Home   »   केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने लॉन्च...

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने लॉन्च की ओडिशा विश्वविद्यालय हेल्पलाइन सेवा “भरोसा”

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने लॉन्च की ओडिशा विश्वविद्यालय हेल्पलाइन सेवा "भरोसा" |_50.1

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय हेल्पलाइन “भरोसा” का शुभारंभ किया है। यह हेल्पलाइन सेवा COVID-19 महामारी संकट के दौरान छात्र समुदाय को होने वाली परेशानियों को दूर करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से ओडिशा के सभी विश्वविद्यालयों के छात्रों को संज्ञानात्मक भावनात्मक पुनर्वास सेवाएं प्रदान करना है।
हेल्पलाइन सेवा “भरोसा” के अंतर्गत COVID-19 महामारी के मद्देनजर ओडिशा के सभी विश्वविद्यालय के छात्रों की चिंताओं को संबोधित किया जाएगा। इस अनावरण कार्यक्रम के दौरान, HRD मंत्री ने छात्र समुदाय की चिंताओं को दूर करने के लिए देश भर के केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों से भी ‘भरोसा’ पहल को अपनाने का आग्रह किया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक, राज्यपाल: गणेशी लाल.

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *