Home   »   PhonePe ने UPI लेनदेन की सुविधा...

PhonePe ने UPI लेनदेन की सुविधा के लिए ICICI बैंक के साथ की साझेदारी

PhonePe ने UPI लेनदेन की सुविधा के लिए ICICI बैंक के साथ की साझेदारी |_3.1
PhonePe ने अपने ग्राहकों को UPI लेनदेन की सुविधा देने के लिए निजी क्षेत्र के बैंक ICICI बैंक के साथ साझेदारी की है। इससे पहले PhonePe ने यस बैंक के साथ ग्राहकों को ये सुविधा मुहैया कराने के लिए हाथ मिलाया था, लेकिन भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा यस बैंक पर अस्थाई बैन लगाने के कारण PhonePe की UPI लेनदेन सुविधा बाधित हो गई थी। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा 5 मार्च को अस्थाई प्रतिबंध लगाने के बाद लगभग 24 घंटों के लिए इस लोकप्रिय भुगतान ऐप को आउटेज का सामना करना पड़ा था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फोनपे का मूल संगठन: फ्लिपकार्ट.
  • फोनपे की स्थापना: दिसंबर 2015.
  • फोनपे के सीईओ: समीर निगम.
  • मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक.

      TOPICS:

      Leave a comment

      Your email address will not be published. Required fields are marked *