IIT एलुमनी काउंसिल और CSIR-IGIB ने संयुक्त अनुसंधान के लिए की साझेदारी

about – Page 2699_3.1
IIT एलुमनी काउंसिल ने CSIR इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (CSIR-IGIB) के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी का लक्ष्य संयुक्त रूप से COVID-19 और रोगी डेटा विश्लेषण पर शोध करना है। इसके अलावा आईआईटी के पूर्व छात्रों की परिषद दुनिया की सबसे बड़ी मॉलिक्यूलर नैदानिक प्रयोगशाला ‘MegaLab Mumbai’ स्थापित करने पर भी काम कर रही है। इस साझेदारी से विश्व की सबसे बेहतर टेस्टिंग और उपचार पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करने के साथ-साथ वैश्विक डेटा लीडरशिप स्थापित करने की संभावना है।
IIT एलुमनी काउंसिल की स्थापना वर्ष 2019 में सामाजिक महत्व की परियोजनाओं को पूरा करने के उद्देश्य के साथ की गई थी। यह देश के सभी 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों और उत्कृष्ट तकनीकी संस्थानों के पूर्व छात्रों और फैकल्टी का सबसे बड़ा निकाय है। इसके अलावा इसने दुनिया के सबसे बड़े वायरोलॉजी लैब टेस्टिंग सेंटर के शुभारंभ की भी घोषणा की है जिसमें एक करोड़ परीक्षण करने की क्षमता है।

लीजेंड्री म्यूजिशियन चार्ली डेनियल का निधन

about – Page 2699_5.1
कंट्री म्यूजिक हॉल ऑफ फेम में शामिल संगीतकार चार्ली डेनियल का निधन। वे कंट्री म्यूजिक और दक्षिणी रॉक आइकन थे, जिन्होंने “Long-Haired Country Boy,” “In America,” जैसे गीतों से दशकों तक प्रशंसकों का मनोरंजन किया, और साथ ही, इसमें उनकी सबसे प्रसिद्ध फिडल ट्यून “The Devil Went Down To Georgia”, जिसके लिए उन्हें 1979 एकमात्र ग्रैमी अवार्ड से नवाजा गया था. उन्हें 2016 में कंट्री म्यूजिक हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।

IOC को मिला वर्ष 2020 का ईयू ग्रीन बिल्डिंग लीडरशिप अवार्ड

about – Page 2699_7.1
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (nternational Olympic Committee-IOC) ने घोषणा की है कि लुसाने में स्थित उसके नए मुख्यालय को यूरोपीय 2020 यूएस ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (USGBC) लीडरशिप अवार्ड दिया गया है। ओलंपिक हाउस, जिसके पास सबसे दुर्गम LEED प्लेटिनम प्रमाण भी है, दुनिया की सबसे मजबूत इमारतों में से एक है।
ओलिंपिक हाउस किसी भी LEED v4-certified नई निर्माण परियोजना के लिए अब तक सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय होने के साथ-साथ स्विस सस्टेनेबल कंस्ट्रक्शन स्टैंडर्ड (SNBS) में अधिकतम (प्लेटिनम) लेवल प्राप्त करने वाला दूसरा भवन भी है।

IOC कार्यालय को क्यों दिया गया है ये पुरस्कार?

  • इस ओलंपिक हाउस का उद्घाटन पिछले साल 23 जून को हुआ, जो स्थिरता के लिए आईओसी की मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसमें अपने उपयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य और भलाई को अनुकूलित के लिए ऊर्जा और पानी की दक्षता में सख्त मापदंड शामिल है.
  • ओलंपिक हाउस अपने संचालन के संदर्भ में प्रभावशाली परिणाम दे रहा है, पूर्व आईओसी भवन की तुलना में ऊर्जा की खपत और गैर-पुन: उपयोग योग्य कार्यालय के कचरे में आधे की कटौती की है.
  • यह इमारत नवीकरणीय ऊर्जा द्वारा संचालित है, जिसका कुछ हिस्सा साइट पर उत्पादन किया जाता है। ओलंपिक भवन निर्माण के लिए 95 प्रतिशत वेस्ट का रीसाइकल्ड किया गया था, और पूर्व आईओसी भवन के 95 प्रतिशत से अधिक वेस्ट को पुनर्नवीनीकरण या पुन: उपयोग किया गया था।
  • भवन के निर्माण और संचालन से कार्बन उत्सर्जन को IOC-Dow कार्बन साझेदारी के माध्यम से आपूर्ति की गई थी।
European US Green Building Council (USGBC) Leadership Award के बारे में:

USGBC द्वारा इस पुरस्कार की घोषणा की गई, इसे “दुनिया भर के क्षेत्रों में स्थायी, स्वस्थ और लचीला इमारतों, शहरों और समुदायों के विकास को आगे बढ़ाने वाले” लिए दिया जाता है। यह उन पांच संगठनों को दिया जाता है जो “समुदायों के सुधार, मानव स्वास्थ्य और कल्याण का समर्थन करने और सभी के लिए अधिक बेहतर भविष्य में योगदान करने के लिए LEED के उपयोग का आदर्श होता है”।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड.
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष: थॉमस बाख.

