सरकार देश के लगभग हर विकास खंड में खोलेगी कम से कम एक PMBJP केंद्र

about – Page 2836_3.1
केंद्र सरकार देश के प्रत्येक विकास खंड में कम से कम एक प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) केंद्र को चलाने की योजना बना रही है। इन योजनाओं का वर्ष 2020 के अंत तक सफलतापूर्वक निष्पादित किया जाना है। ये घोषणा प्रधानमंत्री कार्यालय केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आयोजित जनऔषधि दिवस समारोह में की।
जनऔषधि केंद्र देश के 700 जिलों में लगभग 6,200 आउटलेट्स के साथ दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल फार्मा श्रृंखला है। यह स्थायी और नियमित आय सहित स्वरोजगार का एक अच्छा स्रोत भी प्रदान करता है। भारत सरकार द्वारा लोगों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि योजना (PMBJP) केन्द्रों की शुरुआत की गई थी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल: गिरीश चंद्र मुर्म.

इस साल लेह में होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

about – Page 2836_5.1
इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन लद्दाख की राजधानी लेह में किया जाएगा। इस कार्यक्रम को हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाता है। हर साल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारतीय प्रधान मंत्री योग के कार्यक्रम की अगुवाई करते है, तथा सामान्य योग प्रोटोकॉल पर आधारित 45 मिनट का योग अभ्यास किया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य दुनिया को योग के विभिन्न लाभों के बारे में जागरूक करना है। “योग” शब्द संस्कृत से लिया गया है और जिसका अर्थ शरीर और चेतना के मिलन का प्रतीक है या एकाग्र होना है। यह प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई थी।

हैदराबाद में नागरिक उड्डयन पर शुरू हुई “विंग्स इंडिया 2020” प्रदर्शनी

about – Page 2836_7.1
नागरिक विमानन मंत्रालय द्वारा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग परिसंघ (FICCI) के साथ मिलकर तेलंगाना के हैदराबाद में “विंग्स इंडिया 2020” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। “विंग्स इंडिया 2020” नागरिक उड्डयन बिज़नेस प्रदर्शनी और एक एयर शो है जिसे दो साल में एक बार आयोजित किया जाता है।
नागरिक उड्डयन पर होने वाली “विंग्स इंडिया 2020” बिज़नेस प्रदर्शनी में एयरबस, बोइंग सहित इस क्षेत्र से संबंधित अन्य प्रमुख कम्पनियां और देश, राज्‍य सरकारें तथा लोग शामिल होंगे। इस कार्यक्रम से नागरिक उड्डयन क्षेत्र को और टिकाऊ बनाने के लिए निरीक्षण, विश्‍लेषण और रोडमैप तैयार करने में मदद मिलेगी। इस बिज़नेस प्रदर्शनी में दो बार चौका देने वाले हवाई करतबों का प्रदर्शन भी किया जायेगा, ये प्रदर्शन दो टीमों भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर एयरोबेटिक्स टीम “सरंग” और ब्रिटिश पायलटों के विंग एयरक्रॉफ्ट “ग्लोबल स्टार्स” द्वारा किया जाएगा। इस आयोजन में दुनियाभर से लगभग 1000 प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री: हरदीप सिंह पुरी.

वर्ल्ड किडनी डे: 12 मार्च

about – Page 2836_9.1
हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को विश्व स्तर पर वर्ल्ड किडनी डे मनाया जाता है। इस वर्ष वर्ल्ड किडनी डे 12 मार्च 2020 को मनाया गया। वर्ष 2020 के वर्ल्ड किडनी डे की थीम “Kidney Health for Everyone Everywhere–from Prevention to Detection and Equitable Access to Care” है। ये विषय दुनिया भर में सभी की किडनी को स्वस्थ्य रखने के प्रयास की आवश्यकताओं पर केन्द्रित है। 
वर्ल्ड किडनी डे, किडनी के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य वाला एक वैश्विक अभियान है। विश्व किडनी दिवस हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए हमारे किडनी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और किडनी की बीमारी और दुनिया भर में इससे संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के प्रभाव को कम करने के लिए मनाया जाता है।

क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड किडनी डे?

