मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निगोमबाम बनाए गए हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष

about – Page 2698_3.1
मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निगोमबाम को हॉकी इंडिया का नया कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद का स्थान लेंगे। यह फैसला मोहम्मद मुश्ताक अहमद के 7 जुलाई को हॉकी इंडिया को मिले इस्तीफा के बाद किया गया है, जिसमें उन्होंने इस्तीफे की वजह निजी और पारवारिक कारण को बताया था
निगोमबाम मणिपुर हॉकी से जुड़े हुए हैं और उन्होंने जमीनी स्तर पर अपने काम से संघ को काफी प्रभावित किया हैं। उन्होंने मणिपुर में डेली इवनिंग मीयम के संपादक के रूप में भी काम किया। इसके अलावा उन्होंने 2009 से 2014 के बीच मणिपुर हॉकी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य किया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • हॉकी इंडिया की स्थापना: 20 मई 2009.
  • हॉकी इंडिया मुख्यालय: नई दिल्ली.

IRDAI ने “Indian Pandemic Risk Pool” बनाने के लिए कार्य समूह का किया गठन

about – Page 2698_5.1
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (Insurance Regulatory and Development Authority of India-IRDAI) द्वारा “Indian Pandemic Risk Pool” (भारतीय महामारी जोखिम पूल) बनाने के बारे में शोध करने और सिफारिशें देने के लिए एक कार्य समूह का गठन किया गया है। इस पैनल को “महामारी जोखिम पूल” की मदद से COVID-19 महामारी से उत्पन्न विभिन्न जोखिमों को संबोधित करने की संभावना की तलाशने का काम सौंपा गया है। इन जोखिमों में समवर्ती सामग्री के नुकसान के बिना व्यावसायिक व्यवधान नुकसान, रोजगार के नुकसान से सरकार / बीमाकर्ताओं / पुनर्बीमाकर्ताओं की क्षमता से बहुत अधिक नुकसान शामिल हैं।
बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के कार्यकारी निदेशक, सुरेश माथुर इस 9-सदस्यीय कार्य समूह के अध्यक्ष होंगे। समूह के सदस्य हैं: सुचिता गुप्ता, हितेश कोटक, अंकुर निझावन, सुशीलेंद्र राव, शिल्पा यादव, एम.एन.मुंशी, अजय कुमार, और सबा तालुकदार
IRDAI ने उपरोक्त कार्य समूह का गठन निम्नलिखित संदर्भ शर्तों के साथ किया है:
  • महामारी जोखिम पूल स्थापित करने की आवश्यकता पर शोध करना, और इसके अध्ययन का औचित्य प्रदान करना.
  • पूल के लिए आकार और संचालन मॉडल की सिफारिश करना.
  • इस विषय से संबंधित सभी अन्य मामलों की जांच करना

    वर्चुअली होगी भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन की 15 वीं बैठक

    about – Page 2698_7.1
    भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन की 15 वीं बैठक वर्चुअली आयोजित की जाएगी। इस शिखर सम्मेलन में भारत-यूरोपीय संघ के सहयोग पर विचार-विमर्श किया जाएगा, जिसमें राजनीतिक और सुरक्षा संबंध, व्यापार और निवेश और आर्थिक सहयोग जैसे विभिन्न पहलु है। साथ ही दोनों पक्षों के बीच COVID-19 महामारी और समकालीन वैश्विक विषयों के घटनाक्रम पर भी चर्चा की जाएगी।
    प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन (Ursula von der Leyen), और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल (Charles Michel) वर्चुअली आयोजित होने वाले भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन की 15 वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

    कौशल मंत्रालय ने AI- आधारित “ASEEM” डिजिटल प्लेटफॉर्म किया लॉन्च

    about – Page 2698_9.1
    कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) – आधारित “आत्मनिर्भर स्किल्ड एम्प्लॉई मैपिंग (ASEEM)” डिजिटल प्लेटफॉर्म को शुरू किया गया है। इस मंच का उद्देश्य रोजगार क्षेत्रों में कुशल कार्यबल की मांग-आपूर्ति के अन्तर को कम करना और सूचना प्रवाह में सुधार करना है। क्षेत्रों और स्थानीय उद्योग की मांगों के आधार पर श्रमिकों का विवरण पोर्टल द्वारा पर डाला जाएगा।
    ASEEM पोर्टल स्थायी आजीविका के अवसरों को तलाशने में कुशल लोगों की सहायता करेगा। यह उद्योग-संबंधित कौशल प्राप्त करने और विशेष रूप से COVID महामारी के पश्चात के समय में उभरते रोजगार के अवसरों का पता लगाने में कुशल कर्मचारियों की मदद करेगा। यह मंच नियोक्ताओं को कुशल कार्यबल की उपलब्धता की जांच करने और उनकी भर्ती योजनाओं को तैयार करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
    ASEEM को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) ने बेंगलुरु स्थित कंपनी Betterplace के साथ मिलकर विकसित किया है। इस मंच का प्रबंधन राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) द्वारा किया जाएगा।
    पोर्टल में तीन आईटी आधारित इंटरफेस शामिल हैं:
    • Employer Portal – Employer on-boarding, Demand Aggregation, candidate selection ​
    • Dashboard – Reports, Trends, analytics, and highlight gaps ​
    • Candidate Application – Create & Track candidate profile, share job suggestion ​

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री: महेंद्र नाथ पांडे.

