नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ उन्नत श्रेणी का टॉरपीडो डिकॉय सिस्टम “मारीच”

about – Page 2713_3.1
भारतीय नौसेना ने एक उन्नत एंटी-टॉरपीडो डिकॉय सिस्टम (advanced anti-torpedo decoy system) ‘मारीच’ को अपने बेड़े में शामिल किया है। इस सिस्टम को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है और यह आने वाले टॉरपीडो का पता लगाने, उनकी लोकेशन की जानकारी देने और उन्हें बेअसर करने में सक्षम है। इस तकनीक के सिस्टम के प्रारूप (प्रोटोटाइप) को एक नामित नौसैनिक मंच पर स्थापित किया गया था जहां इसने सभी उपयोगकर्ता मूल्यांकन परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा किया और नौसेना के लिए आवश्यक योग्यता के अनुसार (Naval Staff Qualification Requirements) अपनी विशेषताओं का प्रदर्शन किया।
इस नौसेना के बेड़े में शामिल किया जाना न केवल रक्षा प्रौद्योगिकी के स्वदेशी विकास के लिए भारतीय नौसेना और डीआरडीओ के संयुक्त संकल्प को दर्शाता है बल्कि सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल और नवीन प्रौद्योगिकी में ‘आत्म-निर्भर’ बनने के देश के संकल्प को भी एक बड़ा प्रोत्साहन है। रक्षा उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड इस डिकॉय सिस्टम के उत्पादन का कार्य करेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) मुख्यालय: नई दिल्ली.
  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष: डॉ. जी. सतीश रेड्डी.
  • नौसेना प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह.

राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस: 29 जून

about – Page 2713_5.1
National Statistics Day: भारत सरकार द्वारा हर साल देश भर में 29 जून को प्रो. पी. सी. महालनोबिस की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस सामाजिक-आर्थिक योजना और नीति निर्माण में सांख्यिकी की भूमिका के बारे में युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। सांख्यिकी दिवस हर किसी जिंदगी में रोजमर्रा सांख्यिकी के उपयोग को लोकप्रचलित करने और लोगों को इस बात से अवगत कराना है कि सांख्यिकी नीतियों को आकार देने और इन्हें तैयार करने में किस प्रकार मददगार होता है।

सांख्यिकी दिवस 2020 का विषय सतत् विकास लक्ष्य 3 – उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली (Ensure healthy lives and promote well-being for all at all ages) और सतत विकास लक्ष्‍य 5 – लैंगिक समानता (Achieve gender equality and empower all women and girls) को चुना गया है ।

राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस: इतिहास

राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पहली बार 29 जून 2007 को मनाया गया था। भारत सरकार ने आर्थिक नीति और सांख्यिकीय विकास के क्षेत्र में स्वर्गीय प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस द्वारा किए गए उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने के लिए उनकी जयंती को ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया था।
कौन हैं प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस?

प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस को भारतीय सांख्यिकी का जनक माना जाता है। उनका जन्म 29 जून 1893 में हुआ था, वह एक भारतीय सांख्यिकीविद् और वैज्ञानिक थे। उन्होंने दो डेटा सेटों के बीच तुलना का एक माप तैयार किया जिसे अब महालनोबिस दूरी (Mahalanobis distance) के रूप में जाना जाता है। बड़े पैमाने पर सर्वेक्षण में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। वे एंथ्रोपोमेट्री अध्ययन और पायलट सर्वेक्षण में अग्रणी थे। वह योजना आयोग (1956-61) के सदस्य थे और उन्होंने द्वितीय पंचवर्षीय योजना के लिए दो-सेक्टर इनपुट-आउटपुट मॉडल दिया, जिसे बाद में नेहरू-महालनोबिस मॉडल के रूप में जाना जाने लगा। उन्होंने दिसंबर 1931 में कोलकाता में भारतीय सांख्यिकी संस्थान (ISI) की स्थापना की। उन्हें भारत के साथ-साथ विदेशों के कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें मिले प्रमुख पुरस्कार है: पद्म विभूषण (1968), ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से वेल्डन मेमोरियल (1944), फैलो ऑफ द रॉयल सोसाइटी, लंदन (1945).