  • किडनी के बारे में जागरूकता बढ़ाना जरुरी है क्योंकि मधुमेह और हाई ब्लडप्रेशर क्रोनिक किडनी रोग (सीकेडी) का एक प्रमुख जोखिम कारक होता हैं।
  • CKD के लिए मधुमेह और हाई ब्लडप्रेशर वाले सभी रोगियों की सिस्टमेटिक स्क्रीनिंग को प्रोत्साहित करने के लिए.
  • सभी चिकित्सा पेशेवरों को सीकेडी के जोखिम का पता लगाने और कम करने में उनकी विशेष भूमिका के बारे में शिक्षित करें, विशेष कर जोखिम वाली घनी आबादी वाले हिस्सों में.
  • स्थानीय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों की CKD महामारी को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए. वर्ल्ड किडनी डे पर सभी सरकारों को कार्रवाई करने और आगे की किडनी स्क्रीनिंग में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.
  • किडनी के फैल हो जाने पर ट्रांसप्लांट को एक सर्वोत्तम-विकल्प और जीवन-बचाने की पहल के लिए अंग दान को प्रोत्साहित करने के लिए.

बीबीसी पोल में महाराजा रणजीत सिंह चुने गए विश्व के सबसे महानतम नेता

about – Page 2836_11.1
भारत में सिख साम्राज्य के 19 वीं सदी के शासक महाराजा रणजीत सिंह को ‘बीबीसी वर्ल्ड हिस्टरीज़ मैगज़ीन’ द्वारा कराए गए एक सर्वे के बाद “ग्रेटेस्ट लीडर ऑफ ऑल टाइम ” (अब तक का सबसे महानतम नेता) चुना गया है। रणजीत सिंह का नाम यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बामा में इतिहास के असिस्टेंट प्रोफेसर लॉकवुड द्वारा नामित किया गया था, क्योंकि उनके शासनकाल को पंजाब और उत्तर-पश्चिम भारत में स्वर्ण युग कहा जाता है तथा जिसे सहिष्णुता, स्वाधीनता और सहयोग का आदर्श माना जाता था।
अफ्रीकी स्वतंत्रता सेनानी अमील्कर कैबरल 25 फीसदी वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने पुर्तगाली के कब्जे से स्वतंत्र होने के लिए 1 मिलियन से अधिक गिनीज को एकजुट करने के साथ-साथ कई अन्य उपनिवेशी अफ्रीकी देशों को स्वतंत्रता के लिए आवाज उठाने और लड़ने के लिए प्रेरित किया। ब्रिटेन में युद्ध के समय के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल अपने त्वरित निर्णय और युद्ध में ब्रिटेन को बनाए रखने वाले तेज राजनीतिक पैंतरेबाज़ी के लिए 7 प्रतिशत वोट हासिल कर तीसरे नंबर पर रहे।

गूगल इंडिया ने महिलाओं के कौशल विकास के लिए शुरू किया ‘DigiPivot’ कार्यक्रम

about – Page 2836_13.1
गूगल इंडिया ने महिलाओं के लिए एक कौशल कार्यक्रम ‘DigiPivot’ का शुभारंभ किया है। ये कार्यक्रम उन महिलाओं के लिए आरंभ किया गया है, जो ब्रेक के बाद अपने कॉर्पोरेट करियर में वापस आने की कोशिश कर रही होती हैं या जो जॉब करते हुए अपना कैरियर डिजिटल मार्केटिंग पर शिफ्ट करने की योजना बना रही होती है।
इस कौशल कार्यक्रम को संयुक्त रूप से कैरियर पोर्टल सेवा: अवतार और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में डिजिटल विज्ञापन और मार्केटिंग पैनोरमा के क्षेत्र में महिलाओं की बराबर भागीदारी सुनिश्चित करना और 200 पेशेवरों महिलाओं को फिर से कौशल प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना है।
वर्तमान में consulting, analytics, branding and sales और support में 4-10 वर्षों का अनुभव रखने वाली वाली महिला व जो नौकरी में वापस जाने के लिए तैयार हैं, वे इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पात्र होंगी। इसमें चयनित महिलाए 18 सप्ताह के अध्ययन कार्यक्रम और प्रत्येक ऑफ़लाइन और ऑन-लाइन से रूबरू होंगी, जिसका उद्देश्य रणनीतिक प्रबंधन क्षमताओं पर सलाह देने सहित डिजिटल विज्ञापन और मार्केटिंग डेटा और उपकरणों के जरिए उन्हें सशक्त बनाना है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • Google CEO: सुंदर पिचाई; मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका.

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में मनाया गया ‘फगली’ फेस्टिवल

about – Page 2836_15.1
हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिले के यांगपा गांव में पारंपरिक ‘फगली’ उत्सव मनाया गया। ये महोत्सव “बुराई पर अच्छाई की जीत” के प्रतीक के तौर पर आयोजित किया जाता है। यह त्यौहार सर्दियों के जाने और वसंत मौसम के शुरु होने को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। इस महोत्सव में पुरुषों को अपने चेहरे पर मुखौटे लगाए पारंपरिक पोशाक पहने हुए नृत्य करते देखा जा सकता है, जबकि सैकड़ों स्थानीय लोग इस कार्यक्रम को देखने के लिए एकत्र होते है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: जय राम ठाकुर.
  • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय.
  • पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Pin Valley National Park) हिमाचल प्रदेश राज्य के लाहौल और स्पीति जिले में स्थित एक खूबसूरत स्थान है.