    आइवरी कोस्ट के पीएम एमादू गोन कूलिबली का निधन

    about – Page 2698_11.1
    आइवरी कोस्ट के प्रधान मंत्री एमादू गोन कूलिबली (Amadou Gon Coulibaly) का निधन। वह हाल ही में फ्रांस से इलाज कराके वापस लौटे थे। उन्हें अक्टूबर के राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुफाउटिस्ट्स फॉर डेमोक्रेसी एंड पीस (RHDP) की सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में भी चुना गया था।
    एमादू गोन कूलिबली ने कई पदों पर कार्य किया, जिसमें तकनीकी सलाहकार, वरिष्ठ सिविल सेवक, कोरहोगो के उप-महापौर, कृषि मंत्री और कैबिनेट मंत्री का पद शामिल हैं। वे छह वर्षों तक राष्ट्रपति के महासचिव के रूप में सेवा देने के बाद, जनवरी 2017 में आइवरी कोस्ट के प्रधान मंत्री बने थे।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • आइवरी कोस्ट के राष्ट्रपति: अलसेन औटारा (Alassane Ouattara) ; राजधानी: Yamoussoukro.

    JLL द्वारा जारी GRETI 2020 इंडेक्स में भारत को मिला 34 वां स्थान

    about – Page 2698_13.1
    जोन्स लैंग लासेल (Jones Lang LaSalle-JLL) द्वारा अपना द्विवार्षिक ग्लोबल रियल एस्टेट ट्रांसपेरेंसी इंडेक्स (Global Real Estate Transparency Index -GRETI) जारी किया गया है। GRETI अचल संपत्ति बाजार पारदर्शिता का एक अनूठा बेंचमार्क है और विदेशी बाजारों में काम करने वाली कंपनियों के लिए एक जरुरी मार्गदर्शिका है। इसमें 99 देशों और क्षेत्रों सहित 163 शहरों को कवर किया गया है।
    ग्लोबल रियल एस्टेट ट्रांसपेरेंसी इंडेक्स (GRETI) 210 संकेतकों पर आधारित है जिसमें स्थिरता और लचीलापन, स्वास्थ्य और कल्याण, प्रॉपटेक और विकल्प पर अतिरिक्त डेटा शामिल हैं। सभी को कुछ प्रतिशत के साथ छह क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, जो इस प्रकार है:
    • Performance Measurement 25%
    • Market Fundamentals 16.5%
    • Governance of Listed Vehicles 10%
    • Regulatory and Legal 23.5%
    • Transaction Process 15%
    • Sustainability 10%

    यहाँ सूचकांक में शीर्ष स्थान पाने वाले देशों की सूची दी गई है:-

    Rank
    देश
    Score
    1
    यूनाइटेड किंगडम
    1.31
    2
    संयुक्त राज्य अमेरिका
    1.35
    3
    ऑस्ट्रेलिया
    1.39
    4
    फ्रांस
    1.44
    5
    कनाडा
    1.51
    6
    न्यूजीलैंड
    1.67
    7
    नीदरलैंड
    1.67
    8
    आयरलैंड
    1.83
    9
    स्वीडन
    1.89
    10
    जर्मनी
    1.93
    34
    भारत
    2.69

    RBI: तमिलनाडु बाजार कर्ज के मामले राज्यों में पंहुचा शीर्ष स्थान पर

    about – Page 2698_15.1
    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु द्वारा वित्त वर्ष 2020-21 में 30,500 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं, जिसके साथ वह देश में बाजार कर्ज के मामले राज्यों में सबसे ऊपर है। तमिलनाडु, जिसने बॉन्ड (जिसे राज्य विकास ऋण के रूप में जाना जाता है) के माध्यम से किए गए उधार का 17% हिस्सा है, इसके बाद महाराष्ट्र 25,500 करोड़ (14%), आंध्र प्रदेश ₹17,000 करोड़ (9%) और राजस्थान ₹17,000 करोड़ (9%) है।

    तमिलनाडु उधार:

