भारत की बाघ गणना 2018 ने बनाया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

about – Page 2696_3.1
ऑल इंडिया टाइगर एस्टीमेशन 2018 के चौथे संस्करण को कैमरे से दुनिया का सबसे बड़ा वन्‍य जीव सर्वेक्षण होने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा भारतीय वन्यजीव संस्थान के तकनीकी सहयोग से वर्ष 2006 से प्रत्येक चार सालों में अखिल भारतीय बाघ आकलन ( All India Tiger Estimation) किया जाता है। 

ऑल इंडिया टाइगर एस्टीमेशन 2018 से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:

  • इन कैमरों से 121,337 वर्ग किलोमीटर (46,848 वर्ग मील) के प्रभावी क्षेत्र का सर्वेक्षण किया गया.
  • 26,838 कैमरा ट्रैप द्वारा वन्यजीवों की कुल 34,858,623 तस्वीरे ली गई.
  • इन कुल तस्वीरें में 76,651 बाघ और 51,777 तेंदुए की ली गई थे, जबकि शेष अन्य मूल प्राणियों की थी.
  • बाघों की तस्वीरों में 2,461 व्यक्तिगत बाघ (शावकों को छोड़कर) शामिल है। सर्वेक्षण के अनुसार, दुनिया में बाघों की कुल आबादी का 75 प्रतिशत अथवा 2,967, भारत में है।
  • सर्वेक्षण का चौथा संकरण 2018-19 में आयोजित किया गया, कैमरा ट्रैप (मोशन सेंसरों से लैस बाहरी फोटोग्राफिक उपकरण जो किसी भी जानवर के पास से गुजरते ही रिकॉर्डिंग शुरू देता है) 141 विभिन्न क्षेत्रों में 26,838 स्थानों पर रखा गया था।

विश्व कप चैंपियन फुटबॉलर जैक चार्लटन का निधन

about – Page 2696_5.1
इंग्लैंड की 1966 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य जैक चार्लटन (Jack Charlton) का निधन। इसके अलावा वह 1969 के लीग खिताब और 1972 के एफए कप जीतने वाले ग्रेट डॉन रेवी-प्रबंधित लीड्स यूनाइटेड साइड का भी हिस्सा थे। उन्होंने खिलाड़ी के तौर पर 23 वर्षों तक लीड्स यूनाइटेड के लिए क्लब रिकॉर्ड 773 मैच खेले, जिससे वो फूटबाल के महान सेंटर डिफेंडर में से एक बन गए थे। उन्हें 1996 में देश के सबसे प्रतिष्ठित मानद पुरस्कार आयरिश नागरिकता से सम्मानित किया गया था।

नीति आयोग ने HLPF में प्रस्तुत की स्वैच्छिक राष्ट्रीय समीक्षा 2020 रिपोर्ट

about – Page 2696_7.1
नीति आयोग द्वारा सतत विकास, 2020 पर भारत की दूसरी स्वैच्छिक राष्ट्रीय समीक्षा (Voluntary National Review -VNR) रिपोर्ट, संयुक्त राष्ट्र के उच्च-स्तरीय राजनीतिक फोरम (United Nations High-level Political Forum) में प्रस्तुत की गई है। इस रिपोर्ट का शीर्षक  “Decade of Action: Taking SDGs from Global to Local” है, और यह भारत में 2030 एजेंडा को अपनाने और लागू करने के लिए जिम्मेदार है।VNR एक महत्वपूर्ण घटक है जो 2030 एजेंडा और एसडीजी की प्रगति और कार्यान्वयन की समीक्षा करता है।
नीति आयोग को इसे लागू करने के साथ-साथ राष्ट्रीय और उप-राष्ट्रीय स्तर पर SDG की निगरानी के लिए अधिकृत किया गया है। उच्च-स्तरीय राजनीतिक मंच (HLPF) 17 सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को लागू करने की प्रगति और समीक्षा करने का सबसे महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय मंच है। HLPF की बैठक प्रतिवर्ष UN की आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तत्वावधान में आयोजित की जाती है।



    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO): अमिताभ कांत.

