ओडिशा देश का पहला ऐसा राज्य होगा जहाँ स्वयं सहायता समूह (SHG) के लिए एक विशेष विभाग “मिशन शक्ति” होगा। इसकी स्थापना महिलाओं के विकास के लिए की गई, जो ओडिशा की महिलाओं को समर्पित है। मिशन शक्ति और ममता योजना से संयुक्त रूप से राज्य की करीब 70 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। पंचायती राज में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने से महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक विकास के नए युग की शुरूआत हुई है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- ओडिशा के राज्यपाल: गणेशी लाल.
- ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक.
- ओडिशा की राजधानी: भुवनेश्वर.
- ओडिशा का राष्ट्रीय उद्यान: भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान.



ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला: अब कभी सिगरे...
Top Current Affairs News 23 April 2026: ...
कोणार्क सूर्य मंदिर में भारतीय पुरातत्व ...