    PhonePe ने UPI लेनदेन की सुविधा के लिए ICICI बैंक के साथ की साझेदारी

    about – Page 2836_17.1
    PhonePe ने अपने ग्राहकों को UPI लेनदेन की सुविधा देने के लिए निजी क्षेत्र के बैंक ICICI बैंक के साथ साझेदारी की है। इससे पहले PhonePe ने यस बैंक के साथ ग्राहकों को ये सुविधा मुहैया कराने के लिए हाथ मिलाया था, लेकिन भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा यस बैंक पर अस्थाई बैन लगाने के कारण PhonePe की UPI लेनदेन सुविधा बाधित हो गई थी। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा 5 मार्च को अस्थाई प्रतिबंध लगाने के बाद लगभग 24 घंटों के लिए इस लोकप्रिय भुगतान ऐप को आउटेज का सामना करना पड़ा था।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • फोनपे का मूल संगठन: फ्लिपकार्ट.
    • फोनपे की स्थापना: दिसंबर 2015.
    • फोनपे के सीईओ: समीर निगम.
    • मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक.

        जॉय बांग्ला होगा बांग्लादेश का नारा

        about – Page 2836_19.1
        बांग्लादेश के उच्च न्यायालय ने ‘जॉय बांग्ला’ को बांग्लादेश का राष्ट्रीय नारा बनाए जाने का आदेश दिया है। साथ ही, कोर्ट ने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया है कि वे सुनिश्चित करे कि शिक्षकों और छात्रों द्वारा असेंबली के बाद इस नारे का उच्चारण किया जाए। उच्च न्यायालय की दो-न्यायाधीश की पीठ ने इस सन्दर्भ में अधिकारियों से आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है ताकि संवैधानिक पदों पर बैठे सभी लोग और नेता राष्ट्रीय दिवस और अन्य उपयुक्त अवसरों पर अपने भाषणों के बाद जॉय बांग्ला का इस्तेमाल करें।
        ‘जॉय बांग्ला’ 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए स्वतंत्र संघर्ष युद्ध में बांग्लादेश का मुख्य नारा था। बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान ने भी अपने भाषणों में ‘जॉय बांग्ला’ का इस्तेमाल किया और विशेषकर 7 मार्च 1971 को दिए अपने ऐतिहासिक भाषण के दौरान जिसमे बांग्लादेश की स्वतंत्रता के लक्ष्य की घोषणा की गई थी।

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

        • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना; राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका.

        विश्व स्वास्थ्य संगठन ने COVID-19 को महामारी किया घोषित

        about – Page 2836_21.1
        विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने दुनिया भर के करीब 100 से अधिक देशों में फैल चुके COVID-19, नोवेल कोरोनावायरस के कारण होने वाली बीमारी को आधिकारिक रूप से महामारी घोषित कर दिया है।
        WHO के अनुसार, चीन में उत्पन्न हुए इस वायरस से दुनिया भर में 113,000 से अधिक लोग संक्रमित है और लगभग 4,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र द्वारा ऐसे रोग को महामारी के रूप में परिभाषित किया गया हैं, जिसमे किसी बीमारी के मामलों की संख्या में अचानक वृद्धि होती है, और जो  तेजी से “कई देशों या महाद्वीपों में फैल रही है, एवं जो बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित करती है।”

        क्या होती है महामारी?
        विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, किसी बीमारी को महामारी तब घोषित किया जाता है, जब इस नई बीमारी से दुनिया भर में लोग प्रभावित हो और इससे निपटने के लिए कोई सुविधा उपलब्ध न हो। साथ ही जब कई देशों में स्थानीय स्तर पर आपस में लोगों के बीच बीमारी लगातार फैलने लगती है तब ही उसको महामारी घोषित किया जाता है। महामारी घोषित करने से किसी बीमारी की विशेषताओं में बदलाव से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि इसके भौगोलिक प्रसार पर चिंताओं के साथ जुड़ा हुआ है।

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

        • डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड; डब्लूएचओ के महानिदेशक: टेड्रोस एडहानॉम.

        Recent Posts

        The Hindu Review of April Month 2026
        Most Important Questions and Answer PDF