‘Vijyant at Kargil: The Life of a Kargil Hero’ नामक पुस्तक का हुआ विमोचन

about - Part 2735_3.1
हाल ही में ‘Vijyant at Kargil: The Life of a Kargil Hero’ नामक एक पुस्तक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक वीर चक्र पुरस्कार विजेता (मरणोपरांत) कैप्टेन विजयनत थापर की जीवनी है। इस पुस्तक के लेखक विजयनत के पिता कर्नल वीएन थापर और नेहा द्विवेदी हैं, जो शहीद की बेटी हैं। यह पुस्तक भारतीय सैन्य अकादमी में शामिल होने के बाद विजयनत थापर की यात्रा और उनके अनुभवों पर आधारित है, जहां से वे एक अच्छे अधिकारी बनकर उभरे थे।


कैप्टेन विजयनत थापर के बारे में:
कैप्टेन विजयनत थापर का जन्म 26 दिसंबर 1976 को एक सैन्य परिवार में कर्नल वी एन थापर और तृप्ता थापर के घर हुआ था। वह 4वीं पीढ़ी के सेना अधिकारी हैं। 15 वर्ष की आयु में, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के लिए चुना गया। उन्हें वे 12 दिसंबर, 1998 को भारतीय सेना में शामिल हुए थे’। कारगिल युद्ध के नोल हमले के दौरान 29 जून, 1999 को उनके सिर में गोली लगने के कारण 22 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

अधीर रंजन चौधरी फिर बने पीएसी के अध्यक्ष

about - Part 2735_5.1
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को पुनः संसद की लोक लेखा समिति (Parliament’s public accounts committee-PAC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा समिति के अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त किया गया था।

लोक लेखा समिति (PAC) के बारे में:
PAC का काम भारत सरकार के सभी सरकारी ख़र्चों के खातों की जांच करना है, जिसका आधार हमेशा नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट ही होती है। PAC सबसे पुरानी संसदीय समिति है जिसमें कुल 22 सदस्य होते हैं, जिसमें 15 लोकसभा द्वारा तथा 7 सदस्य राज्य सभा द्वारा एक वर्ष के लिये निर्वाचित किए जाते हैं।

डीपीएस नेगी ने श्रम ब्यूरो के महानिदेशक का संभाला कार्यभार

about - Part 2735_7.1
भारतीय आर्थिक सेवा अधिकारी, डीपीएस नेगी ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में श्रम ब्यूरो के महानिदेशक का कार्यभार संभाला लिया है। इसके अलावा, नेगी ने मंत्रालय के वरिष्ठ श्रम और रोजगार सलाहकार का भी पदभार ग्रहण किया है। वह 1985 बैच के भारतीय आर्थिक सेवा (IES) अधिकारी हैं। इस नए कार्यभार को संभालने से पहले, नेगी सलाहकार वित्त (MSME) के रूप में कार्यत थे।

श्रम ब्यूरो के बारे में: श्रम ब्यूरो श्रमिकों, रोजगार और खुदरा मुद्रास्फीति से संबंधित डेटा एकत्र करके उसका विश्लेषण करता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • श्रम और रोजगार मंत्रालय मंत्रालय: नई दिल्ली.
  • श्रम और रोजगार मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): संतोष गंगवार.

तरुण बजाज बनाए गए RBI केंद्रीय बोर्ड के नए निदेशक

about - Part 2735_9.1
आर्थिक मामलों के सचिव, तरुण बजाज को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के केंद्रीय बोर्ड का नया निदेशक बनाया गया है। उनकी नियुक्ति भारत सरकार द्वारा की मंजूरी के बाद की गई है। वह 1988 बैच के IAS अधिकारी हैं। वह अतनु चक्रवर्ती की जगह लेंगे, जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए है।
आर्थिक मामलों के सचिव का कार्यभार संभालने से पहले, बजाज प्रधान मंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव थे। 2015 में प्रधान मंत्री कार्यालय में नियुक्ति से पहले, वह आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव थे, जो बहुपक्षीय वित्त पोषण एजेंसियों के प्रभाग की देखरेख करता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आरबीआई का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
  • RBI के गवर्नर: शक्तिकांता दास.

Vesak Day 2020 या बैशाख दिवस: 7 मई

about - Part 2735_11.1 
इस वर्ष 7 मई को विश्व स्तर पर Vesak Day 2020 अर्थात बैशाख दिवस मनाया जाएगा। बैशाख, बुद्धपूर्णिमा का दिन है, जो दुनिया भर के बौद्धों द्वारा सबसे पवित्र दिन माना जाता है। इसी दिन भगवान गौतम बुद्ध को आत्मज्ञान की प्राप्ति हुई थी। हर साल संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस दिवस को मनाया जाता है।
Vesak Day का इतिहास:

इस दिन को साल 2000 से संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाए जाने का प्रस्ताव 1999 में पारित किया गया था। साल 2004 से, अंतर्राष्ट्रीय वेसाक शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 2019 में, इसे वियतनाम में आयोजित किया गया था। अब तक यह शिखर सम्मेलन थाईलैंड में 11 बार, वियतनाम में 3 बार और श्रीलंका में 1 बार आयोजित किया जा चुका है। बुद्ध के जन्मदिन को बैशाख दिवस के रूप में मनाने का निर्णय पहली बार वर्ल्ड फेलोशिप ऑफ बुद्धिस्ट सम्मेलन में लिया गया था जिसे 1950 में श्रीलंका में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में कई देशों के बौद्ध नेताओं ने भाग लिया था।

चंडीगढ़ प्रशासन ने COVID-19 से जुड़ी सभी सुचनाए मुहैया कराने के लिए “CHDCOVID” ऐप की लॉन्च

about - Part 2735_13.1
चंडीगढ़ प्रशासन ने COVID-19 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए “CHDCOVID” नामक एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप को सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ आईटी इन चंडीगढ़ (एसपीआईसी) द्वारा विकसित किया गया है। ऐप एक सिंगल प्लेटफ़ॉर्म के रूप में कार्य करेगा जहां राज्य के नागरिक प्रशासन और भारत सरकार द्वारा जारी किए गए सभी दिशानिर्देशों, आदेशों और सूचनाओं के बारे में जान सकते हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • चंडीगढ़ के उपराज्यपाल: वी.पी. सिंह बदनोर.

