36 वें राष्ट्रीय खेलों को COVID-19 के चलते अनिश्चित काल तक के लिए किया गया स्थगित

about - Part 2711_3.1
गोवा में अक्टूबर-नवंबर में आयोजित किए जाने वाले 36 वें राष्ट्रीय खेलों को COVID-19 महामारी के कारण अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रीय खेलों के आयोजक मंडल द्वारा COVID-19 महामारी के कारण राष्ट्रीय खेलों को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
समिति सितंबर अंत में एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन करेगी, जिसमे राष्ट्रीय खेलों की नई तारीखें तय करने पर निर्णय लिया जा सकता है। गोवा सरकार को केंद्रीय खेल मंत्रालय से मार्गदर्शन की आवश्यकता है, खेलों की तैयारी के लिए आयोजन से चार महीने पहले की अधिसूचना की आवश्यकता है। इन खेलों का आखिरी संस्करण 2015 में केरल में आयोजित किया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष: नरिंदर ध्रुव बत्रा.
  • भारतीय ओलंपिक संघ मुख्यालय: नई दिल्ली.

आर श्रीरेखा होंगी केरल की पहली महिला DGP

about - Part 2711_5.1
आर श्रीलेखा केरल की पुलिस महानिदेशक बनने वाली पहली महिला होंगी। केरल सरकार ने उन्हें फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज के DGP के रूप में नियुक्त किया। वह 1987 बैच की अधिकारी होने के साथ-साथ ही वह केरल की पहली महिला IPS अधिकारी भी हैं। वर्तमान में वह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के रूप में जेल और सुधार सेवा विभाग के प्रमुख के रूप में कार्यत हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केरल के मुख्यमंत्री: पिनारयी विजयन.
  • केरल के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान.
  • केरल की राजधानी: तिरुवनंतपुरम.

अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्रवाई दिवस: 28 मई

about - Part 2711_7.1
International Day of Action for Women’s Health: अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्रवाई दिवस साल 1987 के बाद से प्रत्येक वर्ष 28 मई को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण जैसे कि यौन और प्रजनन स्वास्थ्य तथा अधिकारों (sexual and reproductive health and rights -SRHR) से जुड़े मुद्दों के बारें में जागरूकता बढ़ाना हैं। 28 मई को अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्रवाई दिवस महिलाओं के वैश्विक प्रजनन प्रजनन अधिकारों (Women’s Global Network for Reproductive Rights-WGNRR) द्वारा मनाया जाता हैं। है। हर महिला का यौन और प्रजनन स्वास्थ्य और अधिकारों का अधिकार है, और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह दुनिया के किस हिस्से से आती है, किस उम्र की है, या उनकी जातीयता या धर्म क्या है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्रवाई दिवस के बारे में:

वर्ष 1987 में, कोस्टा रिका में WGNRR के सदस्यों के रीयूनियन के दौरान, 28 मई को महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाना घोषित किया गया था। तब से, हर साल 28 मई इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने जाना लगा और इस दिन महिलाओं और स्वास्थ्य समूहों द्वारा दुनिया भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साल 1999 में, इसे आधिकारिक तौर पर दक्षिण अफ्रीका की सरकार द्वारा मान्यता दी गई थी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • WGNRR मुख्यालय स्थान: एम्स्टर्डम, नीदरलैंड.
  • WGNRR स्थापित: 1984.

संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस : 29 मई

about - Part 2711_9.1
हर साल 29 मई को दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों द्वारा संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन सभी महिलाओं और पुरुषों को समर्पित है, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में सैन्य, पुलिस या नागरिक के रूप में कार्य किया है।
वर्ष 2020 थीम: Women in Peacekeeping: A Key to Peace. यह विषय महिलाओं, शांति और सुरक्षा पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1325 को अपनाने की 20 वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए चुना गया है।

संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस के बारे में:
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा साल 2003 में अपनाए एक प्रस्ताव के बाद 29 मई को संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस के रूप में घोषित किया गया। इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों को सम्मानित करने और उन सभी पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए की गई, जिन्होंने शांति स्थापना के लिए अपनी जान गंवा दी है और संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में अपने उच्च स्तर के व्यावसायिकता, समर्पण और साहस के साथ सेवा की है और इसे जारी रखते हैं। 

हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद श्रीलंका ने शेहान मदुशंका को किया निलंबित

about - Part 2711_11.1
श्रीलंकाई तेज गेंदबाज शेहान मदुशंका पर लगे हेरोइन के रखने के आरोप बाद उन्हें क्रिकेट के सभी फोर्मट्स से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह निलंबन तब जारी रहेगा जब तक बोर्ड इस मामले की जांच पूरी नहीं कर लेता है।
मदुशंका ने जनवरी 2018 में अपने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय डेब्यू में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली थी। इसके अलावा उन्होंने 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ दो टी 20 मैच भी खेले, लेकिन चोटों के कारण उसके बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल सके।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • श्रीलंका के राष्ट्रपति: गोतबाया राजपक्षे.
  • श्रीलंका के प्रधानमंत्री: महिंदा राजपक्षे.
  • श्रीलंका की राजधानी: श्री जयवर्धनेपुरा कोटे.
  • श्रीलंका की मुद्रा: श्रीलंकाई रुपया.

      एसएन राजेश्वरी बनी ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की नई सीएमडी

      about - Part 2711_13.1
      बैंक्स बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) द्वारा न्यू इंडिया एश्योरेंस की महाप्रबंधक एसएन राजेश्वरी को ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी (ओआईसी) का नया अध्यक्ष और एमडी चुना गया है। वह एवी गिरिजा कुमार की जगह लेंगी, जो 60 वर्ष की आयु पर पहुंचने के बाद इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बीबीबी ने मई 2022 तक दो साल की सेवाओं के लिए OIC के सीएमडी का चयन करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के जनरल बीमा उद्योग के पांच वरिष्ठ महाप्रबंधकों के वर्चुअल साक्षात्कार लिए थे।

      राजेश्वरी एक पेशेवर चार्टेड एकाउंटेंट हैं और वर्तमान में सार्वजनिक क्षेत्र के सामान्य बीमा उद्योग की दूसरी सबसे वरिष्ठ जीएम हैं, जो मई 2022 में सेवानिवृत्त होंगी। उन्होंने बीमा इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत चेन्नई स्थित यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस (UII) के साथ की थी और बाद में NIA में उप महाप्रबंधक (DGM) के रूप में चली गई थी।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • OIC मुख्यालय: नई दिल्ली.
      • OIC की स्थापना: 12 सितंबर 1947.

      मार्कोस ट्रायजो होंगे एनडीबी के अगले अध्यक्ष

      about - Part 2711_15.1
      मार्कोस ट्रायजो को न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) का अगला अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित की गई NDB की बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की विशेष बैठक के दौरान सर्वसम्मति से चुना गया। वह 7 जुलाई, 2020 को NDB के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। वीडियो-कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया।
      न्यू डेवलपमेंट बैंक की बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की विशेष बैठक का मुख्य उद्देश्य NDB के अगले अध्यक्ष का चुनाव सहित उपाध्यक्ष, चीफ रिस्क ऑफिसर की नियुक्ति और सदस्यता विस्तार शामिल था। वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के दौरान निम्नलिखित नियुक्तियों पर फैसला लिया गया:
      • ब्राजील के मार्कोस ट्रायजो को NDB के अगले अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
      • भारत के अनिल किशोर को NDB के अगले उपाध्यक्ष और CRO के रूप में चुना गया है।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • न्यू डेवलपमेंट बैंक के अध्यक्ष: के. वी. कामथ.
      • न्यू डेवलपमेंट बैंक के उपाध्यक्ष और सीआरओ: सरविस जे. बी.

