प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई राह मुश्किल नहीं है आज भारत में चाह भी है और राह भी है। इस तरह की संकल्प शक्ति ही भारत को आत्मनिर्भर बना सकती है। प्रधानमंत्री ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 5-स्तंभों पर ध्यान देने की आवश्कता पर बल दिया।
ये 5 स्तंभ हैं:-
- अर्थव्यवस्था: एक ऐसी इकॉनॉमी जो Incremental change नहीं बल्कि Quantum Jump लाए.
- बुनियादी ढांचा: जो आधुनिक भारत की पहचान बने.
- व्यवस्था: 21वीं सदी के सपनों को साकार करने वाली तकनीक पर आधारित व्यवस्था.
- Democracy : दुनिया की सबसे बड़ी Democracy में हमारी Vibrant Demography हमारी ताकत है, आत्मनिर्भर भारत के लिए हमारी ऊर्जा का स्रोत है
- मांग: भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए में मांग और आपूर्ति श्रृंखला में सुधार करना.