गोवा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुरेश अमोनकर का निधन

about – Page 2699_9.1
गोवा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुरेश अमोनकर का Covid-19 के कारण निधन। वह दो बार 1999 और 2002 में गोवा विधानसभा से विधायक चुने गए थे, और 2000 में मनोहर पर्रिकर सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में मंत्री के रूप में कार्य किया। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गोवा इकाई के पूर्व अध्यक्ष भी रहे थे।

IIT-हैदराबाद और NVIDIA ने AI अनुसंधान केंद्र स्थापित करने के लिए मिलाया हाथ

about – Page 2699_11.1
हैदराबाद स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IITH) ने भारत के पहले ‘NVIDIA AI प्रौद्योगिकी केंद्र’ (NVAITC) की स्थापना के लिए बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी, NVIDIA के साथ समझौता किया है। यह केंद्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इस कमर्शियली अपनाने पर रिसर्च को गति देने के लिए स्थापित किया गया है।

टाई-अप से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • इस परियोजनाओं में एआई एल्गोरिदम का उपयोग करके फसल की पैदावार बढ़ाना और सुरक्षित परिवहन प्रणालियों के लिए सहयोग करने के लिए एआई-आधारित समाधान लागू करना और यातायात का प्रबंधन करने के बेहतर प्रयासों को शामिल करना हैं.
  • यह समझौता कृषि, स्मार्ट शहरों और भाषा की समझ के पहलुओं में एआई अनुसंधान को बेहतर बनाने पर केंद्रित है।
  • NVAITC, IITH में 220 फैकल्टी के लिए अनुसंधान में तेजी लाएगा, जो पहले से ही भारत के अग्रणी अनुसंधान संस्थानों में से एक है।
  • यह  IIT द्वारा निर्मित मजबूत एआई क्षमताओं पर आधारित होगा, जिसमें एआई में देश का पहला बीटेक कार्यक्रम भी शामिल है। 

महत्वपूर्ण तथ्य:

  • IITH में पहले से ही दो NVIDIA DGX-1TM सिस्टम और NVIDIA DGX-2TM सिस्टम स्थापित किया गया है जो संस्थान में किए जा रहे अनुसंधान के लिए समर्पित है।
  • तेलंगाना सरकार ने 2 जनवरी, 2020 को अन्य साझेदारों के साथ NVIDIA सहित विभिन्न कंपनियों के साथ 8 समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • राज्य सरकार ने हाल ही में 2020 को ‘Year of AI’ घोषित किया है। इस प्रयास में NVIDIA पहले से ही सरकार का भागीदार है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • NVIDIA मुख्यालय: कैलिफोर्निया, अमेरिका.
  • NVIDIA के सह-संस्थापक, अध्यक्ष और सीईओ: जेन्सेन हुआंग.
  • IIT-H के निदेशक: B.S.मूर्ति.

मिस्र की स्क्वाश खिलाड़ी रानेम एल वेल्ली ने रिटायर्मेंट का किया ऐलान

about – Page 2699_13.1
मिस्र की 31 वर्षीय स्क्वैश खिलाड़ी रानेम एल वेल्ली (Raneem El Welily) ने संन्यास लेने की घोषणा है। वह विश्व में शीर्ष रैंकिंग पर काबिज रहने वाली महिला स्क्वाश खिलाड़ी थीं। वे साल 2015 में शीर्ष रैंकिंग हासिल करने वाली स्क्वैश खिलाड़ी बनी थी, जिसके साथ ही वह किसी भी खेल में दुनिया की शीर्ष रैंकिंग पर पहुँचने वाली पहली अरब महिला बन गईं थी। वह तीन बार की उपविजेता रही थी। उन्होंने 2017 में अपनी पहली प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन (PSA) विश्व चैम्पियनशिप जीती, और उसे 2018 में भी अपने नाम किया।

ब्रिटेन में आरंभ हुआ इंडिया ग्लोबल वीक 2020 सम्मेलन

about – Page 2699_15.1
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंडिया ग्लोबल वीक 2020 के उद्घाटन सत्र को वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया गया। यह कॉन्फ्रेंस ब्रिटेन में “Be The Revival: India and a Better New World” की थीम पर तीन दिनों तक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा वर्चुअल सम्मेलन में आत्म निर्भार भारत अभियान पर “never-seen-before” कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
इंडिया ग्लोबल वीक 2020 सम्मेलन में 30 देशों के 5,000 वैश्विक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और इसे 75 सत्रों में 250 वैश्विक वक्ताओं द्वारा संबोधित किया जाएगा।