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): राव इंद्रजीत सिंह.
  • सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की स्थापना: 15 अक्टूबर 1999.

मैरी डब्ल्यू जैक्सन के नाम पर रखा जाएगा नासा मुख्यालय का नाम

about – Page 2713_7.1
नासा ने वाशिंगटन डी.सी. स्थित अपने मुख्यालय का नाम इसका इतिहास रचने वाले इंजीनियरों में से एक मैरी डब्ल्यू जैक्सन के नाम पर रखने का ऐलान किया। यह जानकारी नासा के प्रशासक जिम ब्रिडेनस्टाइन द्वारा साझा की गई ।

मैरी डब्ल्यू जैक्सन के बारे में:

मैरी डब्ल्यू जैक्सन ने सन 1942 में,  हैमपटन यूनिवर्सिटी (Hampton University) से गणित और भौतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की, जो कि ऐतिहासिक रूप से ब्लैक यूनिवर्सिटी है। वह एक गणितज्ञ और एयरोस्पेस इंजीनियर थी। उन्होंने एजेंसी के लैंगले रिसर्च सेंटर के अलग-थलग पड़े वेस्ट एरिया कम्प्यूटिंग यूनिट, से नासा में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें वर्ष 1951 में, नेशनल एडवायजरी कमेटी फॉर एरोनॉटिक्स द्वारा नासा में भर्ती किया गया था, जिसे नासा ने 1958 में सफल बनाया था, जहाँ उन्होंने 1985 में अंपनी सेवानिवृत्ति तक काम किया था।
जैक्सन का 2005 में 83 साल की आयु में निधन हो गया था। राष्ट्रपति ट्रम्प ने साल 2019 में, Hidden Figures Congressional Gold Medal Act पर हस्ताक्षर किए, जिससे मरणोपरांत जैक्सन, जॉनसन, वॉन और क्रिस्टीन डार्डन को सम्मानित किया, जो 1967 में नासा के “human computers” पूल में शामिल थे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नासा का मुख्यालय: संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी..

सचिन बंसल के स्टार्टअप “Navi” ने लॉन्च की नई इंस्टेंट लोन ऐप

about – Page 2713_9.1
फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल की फाइनेंसियल सर्विसेज स्टार्टअप कंपनी “Navi” ने मध्यम आय वर्ग के उपभोक्ताओं को पर्सनल लोन प्रदान करने के लिए एक मोबाइल ऐप ” Navi lending” लॉन्च की है।

Navi lending app से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु:

  • Navi लेंडिंग ऐप के जरिए 36 महीनों तक की चुकाने अवधि के साथ 5 लाख तक का इंस्टेंट ऋण प्रदान किया जाएगा। यह ऋण प्रक्रिया पूरी तरह से ग्राहकों के लिए डिजिटल और संपर्क रहित प्रक्रिया होगी.
  • इस ऐप के माध्यम से, ग्राहक अपने लोन की एलिजिबिलटी, emi की राशि का पता करने सक्षम होंगे और कुछ ही मिनटों में अपने बैंक खाते में ऋण राशि प्राप्त करने के लिए अपना पैन और आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा.
  • यह प्रक्रिया पूरी तरह से कागज रहित है और इसमें ग्राहकों को किसी भी दस्तावेज जैसे कि पेटीएम या बैंक स्टेटमेंट अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी.
  • पेपरलेस ऋण know your customer (KYC) मानदंडों और समृद्ध उपभोक्ता डेटा की उपलब्धता के कारण हाल ही में प्रगति के कारण संभव हो पाएगा.
  • लोन आवेदकों की जानकारी और धोखाधड़ी को रोकने के लिए, ऐप-आधारित उधारदाताओं स्रोत ग्राहक डेटा ट्रेडिंग और ब्रोकरेज खातों से, और क्रेडिट और डेबिट कार्ड लेनदेन सीधे बैंकों से कर पाएंगे.
  • इसके अलावा, ग्राहक के रोजगार की जानकारी और क्रेडिट रिलेशनशिप की जानकरी भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अनुमोदित क्रेडिट ब्यूरो से प्राप्त की जाएगी.