    IRDAI ने बीमा कंपनियों को कोरोना कवच बीमा पॉलिसी लॉन्च करने की दी मंजूरी

    about – Page 2696_9.1
    सामान्य और स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र की कंपनियों को कम अवधि के लिए ‘Corona Kavach’ स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों को शुरू करने के लिए भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (Insurance Regulatory and Development Authority of India-IRDAI) से मंजूरी मिल गई है। अल्पकालिक “कोरोना कवच” स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में कोरोनावायरस बीमारी के कारण होने वाले चिकित्सा खर्चों को कवर किया जाएगा। साथ ही पॉलिसी में अस्पताल में भर्ती होने की अवधि के दौरान COVID-19 के कारण होने वाली किसी भी सहरुग्णता (co-morbid) परिस्थिति को भी कवर किया जाएगा।
    कोरोना कवच पॉलिसी के बारे में:
    • IRDAI ने एक स्टैण्डर्ड कोविड विशिष्ट उत्पाद (Covid specific product) तैयार किया है जो उद्योग में सार्वजनिक बीमा करने की बुनियादी स्वास्थ्य बीमा आवश्यकताओं को पूरा करेगा.
    • पॉलिसी में 50,000 रुपये से लेकर 5,00,000 रुपये तक का कवर होगा.
    • इस पॉलिसी का लाभ 18 से 65 वर्ष के बीच के व्यक्ति उठा सकते हैं.
    • कोई भी व्यक्ति स्वयं, पति या पत्नी, माता-पिता, माता-पिता के साथ-साथ 25 वर्ष तक के निर्भर बच्चों के लिए कोरोना कवच पॉलिसी का लाभ उठा सकेंगे।
    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-
    • भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष: सुभाष सी. खुंटिया.

    एशिया कप टूर्नामेंट को जून 2021 तक के लिए किया गया स्थगित

    about – Page 2696_11.1
    एशियाई क्रिकेट परिषद (Asian Cricket Council) ने Covid-19 महामारी के मद्देनजर एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट को जून 2021 तक स्थगित करने की घोषणा की है। इस टूर्नामेंट को पहले सितंबर 2020 में आयोजित किया जाना था। भारत टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम है और पिछले दो टूर्नामेंट जीतकर डिफेंडिंग चैंपियन है।
    एशिया कप 2020 की मेजबानी पाकिस्तान को करनी थी, लेकिन कोरोनोवायरस महामारी और सुरक्षा कारणों से टूर्नामेंट को बाद में श्रीलंका में आयोजित करने का फैसला किया गया था, क्योंकि श्रीलंका इस महामारी से सबसे कम प्रभावित देश है। अब श्रीलंका 2021 में एशिया कप की मेजबानी करेगा जबकि पाकिस्तान को 2022 में मेजबानी का अधिकार दिया गया है।

    ली सियन लूंग एक बार फिर बने सिंगापुर के प्रधानमंत्री

    about – Page 2696_13.1
    सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी द्वारा सिंगापुर में हुए आम चुनावों में जीत हासिल करने के बाद ली सियन लूंग (Lee Hsien Loong) एक बार फिर सिंगापुर के प्रधानमंत्री बन गए हैं। पीएपी ने आम चुनाव में 93 सीटों में से 83 सीटें जीतीं। जिसके साथ ही, ली सियन लूंग ने सिंगापुर के प्रधान मंत्री के रूप में चौथा कार्यकाल जीता  है।
    ली सियन लूंग (Lee Hsien Loong) सिंगापुर के तीसरे प्रधानमंत्री हैं। पीपल्स एक्शन पार्टी 1965 में आजादी के बाद से सिंगापुर में सत्ता पर काबिज है। सिंगापुर में हुए आम चुनाव दक्षिण-पूर्व एशिया में एकमात्र चुनाव हैं, जो चल रहे COVID-19 महामारी के बीच हुए हैं।

    मलाला दिवस: 12 जुलाई

    about – Page 2696_15.1
    World Malala Day: संयुक्त राष्ट्र ने युवा कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई के योगदान को सम्मानित करने के लिए 12 जुलाई को विश्व मलाला दिवस के रूप में घोषित किया है। मलाला दिवस को दुनिया भर में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों का सम्मान करने के लिए मलाला यूसुफजई के जन्मदिन के दिन मनाया जाता है।