हिमालय की गोल्डन बर्डविंग तितली को मिला भारत की सबसे बड़ी तितली होने का तमगा

about – Page 2699_17.1
हिमालय की गोल्डन बर्डविंग तितली को 88 वर्षों के बाद भारत की सबसे बड़ी तितली का तमगा दिया गया है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के दीदीहाट कस्बे में 194 मिमी पंखों वाली मादा गोल्डन बर्डविंग तितली पाई गई, जबकि 106 मिमी पंखों वाले नर गोल्डन बर्डविंग तितली शिलांग के वानखर तितली संग्रहालय में मौजूद है।
हाल ही में इसकी और अन्य 24 प्रजातियों की तितलियों के नए मापों की जानकारी बायो नोट्स के नवीनतम अंक में प्रकाशित की गई थी, जो लाइफ फॉर्म्स पर होने वाले शोध के लिए प्रकाशित किया जाने वाला त्रैमासिक समाचार पत्र है। उत्तराखंड के भीमताल में स्थित बटरफ्लाई रिसर्च सेंटर के पीटर स्मेटसेक और युन्नान विश्वविद्यालय के चीनी विज्ञान अकादमी के श्रीस्टी पांति इस अध्ययन के लेखक हैं।

Mylab ने COVID-19 टेस्टिंग के लिए लॉन्च किया ‘Compact XL’ सिस्टम

about – Page 2699_19.1
Mylab डिस्कवरी सॉल्यूशंस ने व्यापक टेस्टिंग के लिए ‘Compact XL’ नामक सिस्टम लॉन्च किया है, जिसमें COVID-19 के लिए किया जाने वाला RT-PCR टेस्ट भी शामिल हैं। यह COVID-19 RT-PCR टेस्टिंग सहित RNA / DNA- आधारित टेस्टिंग करने के लिए मॉलिक्यूलर नैदानिक मैन्युअल प्रक्रियाओं को ऑटोमेटेड  करने के लिए भारत की पहली मशीन है।

‘Compact XL’ RT-PCR सिस्टम के बारे में:

  • ‘Compact XL’ RT-PCR सिस्टम एक सिस्टम पर एक बार में लगभग 32 टेस्ट कर सकता है और इसमें नेटवर्क पर कई सिस्टम कनेक्ट करने का विकल्प भी मौजूद हैं.
  • इस प्रणाली को मैन पॉवर की आवश्यकता को कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, और इस प्रति दिन 96 से 1000 प्लस नमूनों के नतीजे प्राप्त करने के लिए कई प्रणालियों को एक साथ नेटवर्क के साथ जोड़ा जा सकता है।
  • इस मशीन को एकत्र नमूनों से आरटी-पीसीआर ट्यूब तैयार करने के लिए ऑटोमेटेड लैब संचालन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है.
  • कॉम्पैक्ट XL एक कार्ट्रिज-आधारित मशीन है और जो कई नमूनों का एक साथ रूप से परीक्षण करने में सक्षम है.
  • कॉम्पैक्ट XL का उपयोग RNA/DNA-आधारित परीक्षणों की विस्तृत श्रृंखला के लिए किया जा सकेगा जिसमें COVID-19 RT-PCR टेस्ट शामिल हैं.

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • Mylab डिस्कवरी सॉल्यूशंस के कार्यकारी निदेशक: शैलेंद्र कवाडे.
  • Mylab डिस्कवरी सॉल्यूशंस के प्रबंध निदेशक: हसमुख रावल.
  • Mylab डिस्कवरी सॉल्यूशंस मुख्यालय: पुणे, महाराष्ट्र.

    AIIB ने L&T इंफ्रा फाइनेंस लिमिटेड को विभिन्न परियोजनाओं के लिए दिए 50 मिलियन डॉलर

    about – Page 2699_21.1
    एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) ने L&T इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड को 50 मिलियन डॉलर का ऋण देने की घोषणा की है। यह राशि देश में अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए एलएंडटी इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड को 100 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते के तहत दी गई पहली किश्त है। इस ऋण को भारत में बड़ी और मध्यम स्तर की पवन और सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ऋण देने के लिए बेजिंग-आधारित बहुपक्षीय विकास बैंक द्वारा बढ़ाया गया है।

    एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) द्वारा L&T फाइनेंस होल्डिंग्स की इकाई के लिए मंजूर किया गया 100 मिलियन डॉलर का ऋण भारत में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) के लिए AIIB का पहला ऋण है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ: दीनानाथ दुबाशी.
    • एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक के अध्यक्ष: जिन लिकुन.

    Recent Posts

    The Hindu Review of April Month 2026
    Most Important Questions and Answer PDF