एडीबी ने रुपये से जुड़े बांड से जुटाए 118 मिलियन डॉलर

about - Part 2811_3.1
एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने जारी किए नए अपतटीय (offshore)  भारतीय रुपये से जुड़े 10-वर्षीय बॉन्ड से 850 करोड़ (USD 118 मिलियन) जुटाए हैं। यह 2017 के बाद से भारतीय रुपये में जुटाए गए एडीबी की पहली नई मैच्योरिटी को दर्शाता है और जो स्थापित यील्ड कर्व में 2021 से 2030 तक 7,240 करोड़ रुपये (बकाया 1 बिलियन अमरीकी डालर) के साथ बकाया बॉन्ड विस्तार में योगदान देता है। एडीबी का भारतीय रुपये बांड स्थानीय मुद्रा संचालन के लिए “गेम-चेंजर” साबित हो रहे हैं। 
बांड 6.15 फीसदी का अर्ध-वार्षिक कूपन वहन करते हैं और इसकी कीमत 6.19 फीसदी है। जो भारतीय रुपये में दर्शाए गए बांड हैं, लेकिन अमेरिकी डॉलर में नि‍पटाए गए है, जेपी मॉर्गन द्वारा बीमा कराया हुए थे और मुख्य रूप से अमेरिका (21 प्रतिशत) और यूरोप (79 प्रतिशत) में निवेशकों को वितरित किए गए थे।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एडीबी का स्थापना: 19 दिसंबर 1966.
  • एडीबी का मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस.
  • एडीबी की सदस्य: 68 देश.
  • एडीबी के अध्यक्ष: मासात्सुगु असाकावा.

RBI ने बंधन बैंक को बिना अनुमति के नई शाखाएं खोलने की दी मंजूरी

about - Part 2811_5.1
भारतीय रिजर्व बैंक ने बंधन बैंक पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटा दिया है, जिसके बाद वह अब बिना पूर्व अनुमति के नई शाखाएं खोल सकता है। RBI ने यह फैसला कुछ नियामक शर्तों के लिया है, जिसमे बैंक को निर्देश दिया कि वह कुल बैंकिंग शाखाओं की लगभग 25% शाखाएं ग्रामीण क्षेत्रों में खोलने का आदेश देगा, जहाँ बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।
सुप्रीम कोर्ट (SC) की ओर से 28 सितंबर, 2018 को बंधन बैंक पर नई शाखा खोलने पर प्रतिबंध, शेयरिंग नियमों को पूरा नहीं करने पर बैंक के संस्थापक-सह प्रबंध निदेशक (एमडी) चंद्रशेखर घोष के वेतन को फ्रीज़ करने का आदेश के बाद लगाया गया था। आरबीआई लाइसेंसिंग गाइडलाइन के अनुसार, बंधन फाइनेंशियल होल्डिंग्स लिमिटेड के बैंक प्रमोटर को कंपनी के शेयर को 3 साल में 82% से घटाकर 40% पर लाना था। बैंक की समय सीमा 23 अगस्त, 2019 पूरी हो गई थी, जिसे बैंक पूरा करने में पूरी तरह असफल रहा था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बंधन बैंक गैर-कार्यकारी अध्यक्ष: अनूप कुमार सिन्हा
  • बंधन बैंक के एमडी और सीईओ: चंद्र शेखर घोष.
  • बंधन बैंक स्थापित: 23 अगस्त 2015.
  • बंधन बैंक मुख्यालय: कोलकाता, पश्चिम बंगाल
  • बंधन बैंक टैगलाइन: आपा भला, सबकी भलाई.
  • .