सैनिक सेवा पदक पा चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री दलित एझिलामलाई का निधन

about - Part 2735_15.1 
पूर्व केंद्रीय मंत्री दलित एझिलामलाई का निधन। वे पट्टली मक्कल काची पार्टी के नेता थे और उन्होंने 1998-99 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्य किया था। वह चिदंबरम, तमिलनाडु से 12 वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने सैन्य अधिकारी के रूप में 1971 के भारत-पाक युद्ध में भाग लिया। इसके अलावा उन्हें सेना में सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति द्वारा सैनिक सेवा पदक भी दिया गया था।

राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय प्रस्तुत करेगा “NGMA के संग्रह से” कार्यक्रम

about - Part 2735_17.1
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (National Gallery of Modern Art) द्वारा एक वर्चुअल कार्यक्रम “NGMA के संग्रह से” प्रस्तुत किया जाएगा। वर्तमान सप्ताह के लिए, इस वर्चुअल कार्यक्रम का विषय “ARTIST BY ARTISTS” (कलाकार, कलाकारों के द्वारा) है और जो गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को समर्पित क्योंकि इस सप्ताह 7 मई को उनकी 159 वीं जयंती भी है। कार्यक्रम “NGMA के संग्रह से” के दौरान, NGMA द्वारा संग्रह की कुछ देखी गयी और कुछ अनदेखी दुर्लभ कलाकृतियों को दिखाएगा।
आने वाले दिनों में कई अन्य रोमांचक और सोची-समझी थीम की योजना बनाई गई है। इस तरह के वर्चुअल कार्यक्रमों और प्रदर्शनियों के माध्यम से कला प्रेमियों, कलाकारों, कला पारखियों, छात्रों, शिक्षकों आदि को अपने घरों से दुर्लभ कलाकृतियों को देखने का अवसर मिलेगा। यह NGMA के प्रतिष्ठित संग्रहों में से विभिन्न साप्ताहिक/ दैनिक विषयों पर आधारित होगा।

DRDO ने विकसित किया अल्ट्रा वायलेट डिसइंफेक्सन टॉवर

about - Part 2735_19.1
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की प्रतिष्ठित प्रयोगशाला लेजर साइंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (LASTEC) द्वारा अल्ट्रा वायलेट (UV) डिसइंफेक्सन टॉवर विकसित किया गया है। यूवी डिसइंफेक्सन टॉवर को भारी संक्रमण वाले क्षेत्रों के त्वरित और रसायन मुक्त कीटाणुशोधन के लिए विकसित किया गया है। यह एक यूवी आधारित क्षेत्र सैनिटाइजर है जो प्रयोगशालाओं और कार्यालयों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कम्प्यूटर और अन्य गैजेट जैसे उच्च प्रौद्योगिकी वाली सतहों में उपयोगी है, जो रासायनिक विधियों से कीटाणुशोधन के लिए उपयुक्त नहीं हैं
यूवी आधारित क्षेत्र सैनिटाइजर को वाईफाई लिंक का इस्तेमाल करते हुए लैपटॉप/मोबाइल के माध्यम से दूरस्थ परिचालन के द्वारा उपयोग किया जा सकता है और इसे हवाई अड्डों, शॉपिंग माल, मेट्रो, होटलों, कारखानों, कार्यालयों आदि ऐसे क्षेत्रों के लिए भी प्रभावी है, जहां लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है। साथ ही इसमें अचानक कमरा खुलने या मानवीय हस्तक्षेप से बंद होने की सुविधा भी है।

CSIR-IGIB पाटनर्स ने KNOWHOW लाइसेंस के लिए TATA Sons के साथ की साझेदारी

about - Part 2735_21.1
CSIR की समर्थित प्रयोगशाला इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (IGIB) ने COVID-19 के जल्दी इलाज के कार्यन्वन के लिए, टाटा संस के साथ FELUDA के लिए KNOWHOW के लाइसेंस प्रदान करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस एमओयू का उद्देश्य लाइसेंस प्रदान करना है जो जल्द से जल्द जमीन स्तर पर COVID-19 परीक्षण के लिए नियोजित करने के लिए किट के रूप में KNOWHOW को बढ़ाने के लिए ज्ञान के आदान-प्रदान को सक्षम करेगा। इस प्रकार, MoU के अंतर्गत, CSIR-IGIB अब जल्द से जल्द व्यापक उपयोग के लिए FELUDA लाने के लिए टाटा संस के साथ मिलकर काम करेगा।
FNCAS9 एडिटर लिंक्ड यूनिफ़ॉर्म डिटेक्शन एसे (FELUDA) को वर्तमान COVID-19 स्थिति को कम करने और बड़े पैमाने पर परीक्षण को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। FELUDA के मुख्य लाभ इसकी लागत, इस्तेमाल में आसानी के साथ-साथ महंगी क्यू-पीसीआर मशीनों पर गैर-निर्भरता है।

Recent Posts

about - Part 2735_22.1
QR Code
Scan Me