधन और न्यायालय प्रबंधन” पर आधारित पाठ्यक्रम भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (ITEC) कार्यक्रम के अंतर्गत कराया जा रहा है। नेपाल की क्षमता निर्माण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को ध्यान में रखकर भारतीय दूतावास द्वारा नेपाल के अधिकारियों को भारत के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों जैसे नई दिल्ली के भारतीय जन-संचार संस्थान, गांधीनगर के गुजरात फोरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी, देहरादून के भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान,आईआईटी-रुड़की आदि में प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नेपाल के प्रधान मंत्री: केपी शर्मा ओली; राष्ट्रपति: बिध्या देवी भंडारी.
  • नेपाल की राजधानी: काठमांडू; मुद्रा: नेपाली रुपया

वायुसेना और पुणे के सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय ने ‘उत्कृष्टता की पीठ’ स्थापित करने के एमओयू पर किए हस्ताक्षर

about - Part 2837_17.1
भारतीय वायु सेना और सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने “Chair of Excellence” (उत्कृष्टता पीठ) की स्थापना के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। भारतीय वायु सेना की इस अनूठी पहल के तहत रक्षा और रणनीतिक अध्ययन विभाग में “उत्कृष्टता की पीठ” स्थापित करने की योजना बनाई गई है। वायुसेना के दिग्गज मार्शल को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा एमआईएएफ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय वायुसेना ने इस पीठ को “मार्शल ऑफ द एयरफोर्स अर्जन सिंह चेयर ऑफ एक्सीलेंस” का नाम दिया गया है। 
क्या है “मार्शल ऑफ द एयरफोर्स अर्जन सिंह चेयर ऑफ एक्सीलेंस”?

उत्कृष्टता की पीठ वायु सेना के अधिकारियों को रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन सहित संबंधित क्षेत्रों में डॉक्टरेट अनुसंधान और उच्च अध्ययन करने में सक्षम बनाएगी। यह पीठ राष्ट्रीय रक्षा के क्षेत्र और वायु सेना अधिकारियों के संबद्ध क्षेत्रों में अनुसंधान और उच्च अध्ययन की सुविधा प्रदान करने और रणनीतिक दृष्टिकोण को विकसित करने तथा रणनीतिक विचारकों के पूल का निर्माण करने में भी मदद करेगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • वायु सेनाध्यक्ष: एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया.

पुणे में आयोजित कार्यशाला में विस्फोटक का पता लगाने वाले डिवाइस “RaIDer-X” हुआ लॉन्च

about - Part 2837_19.1
महाराष्ट्र के पुणे में विस्फोटक डिटेक्शन (National Workshop on Explosive Detection-2020) पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन पुणे के हाई एनर्जी मैटेरियल रिसर्च लेबोरेटरी (HEMRL) द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में “RaIDer-X” नामक एक नए विस्फोटक का पता लगाने वाले उपकरण का भी अनावरण किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न डीआरडीओ प्रयोगशालाओं, सेना, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, राज्य पुलिस, शैक्षणिक संस्थानों, उद्योग जगत तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।
RaIDerX“:-
रेडर-एक्स को बैंगलोर के भारतीय विज्ञान संस्थान और पुणे के हाई एनर्जी मैटेरियल रिसर्च लेबोरेटरी (HEMRL) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। पुणे HEMRL, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की प्रमुख प्रयोगशाला है। रेडर-एक्स में एक दूरी से विस्फोटकों की पहचान करने की क्षमता है। शुद्ध रूप में अनेक विस्फोटकों के साथ-साथ मिलावट वाले विस्फोटकों का पता लगाने की क्षमता बढ़ाने के लिए सिस्टम में डेटा लाइब्रेरी बनाई जा सकती है। इस डिवाइस के द्वारा छुपाकर रखे गये विस्फोटकों की ढेर का भी पता लगाया जा सकता है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के अध्यक्ष: जी सतीश रेड्डी.
  • मुख्यालय: नई दिल्ली; स्थापित: 1958.

एडीबी ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए अपने सदस्य देशों को 4 मिलियन USD की दी मंजूरी

about - Part 2837_21.1
एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने नोवल कोरोनवायरस (COVID-19) से निपटने के लिए एशिया और पेसिफिक क्षेत्र के विकासशील देशों की मदद के लिए कुल 4 मिलियन अमरीकी डालर (लगभग 29 करोड़) की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है।

इससे पहले एशियन डेवलपमेंट बैंक ने एशिया और प्रशांत क्षेत्र में नोवल कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप से निपटने और इस तरह की अन्य संचारी बीमारियों की रोकथाम के लिए सदस्य विकासशील देशों की मदद के लिए 2 मिलियन अमरीकी डालर की सहायता राशि को मंजूरी की थी, जिसे अब बढ़ाया गया है। यह सहायता राशि एडीबी के सभी विकासशील सदस्य देशों के लिए उनके यहां फैली महामारी से निपटने की योजनाओं के अद्यतन और कार्यान्वित करने के लिए उपलब्ध होगी।
इस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर काम किया जाएगा। ADB के इस फंड से देशों को इस प्रकार के प्रकोपों से नागरिकों के स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्थाओं को वर्तमान और भविष्य के प्रयासों को बेहतर बनाने और उनसे लड़ने में मदद मिलेगी। इसकी पहली किश्त सहायता कंबोडिया, चीन, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम में तत्काल लड़ने की क्षमता को मजबूत करने के लिए दी गई।

इसके अलावा एडीबी ने भी जरुरी दवाओं और सुरक्षात्मक उपकरणों के वितरण और आपूर्ति को बढ़ाने के लिए वुहान की पीआरसी-आधारित जॉइंट फार्मास्युटिकल ग्रुप कंपनी लिमिटेड को CNY 130 मिलियन (USD 18.6 मिलियन) का निजी क्षेत्र का ऋण भी प्रदान किया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एडीबी के अध्यक्ष: मात्सुगु असकावा
  • एडीबी का गठन: 19 दिसंबर 1966
  • एडीबी का मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस
  • एडीबी के सदस्य: 68 देश

      Recent Posts

      द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
      Most Important Questions and Answer PDF
      QR Code
      Scan Me