भारत-ब्रिटेन के बीच संयुक्त वायु सेना अभ्यास इंद्र धनुष हुआ आरंभ

about - Part 2811_6.1
इंद्र धनुष अभ्यास 2020 का पांचवा संस्करण 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश में आरंभ हो गया है। यह भारतीय वायु सेना (IAF) और ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स (RAF) के बीच होने वाला संयुक्त वायुसेना अभ्यास है, जो उत्तर प्रदेश (यूपी) के वायु सेना स्टेशन हिंडन में आयोजित किया जा रहा है।

इस वर्ष का अभ्यास ‘Base Defence and Force Protection’ पर फोकस है। इस अभ्यास में RAF के दल में उनकी रेजिमेंट के 36 विशेष लड़ाके शामिल हैं जबकि भारतीय वायु सेना में गरुड़ फोर्स के 42 लड़ाके शामिल हैं, इन अभ्यासों में C-130J विमान से पैरा ड्रॉप्स, Mi-17 V5 हेलीकॉप्टरों द्वारा सामरिक इनसर्जन और विभिन्न हवाई सेंसर का उपयोग शामिल है।
अभ्यास के दौरान वायु सेना के दोनों पक्ष संयुक्त रूप से रणनीति और युद्ध-नीति को साझा करेंगे और अपने प्रतिष्ठानों पर आतंकी खतरों से निपटने के लिए रणनीति तैयार करेंगे। इस विशेष मिशन में दोनों सेनाएँ तैयार किए गए अर्बन बिल्ट-अप (शहरी) ज़ोन में एयरफ़ील्ड आक्रमण, बेस डिफेंस और आतंक-रोधी अभियानों सहित विभिन्न मिशनों को पूरा करेंगी।
हिंडन वायु सेना स्टेशन

हिंडन का वायु सेना स्टेशन पश्चिमी वायु कमान द्वारा संचालित किया जाता है। यह दुनिया का आठवां और एशिया का सबसे बड़ा एयरबेस है। यह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एयर चीफ मार्शल: राकेश कुमार सिंह भदौरिया.
  • भारतीय वायु सेना की स्थापना: 8 अक्टूबर 1932.
  • भारतीय वायुसेना मुख्यालय: नई दिल्ली

हरसिमरत कौर बादल ने TOP फसल कीमतों की निगरानी के लिए MIEWS पोर्टल किया लॉन्च

about - Part 2811_8.1
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मार्केट इंटेलिजेंस एंड अर्ली वार्निंग सिस्टम (MIEWS) वेब पोर्टल लॉन्च किया है। पोर्टल पर http://miews.nafed-india.com के जरिए पहुँचा जा सकता है।

MIEWS डैशबोर्ड और पोर्टल टमाटर, प्याज और आलू (TOP) की कीमतों पर ‘समय पर सटीक निगरानी’ के लिए’ अपनी तरह के पहले’ प्लेटफार्म के साथ – साथ ऑपरेशन ग्रीन्स योजना की शर्तों के अंतर्गत हस्तक्षेप के लिए अलर्ट करने का मंच है। पोर्टल विजुअल फॉर्मेट का इस्तेमाल करने के लिए TOP फसलों से संबंधित सभी प्रासंगिक जानकारी जैसे कि कीमतें और आने का समय, क्षेत्र, उपज और उत्पादन, आयात और निर्यात, फसल कैलेंडर, फसल कृषि, आदि का प्रसार करेगा।

MIEWS पोर्टल की मुख्य विशेषताएं:

  1. यह डैशबोर्ड कम कीमत और अधिक कीमत अलर्ट के साथ-साथ 3 महीने के मूल्य पूर्वानुमान का संकेत भी देगा.
  2. देश भर की TOP फसलों की कीमतें और आने-जाने की स्थिति जिनमें इंटरएक्टिव चार्ट और पिछले सीज़न की तुलना भी शामिल होगी.
  3. क्षेत्र, उपज और TOP फसलों का उत्पादन की जानकारी.
  4. सभी TOP फसल की फसल कृषि विज्ञान और व्यापार प्रोफ़ाइल की जानकारी.
  5. TOP फसलों की बाजार स्थिति पर नियमित और विशेष रिपोर्ट. पोर्टल में सार्वजनिक और निजी अनुभाग होंगे, जिनमें पूर्वोक्त सुविधाओं को विभाजित किया जाएगा। मूल्य और आगमन, क्षेत्र, उपज और उत्पादन, फसल कृषि और व्यापार प्रोफ़ाइल जैसे अनुभाग जनता के लिए सुलभ होंगे जबकि नियमित और विशेष बाजार खुफिया रिपोर्ट और मूल्य पूर्वानुमान केवल नीति निर्माताओं के लिए सुलभ होंगे।
ऑपरेशन ग्रीन्स योजना