    • RBI द्वारा की गई नीलामी में तमिलनाडु ने 35 साल के बॉन्ड के लिए 6.63% की कम ब्याज दर पर 1,250 करोड़ और तीन साल के बॉन्ड के लिए 4.54% की दर से 1,250 करोड़ रुपये जुटाए।
    • तमिलनाडु ने 7 जुलाई को, मूल रूप से योजनाबद्ध 2,000 करोड़ के बजाय 500 करोड़ की अतिरिक्त राशि उधार ली.
    • राज्य ने क्रमशः 35 वर्ष और 3 वर्ष के कार्यकाल के साथ प्रत्येक 1,000 के बांड के मुद्दे के माध्यम से 2,000 करोड़ जुटाने की योजना बनाई थी।
    • तमिलनाडु के पास इन प्रतिभूतियों में से प्रत्येक में ₹250 करोड़ जुटाने का एक विकल्प था, जिसे ‘greenshoe’ विकल्प के रूप में जाना जाता है।
        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
        • तमिलनाडु के राज्यपाल: बनवारीलाल पुरोहित।
        • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री: के। पलानीस्वामी

        USAID और MNRE ने अक्षय ऊर्जा उत्पादन के लिए की साझेदारी

        about – Page 2698_17.1
        U.S. एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) ने अक्षय ऊर्जा उत्पादन के लिए साझेदारी करने का ऐलान किया है। यह साझेदारी USAID-समर्थित साउथ एशिया ग्रुप फॉर एनर्जी (SAGE) और MNRE के राष्ट्रीय तकनीकी संस्थानों के बीच हुई है। साझेदारी के अनुसार, SAGE, MNRE के राष्ट्रीय तकनीकी संस्थानों के साथ अक्षय ऊर्जा उत्पादन के लिए उन्नत तकनीकी साझा करेगा। इसके अलावा SAGE Asia EDGE (एशिया एनहांसिंग ग्रोथ एंड डेवलपमेंट इन एनर्जी) इनिशिएटिव के अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में अमेरिका की सहायता भी करेगा।
        इस साझेदारी के तहत अक्षय ऊर्जा विकास पर सहयोग के लिए औपचारिक प्लेटफार्म प्रदान किया जाएगा। यह MNRE राष्ट्रीय संस्थानों के साथ SAGE के संबंध को बढ़ाने के लिए उन्हें भारत के साथ-साथ पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र में विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी का पावरहाउस बनाने का लक्ष्य रखेगा। इस तरह, यह भारतीय राष्ट्रीय संस्थानों के लिए अमेरिकी नॉलेज और विशेषज्ञता होगी। यह दोनों देशों के बीच व्यापक साझेदारी और संबंधों को भी मजबूत करेगा।
        SAGE एक एसोसिएशन है जिसमें USAID, ऊर्जा विभाग, और ऊर्जा विभाग की तीन राष्ट्रीय प्रयोगशालाएँ – लॉरेंस बर्कले नेशनल लेबोरेटरी, नेशनल रिन्यूएबल एनर्जी लेबोरेटरी और पैसिफिक नॉर्थवेस्ट नेशनल लेबोरेटरी शामिल हैं।

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

        • नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (I/C): राज कुमार सिंह.

        गूगल ने Google+ को “Google Currents” नाम से किया रिलॉन्च

        about – Page 2698_19.1
        इंटरनेट दिग्गज कंपनी “Google” ने अपने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म Google+ को “Google Currents” नाम से रिलॉन्च किया है। Google Currents एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जो यूजर्स को अपने कलीग से कनेक्ट करने, डॉक्यूमेंट्स एक्सचेंज करने के साथ-साथ ऑर्गनाइजेशन की बाकी ऐक्टिविटीज की जानकारी यूजर्स हासिल करने में सक्षम बनाता है। इसके अलावा यह यूजर्स को संगठन के अन्य विभागों में चल रहे काम-काज की जानकरी ट्रैक करने में भी मददगार होगा। वर्तमान में, यह ऐप केवल G Suite ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
        टेक दिग्गज द्वारा प्लेटफॉर्म के कम उपयोग सहित कंपनी द्वारा खोजे गए कुछ सुरक्षा बग के कारण Google+ को शट डाउन करने की प्रक्रिया का ऐलान अप्रैल 2019 में किया गया था।
        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
        • Google के CEO: सुंदर पिचाई; मुख्यालय: कैलिफोर्निया, अमेरिका.

        यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के CMD राजकिरण राय को मिला 2 साल का एक्सटेंशन

        about – Page 2698_21.1
        यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक और CEO राजकिरण राय का कार्यकाल आंध्र बैंक और कॉरपोरेशन बैंक के साथ चल रही इसकी विलय प्रक्रिया के मद्देनजर दो साल के लिए बढ़ा दिया गया है। राय, जिनका कार्यकाल हाल ही में समाप्त हो गया है, अब 31 मई, 2022 तक सेवाए देंगे।
        राय को 1 जुलाई, 2017 को 30 जून, 2020 तक 3 साल की अवधि के लिए यूनियन बैंक का प्रबंध निदेशक  नियुक्त किया गया था। राय का कार्यकाल विलय की पूरी प्रक्रिया सही तरीके से करने के लिए बढ़ाया गया है। इस विलय के बाद बैंक अब भारत का पाँचवा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक बन गया है।

        Recent Posts

        The Hindu Review of April Month 2026
        Most Important Questions and Answer PDF