      वायु सेना के स्क्वाड्रन “Flying Bullets” में शामिल हुआ तेजस एमके -1 FOC लड़ाकू विमान

      about - Part 2711_17.1
      भारतीय वायु सेना द्वारा वायु सेना स्टेशन सुलूर में तेजस एमके-1 FOC विमान को हाल ही में पुनर्जीवित किए गए नंबर 18 स्‍क्‍वैड्रन, जिसे “फ्लाइंग बुलेट” के नाम से जाना जाता है, में शामिल किया गया है। तेजस एमके -1 एफओसी एक एकल इंजन, हल्के वजन, बेहद चुस्त और सभी मौसम में बहु-भूमिका निभाने वाला लड़ाकू विमान है। यह हवा से हवा में ईंधन भरने में सक्षम है और साथ ही, इस तरह के विमान को शामिल करने वाला भारतीय वायुसेना का यह पहला स्क्वैड्रन है।
      इस स्क्वैड्रन का संचालन वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने किया। यह स्‍क्‍वैड्रन, दक्षिणी वायु कमान के परिचालन नियंत्रण में आता है, जो कि इस स्‍क्‍वैड्रन को भारतीय वायु सेना के परिचालन की अवधारणा में एकीकृत करने के लिए उत्तरदायी है। तेजस एमके -1 एफओसी देश के स्वदेशी लड़ाकू विमान कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी है और ‘मेक इन इंडिया’ पहल को भी बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

      S&P ने वित्त वर्ष 2021 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 5% की भारी गिरावट का लगाया अनुमान

      about - Part 2711_19.1
      S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने वित्तीय वर्ष 2021 में भारत की जीडीपी विकास दर 5% तक घटने का अनुमान लगाया है। विकास दर में यह कटौती कोविड -19 महामारी को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन में पूरे देश में आर्थिक गतिविधियों में आई मंदी के कारण की गई है।
      एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स द्वारा एक बयान में कहा गया कि दो महीने के लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था में अचानक गिरावट आई है, जिसके कारण वर्तमान वित्त वर्ष की जीडीपी वृद्धि दर में यह गिरावट दर्ज की गई है।

      RIL ने राइट्स इश्यू से संबंधित प्रश्नों जवाब देने के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट किया लॉन्च

      about - Part 2711_21.1
      रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अपने 2.6 मिलियन शेयरधारकों के राइट्स इश्यू से जुड़े मुद्दों को संबोधित करने के लिए “व्हाट्सएप चैटबॉट” लॉन्च किया है। देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान बड़े पैमाने पर 53,125 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू को जुटाने के लिए RIL ने व्हाट्सएप चैटबोट की ओर रुख किया है जिसे Jio Haptik Technologies द्वारा विकसित किया गया है।
      यह पहला ऐसा चैटबॉट है जिसे सार्वजनिक तौर पर लॉन्च किया गया है और जो व्हाट्सएप पर उपलब्ध है। यह चैटबोट शेयरधारकों के प्रश्नों जैसे: उनके राइट्स इश्यू से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां, किसी शेयरधारक अधिकार पात्रता के लिए योग्य, अपने राईट को कैसे बेचे, और क्या किया जब किसी के पास भौतिक शेयर और नमूना फॉर्म हो आदि को संबोधित करेगा
      राइट्स इश्यू क्‍या है? 
      स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंपनी पूंजी जुटाने के लिए राइट्स इश्यू लाती है। इसके तहत कंपनियां अपने मौजूदा शेयरधारकों को ही अतिरिक्त शेयर खरीदने को मंजूरी देती हैं। शेयरधारक कंपनी की ओर से तय अवधि में ही राइट्स इश्यू के तहत शेयर खरीद सकते हैं। राइट्स इश्यू के तहत शेयरधारक एक निश्चित अनुपात में ही शेयर खरीद सकते हैं। यह अनुपात कंपनी तय करती है।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक: मुकेश डी। अंबानी.

      Recent Posts

      about - Part 2711_22.1
      QR Code
      Scan Me