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • Navi मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक.
  • Navi स्थापित: 2018.

राहुल द्रविड़ विजडन इंडिया पोल में सचिन तेंदुलकर को हराकर बने भारत के ग्रेट टेस्ट बल्लेबाज

about – Page 2713_11.1
हाल ही में विजडन इंडिया द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, राहुल द्रविड़ को अब तक का सबसे महान भारतीय टेस्ट बल्लेबाज माना गया हैं। द्रविड़ ने इस सर्वेक्षण के अंतिम दौर की वोटिंग में सचिन तेंदुलकर को हराकर से खिताब अपने नाम किया है। कुल 11,400 प्रशंसकों ने अंतिम दौर की वोटिंग भाग लिया, जिसमे द्रविड़ को 52 फीसदी वोट मिले। 
पोल के शुरुआती दौर में 16 अन्य महान भारतीय बल्लेबाजो को शामिल किया गया था, जिसमे सुनील गावसकर और विराट कोहली भी शामिल थे। तेंदुलकर ने जहां विराट को पछाड़ा तो सुनील गावसकर से ज्यादा लोगों ने द्रविड़ को पसंद किया। वहीँ दूसरी गावस्कर ने मामूली अंतर से कोहली को ‘प्ले-ऑफ’ में तीसरे स्थान के लिए हराया।

वीर चक्र से सम्मानित स्क्वाड्रन लीडर परवेज जामस्जी का निधन

about – Page 2713_13.1
वीर चक्र पुरस्कार से सम्मानित स्क्वाड्रन लीडर (रि,) परवेज जामस्जी का निधन। वे 1965 में सेना में हुए और 1985 में सेवानिवृत्त हो गए थे। उन्हें 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पराक्रम के साथ वीरता के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

दिसंबर 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान, फ्लाइट लेफ्टिनेंट परवेज रुस्तम जामस्जी एक हेलीकॉप्टर इकाई उड़ा रहे थे। जिस पर दुश्मन द्वारा दो बार मशीन गन और दो बार मोर्टार से हमला किया गया। अद्भुत शौर्य और चतुराई का प्रदर्शन करते हुए वह अपने हेलीकॉप्टर को वापस ले आए।

यस बैंक ने ‘युवा पे’ मोबाइल ऐप लॉन्च करने के लिए UDMA के साथ की साझेदारी

about – Page 2713_15.1
यस बैंक ने अपनी डिजिटल वॉलेट मोबाइल ऐप ‘Yuva Pay’ को लॉन्च करने के लिए UDMA टेक्नोलॉजीज के साथ साझेदारी की है। इस ऐप के माध्यम से, बैंक अपने ग्राहकों को संपर्क रहित भुगतान करने में सक्षम बनाएगा। इस ऐप की मदद से ग्राहक अपने सभी बिलों (नगर निगम, घर, जल कर, बिजली, एलपीजी, डीटीएच, मोबाइल बिल, लाइसेंस फीस सहित) का भुगतान करने के साथ-साथ और रिटेल दुकानों, बीमा नवीनीकरण, फास्टैग रिचार्ज, EMI जैसे भुगतान करने में सक्षम होंगे।
इसके अलावा, इस ऐप के जरिए बीमा नवीनीकरण, फास्टैग रिचार्ज, ईएमआई भुगतान, स्कूल फीस का भुगतान भी किया जा सकेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कम आय वाले समूहों को डिजिटल और संपर्क रहित लेनदेन के लिए सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक भुगतान सेवाओं तक व्यापक पहुंच को सक्षम बनाना है। युवा पे, पर फंड ट्रांसफर, अकाउंट बैलेंस चेक, रिचार्ज या टॉप-अप, बिल भुगतान और रिवार्ड प्लेटफॉर्म के लिए बैंकिंग ऐप के रूप में दोगुना हो जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यस बैंक मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
  • यस बैंक के एमडी और सीईओ: प्रशांत कुमार.
  • यस बैंक टैगलाइन: Experience our Expertise.

