Home   »   इंडियन कोस्टगार्ड की पहली महिला डीआईजी...

इंडियन कोस्टगार्ड की पहली महिला डीआईजी बनीं नूपुर कुलश्रेष्ठ

इंडियन कोस्टगार्ड की पहली महिला डीआईजी बनीं नूपुर कुलश्रेष्ठ_3.1
नूपुर कुलश्रेष्ठ भारतीय तटरक्षक बल के उप महानिरीक्षक (DIG) पद पर पदोन्नत होने वाली पहली महिला बन गई है। उन्होंने 1999 में भारतीय तटरक्षक बल ज्वाइन की थी। भारतीय तटरक्षक समुद्र में साल भर विभिन्न-मिशनों का संचालन करने वाला संगठन है।
भारतीय तटरक्षक बल को औपचारिक रूप से 18 अगस्त 1978 को भारत के स्वतंत्र सशस्त्र बल के रूप में संविधान के तटरक्षक अधिनियम, 1978 द्वारा स्थापित किया गया था। यह रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है। तटरक्षक बल भारतीय नौसेना, मत्स्य पालन विभाग, राजस्व विभाग (सीमा शुल्क) और केंद्र और राज्य पुलिस बलों के साथ मिलकर काम करता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय तट रक्षक महानिदेशक: कृष्णस्वामी नटराजन.
  • भारतीय तटरक्षक का मुख्यालय: नई दिल्ली.
prime_image