केंद्रीय बजट 2018-19 के बजट भाषण में, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), कृषि-लॉजिस्टिक्स, प्रसंस्करण सुविधाओं और पेशेवर प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए “ऑपरेशन फ्लड” की लाइन पर 500 करोड़ रुपये के खर्च वाली एक नई योजना “ऑपरेशन ग्रीन्स” की घोषणा की गई थी। उसी के अनुसार मंत्रालय द्वारा टमाटर, प्याज और आलू (TOP) मूल्य श्रृंखला के एकीकृत विकास के लिए एक योजना तैयार की गई है।

पांच ग्रैंड स्लैम जीतने वाली मारिया शारापोवा ने टेनिस को कहा अलविदा

about - Part 2811_10.1
पांच बार ग्रैंड स्लैम का खिताब अपने नाम करने वाली मारिया शारापोवा ने टेनिस से संन्यास की घोषणा कर दी है। इस रूसी खिलाड़ी ने 2004 में 17 साल की उम्र में विंबलडन में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था और साल 2012 में फ्रेंच ओपन जीतकर करियर के सभी चार प्रमुख खिताबों अपने नाम किए थे किया। वह 2005 में विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बनी और अगले साल यूएस ओपन खिताब जीता। उन्होंने 2004 का डब्ल्यूटीए टूर चैंपियनशिप, 2008 का फेड कप और 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था।
उन पर 2016 में, मेलाडोनियम (बैन मेडिसिन) का सेवन करने के लिए 15 महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया था। उन पर से 2017 में प्रतिबंध हटने के बाद, शारापोवा ने अपना शीर्ष स्थान पाने के लिए काफी संघर्ष किया और कई चोटों से भी लड़ती रही। वर्तमान में वह विश्व रैंकिंग में अगस्त 2002 के बाद से अपने करियर की सबसे निचली रैंकिंग 373 पर पहुँच गई, और उन्हें अपने पिछले तीन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के पहले दौर में ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

CIBIL ने राजेश कुमार को बनाया अपना नया MD और CEO

about - Part 2811_12.1
भारत में क्रेडिट रेटिंग या ऋण रेटिंग पर जानकारी मुहैया कराने वाली सबसे बड़ी कंपनी Cibil ने HDFC बैंक के राजेश कुमार को अपना नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी नियुक्त किए जाने की घोषणा की है। वह सतीश पिल्लई का स्थान लेंगे, जो अमेरिका की एक कंपनी के एशिया रीजन बिज़नेस अध्यक्ष बनने के लिए कंपनी छोड़ रहे है। Cibil ज्वाइन करने से पहले, कुमार एचडीएफसी बैंक में रिटेल ऋण और जोखिम के ग्रुप अध्यक्ष थे। वह राष्टीय वित्त उद्योग और ग्राहकों को सपोर्ट जारी रखने के लिए CIBIL इंडिया के कारोबार को अगले चरण में ले जाने के लिए जिम्मेदार होंगे।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • CIBIL का मुख्यालय: मुंबई.
  • CIBIL की स्थापना: अगस्त 2000
  • CIBIL अमेरिकी बहुराष्ट्रीय समूह TransUnion का हिस्सा है.

मास्टरकार्ड ने अजय बंगा को CEO के पद से हटाकर बनाया कंपनी का कार्यकारी अध्यक्ष

about - Part 2811_14.1
मास्टरकार्ड ने घोषणा की है कि कंपनी के वर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय बंगा अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में पद से हट जाएंगे और इनकी जगह मुख्य उत्पाद अधिकारी माइकल माइबैश ले लेंगे। बंगा, जिन्होंने अप्रैल 2010 में कंपनी के सीईओ का पदभार संभाला था, कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष बनेंगे। वहीँ माइकल माइबैश, जो वर्तमान में कंपनी के मुख्य उत्पाद अधिकारी हैं, 1 मार्च को कंपनी के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। बंगा सेवानिवृत्त रिचर्ड हेथोर्नथवेट की जगह कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • मास्टरकार्ड दक्षिण एशिया अध्यक्ष: पोरश सिंह
  • मास्टरकार्ड स्थापित: 1966; मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएस

वित्त मंत्री ने आकांक्षी भारत के लिए प्रौद्योगिकी सक्षम बैंकिंग एजेंडा “EASE 3.0” किया लॉन्च

about - Part 2811_16.1
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने भारतीय बैंक संघ के समारोह में EASE 2.0 वार्षिक रिपोर्ट के साथ “बैंकिंग क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट सेवा और कार्यकुशलता बढ़ाने का एजेंडा” (Enhanced Access and Service Excellence –EASE) 3.0 लॉन्च किया है। यह आकांक्षी भारत के लिए स्‍मार्ट और प्रौद्योगिकी सक्षम बैंकिंग सेवा उपलब्‍ध कराने के लिए लॉन्च किया गया है।
EASE 3.0 से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकिंग को स्मार्ट और प्रौद्योगिकी-सक्षम बनाने के लिए उन्नत समाधान मिलने की संभावना है। EASE 3.0 के सुधार एजेंडे द्वारा “मुख्य रूप से वित्तीय सेवाओं की एंड-टू-एंड डिजिटल डिलीवरी”, “बैंकिंग ऑन गो” के लिए पाम बैंकिंग जैसी कुछ प्रमुख सुविधाएं, कैंपस, स्टेशन, कॉम्प्लेक्स और मॉल जैसे अक्सर देखे जाने वाले स्थानों पर प्रदान की जाएंगी। । इसका उद्देश्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं में ग्राहक के अनुभव को डिजिटल बनाना है।

नई दिल्ली में उच्च शिक्षा लीडरशिप विकास कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

about - Part 2811_18.1
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ने ‘प्रबंधकों के लिए उच्च शिक्षा लीडरशिप विकास कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम ब्रिटेन, इंडिया एजुकेशन एंड रिसर्च इनिशिएटिव (UKIERI) के तत्वाधान में यूजीसी और ब्रिटिश काउंसिल की संयुक्त पहल है। इस कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय विश्वविद्यालयों में मध्यम और वरिष्ठ स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों में नए सिरे से दृष्टिकोण, क्षमता, साधन और लीडरशिप गुणों सहित प्रणाली-गत (systemic) बदलाव को बढ़ाने के लिए की गई है।
प्रबंधकों के लिए उच्च शिक्षा लीडरशिप विकास कार्यक्रम से समावेशी तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जुड़ी उच्च शिक्षा प्रणालियों के लिए ज्ञान को बढ़ावा देगा, जो ब्रिटेन और भारत में आर्थिक और सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करती है। इस कार्यक्रम को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा प्रशिक्षण साझेदार के रूप में एडवांस एचई के सहयोग से चलाया जाएगा।

तटीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और लचीलेपन पर राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आयोजन

about - Part 2811_20.1
नई दिल्ली में तटीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और लचीलापन (National Conference on Coastal Disaster Risk Reduction and Resilience) 2020 पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (National Institute of Disaster Management) द्वारा किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य प्रभावित हितधारकों में जोखिम घटाने और लचीलापन बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री के 10 सूत्री एजेंडा और आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए सेंडई फ्रेमवर्क को लागू करके तटीय आपदा जोखिम और प्रभावी सहयोगी कार्रवाई की बेहतर समझ के रूप में मानव क्षमता को बढ़ाना था। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय और राज्य के विभिन्न संगठन / विभागों के करीब 175 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय सम्मेलन की मुख्य बातें:
  • राष्ट्रीय सम्मेलन में तटीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और लचीलेपन के विभिन्न पहलुओं पर समस्याओं और समाधानों की समझ को बढ़ाने के लिए हाल की प्रगति पर विचार-विमर्श किया।
  • इसने तटीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और लचीलेपन के लिए राष्ट्रीय और स्थानीय रणनीतियों से संबंधित सूचनाओं के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया।

Recent Posts

about - Part 2811_21.1
QR Code
Scan Me