    लड़कियों की शिक्षा के लिए सार्वजनिक रूप से आवाज उठाने वाली मलाला पर तालिबान बंदूकधारियों द्वारा 9 अक्टूबर 2012 को गोली चलाई गई थी। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, मलाला जल्द ही स्वस्थ होकर लोगों के बीच लौटी और पहले की तुलना में उनके विचारों में उग्रता दिखाई दी और लिंग अधिकारों के लिए उनकी वकालत की। उन्होंने एक गैर-लाभकारी संस्था मलाला फंड की स्थापना की है, जो युवा लड़कियों को स्कूल जाने में मदद करने और अंतर्राष्ट्रीय बेस्टसेलर “I Am Malala” नामक पुस्तक की सह-लेखिका भी है।
    मलाला को कई पुरस्कारों और सम्मानों से सम्मानित किया गया है जो इस प्रकार:
    • उन्हें पाकिस्तान सरकार द्वारा पहली बार साल 2012 में राष्ट्रीय युवा शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
    • वर्ष 2014 में, वह 17 साल की उम्र में बाल अधिकारों के लिए अपने प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाली सबसे कम उम्र की प्राप्तकर्ता बन गईं, जिसे उन्होंने गोली लगने से पहले ही शुरू कर दिया गया था।
    • संयुक्त राष्ट्र ने 2019 में अंत जारी की अपनी समीक्षा रिपोर्ट में मलाला को दशक में “दुनिया में सबसे प्रसिद्ध किशोरी” घोषित किया था.
    • साथ ही, मलाला को कनाडा की मानद नागरिकता से भी नवाजा गया है, जिसके साथ वह कनाडा में हाउस ऑफ कॉमन्स को संबोधित करने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति बनी थी.
    • एक्टिविस्ट पर बनी डॉक्यूमेंट्री, He Named Me Malala को साल 2015 में ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था.
    • इसके अलावा उन्होंने एक अन्य पुस्तक जिसका शीर्षक वी आर डिसप्लेस्ड भी लिखी है. जो कि दुनिया भर में उनके घूमने और शरणार्थी शिविरों का अनुभव करने के उसके अनुभवों का वर्णन करती है।

    जाने-माने कार्टूनिस्ट अवाद बिन हसन जामी का निधन

    about – Page 2696_17.1
    जाने-माने गुजराती कार्टूनिस्ट अवाद बिन हसन जामी का निधन। वे ‘जामी’ नाम से लोकप्रिय थे। उनके कार्टून पिछले दो दशकों से गुजरात की प्रमुख पत्रिका “अभियान” में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहे है। इसके  अलावा उन्होंने गुजराती अख़बार Phhulchhab में एक कार्टूनिस्ट के रूप में भी काम किया था। वे केन्‍द्रीय विद्यालय जामनगर में चित्रकला अध्‍यापक थे, जहां सेवानिवृत्ति के बाद वे पूरी तरह से कार्टूनिस्‍ट बन गये थे।

    मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन ने जीती Styrian Grand Prix 2020 रेस

    about – Page 2696_19.1
    लुईस हैमिल्टन (मर्सिडीज-ब्रिटेन रेसर) ने ऑस्ट्रिया में स्पीलबर्ग के रेड बुल रिंग में हुई Styrian Grand Prix 2020 जीत ली है। इसमें वाल्टेरी बोटास (मर्सिडीज-फ़िनलैंड रेसर) दूसरे स्थान पर रहे, जबकि मैक्स वेरस्टैपेन (रेड बुल- बेल्जियम रेसर) तीसरे स्थान पर रहे। यह साल 2020 फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप की दूसरी रेस थी और स्टायरियन ग्रैंड प्रिक्स की पहली रेस थी।

    केजंग डी थोंगडोक को शोर्ट डाक्यूमेंट्री के लिए मिला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2020

    about – Page 2696_21.1
    अरुणाचल प्रदेश के फिल्म निर्माता केजंग डी थोंगडोक (Kezang D Thongdok) को उनकी शोर्ट डाक्यूमेंट्री “Chi Lupo” के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2020 दिया गया है। Chi Lupo, केजांग डी थोंगडोक द्वारा हनी हंटिंग (मधुमक्खी छत्तों से शहद इकठ्ठा करने का काम) पर बनाई गई एक शोर्ट डाक्यूमेंट्री है।

    ची लूपो में शर्टुकपेन समुदाय में प्रचलित शहद के शिकार की परंपरा का वर्णन किया है जिसमें “ची” का अर्थ है शहद जबकि “लिपो” का अर्थ है शिकारी है। हनी हंटिंग की यह सदियों पुरानी परंपरा धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है। केजंग डी थोंगडोक ने हनी हंटिंग की स्वदेशी प्रथा की इस परंपरा को जीवित रखने के लिए, शहद के शिकार की पुरानी परंपरा पर डाक्यूमेंट्री बनाई है।

    Recent Posts

    The Hindu Review of April Month 2026
    Most Important Questions and Answer PDF