स्विस बैंकों में जमा पैसे के मामले में भारत फिसलकर पहुँचा 77 वें स्थान पर

about – Page 2713_17.1
स्विस नेशनल बैंक (SNB) ने अपने ‘Annual banking statistics, 2019’ जारी किए हैं। SNB द्वारा ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत अपने नागरिकों द्वारा जमा किए गए धन के मामले में तीन पायदान फिसलकर 77 वें स्थान पर आ गया है। हालांकि, कई पड़ोसी देश इस सूची में भारत से नीचे हैं। इनमें पाकिस्तान 99वें, बांग्लादेश 85वें, नेपाल 118वें, श्रीलंका 148वें, म्यांमार 186वें और भूटान 196वें स्थान पर है।

भारत स्थित शाखाओं में, स्विट्जरलैंड स्थित बैंकों के सभी विदेशी ग्राहकों द्वारा जमा की गई कुल धनराशि का लगभग 0.06 प्रतिशत हिस्सा हैं। जबकि ब्रिटेन इस सूची में कुल जमा राशि का 27% हिस्सा रखने के साथ पहले स्थान पर है।

यहां सूची में शामिल शीर्ष तीन देशों की रैंक दी गई है:


रैंक
देश
1st
ब्रिटेन (यूके)
2nd
अमेरिका (यूएस)
3rd
वेस्ट इंडीज
77th
भारत

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • स्विस नेशनल बैंक (SNB) मुख्यालय: ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड.
  • स्विस नेशनल बैंक (SNB) के अध्यक्ष: थॉमस जॉर्डन.

महाराष्ट्र सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए “महा परवाना” योजना का किया शुभारंभ

about – Page 2713_19.1
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के उद्योगों में नए निवेश को आकर्षित करने के लिए “महा परवाना” योजना शुरू की है। यह योजना प्रोत्साहन और एकल-खिड़की क्लीयरेंस प्रणाली की सुविधा देगी।

“महा परवाना” योजना के मुख्य बिंदु:

  • इस योजना के अंतर्गत 50 करोड़ या उससे अधिक के निवेश प्रस्तावों वाली कंपनियों को आश्वासन पत्र (महा परवाना) के साथ कई विभागों से ली जाने वाली मंजूरी लेने में छूट दी जाएगी.
  • इन कंपनियों को महाराष्ट्र उद्योग, व्यापार और निवेश सुविधा सेल (MAITRI), एकल खिड़की प्रणाली से आवेदन करना होगा और 48 घंटों के भीतर ऑनलाइन अनुमति मिलेगी.
  • महा परवाना के तहत नामांकित उद्योगों को 25 विभिन्न वैधानिक अनुमति और अन्य राज्य विभागों से 30 दिनों के भीतर मंजूरी दी जाएगी। यदि 30 दिनों के भीतर मंजूरी प्रदान नहीं की जाती है, तो इसे स्वचालित रूप से मंजूरी दे दी जाएगी.
  • राज्य सरकार ने मौजूदा और नए उद्योगों के लिए निवेशकों का समर्थन करने और पूंजी निवेश को कम करने के लिए “प्लग एंड प्ले” बुनियादी ढांचा प्रदान करने का प्रस्ताव दिया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे; राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी.

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड करेगा फीफा महिला विश्व कप 2023 की मेजबान

about – Page 2713_21.1
फीफा महिला विश्व कप 2023™ की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड द्वारा की जाएगी। फुटबॉल फेडरेशन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड फुटबॉल द्वारा संयुक्त प्रस्ताव को फीफा परिषद के सदस्यों द्वारा डाले गए 35 वोटों में से 22 वोट मिले, इसमें कोलंबियाई फुटबॉल एसोसिएशन को 13 वोट मिले थे।
फीफा महिला विश्व कप 2023, 32 टीमों के साथ होने वाला पहला संस्करण होगा और साथ ही यह दो फेडरेशनों (AFC और OFC) ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड द्वारा मेजबानी में आयोजित होने वाला पहला टुर्नामेंट भी होगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फीफा का मुख्यालय: ज़्यूरिख़, स्विट्जरलैंड.
  • फीफा के अध्यक्ष: जियाननी इन्फेंटिनो.

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF