जानी-मानी सिरेमिक कलाकार ज्योत्सना भट्ट का निधन

about – Page 2694_3.1
प्रसिद्ध मृत्तिका कला (Ceramic art) आर्टिस्ट, ज्योत्सना भट्ट का निधन। उनका जन्म 1940 में कच्छ में हुआ था और बाद में वह जे. जे. स्कूल ऑफ आर्ट्स ज्वाइन करने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गई थी। वह एक भारतीय सेरेमनी और कुम्हार थी। भारत में समकालीन मृत्तिका कला के क्षेत्र में उनका अहम योगदान है।

ज्योत्सना ने बड़ौदा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय में अध्ययन किया और बाद में चालीस वर्षों तक छात्रों को पढ़ाया। सिरेमिक के अलावा, उन्होंने पत्थर के पात्र और टेराकोटा के साथ भी प्रयोग किया था। वह अक्सर क्षारीय अर्थ, अनाकार सांचों और विभिन्न खनिजों का उपयोग किया करती थी।

विक्रम दुरईस्वामी को नियुक्त किया गया बांग्लादेश में भारत का नया राजदूत

about – Page 2694_5.1
भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विक्रम दुरईस्वामी को बांग्लादेश में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय संगठनों और शिखर सम्मेलन के अतिरिक्त सचिव प्रभारी के तौर पर सेवारत हैं । वह ढाका में रीवा गांगुली दास का स्थान लेंगे।

अन्य नियुक्तियां:

  • इसके अलावा भारत सरकार द्वारा विधु पी नायर को तुर्कमेनिस्तान और हेमंत हरिश्चंद्र कोटालवार को चेक गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।

अमित शाह ने CAPF के राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान का किया शुभारंभ

about – Page 2694_7.1
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) परिसर में पीपल के पौधें का रोपण करके केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) के राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया है।
इस अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों द्वारा पौधे लगाए गए। इसके अलावा नक्सल विरोधी अभियानों के लिए छत्तीसगढ़ में तैनात BSF, CRPF, ITBP और CISF के कर्मियों ने अपने-अपने परिसरों और तैनाती के स्थानों पर पौधे लगाए। CAPF द्वारा इस महीने के अंत तक 1.35 करोड़ से अधिक पौधे लगाने के सामूहिक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने संगठनों में अभियान चलाया जाएगा।

रुद्रेंद्र टंडन होंगे अफगानिस्तान में भारत के अगले राजदूत

about – Page 2694_9.1
भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रुद्रेंद्र टंडन को अफगानिस्तान में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में जकार्ता में आसियान के लिए भारतीय दूत के रूप में सेवारत हैं। उनकी नियुक्ति अफगानिस्तान में भारत के वर्तमान राजदूत विनय कुमार के स्थान पर की गई है।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अफगानिस्तान की मुद्रा: अफगान अफगानी
  • अफगानिस्तान की राजधानी: काबुल.
  • अफगानिस्तान के राष्ट्रपति: अशरफ गनी.

    गुरबक्स सिंह और पलाश नंदी को मोहन बागान रत्न से किया जाएगा सम्मानित

    about – Page 2694_11.1
    ATK-मोहन बागान क्लब के अनुसार, हॉकी लीजेंड गुरबक्स सिंह और पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर पलाश नंदी को इस साल के मोहन बागान रत्न से सम्मानित किया जाएगा। क्लब ने इस साल 29 जुलाई को होने वाले “मोहन बागान दिवस” समारोह को महामारी के कारण आयोजित नहीं करने का फैसला किया है। वर्ष 1911 में 29 जुलाई को बागान की IFA शील्ड जीत की तारीख थी, जब उन्होंने ईस्ट यॉर्कशायर रेजिमेंट को 2-1 से हराया था।

    अन्य पुरस्कार विजेता:


    भारत की 1975 की विश्व कप विजेता हॉकी टीम के सदस्य अशोक कुमार को प्रणब गांगुली (फुटबॉल) और मोनोरंजन पोरेल (एथलेटिक्स) सहित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा। इसके अलावा जोसबा बेतिया को सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर (वरिष्ठ) पुरस्कार मिलेगा, जबकि सजल बैग (U-18) को सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुना गया है।

    भारत ने मालदीव को दिए आउटडोर फिटनेस इक्विपमेंट

    about – Page 2694_13.1
    भारत द्वारा मालदीव के 61 द्वीपों को 8 मिलियन अमरीकी डॉलर के नकद अनुदान के तहत बाहरी स्वास्थ्य उपकरण (outdoor fitness equipment) सौंप दिए गए हैं। इन उपकरणों की स्थापना करने में सभी 61 द्वीप परिषदों की भागीदारी शामिल होगी, जो विकेंद्रीकरण के आईडिया को और अधिक मजबूत करेगा और राष्ट्रपति इब्राहिम सोलह की सरकार के लिए एक आदर्श आदर्श साबित होगा। इस परियोजना से मालदीव सरकार की “स्वस्थ जीवन शैली” की नीति में योगदान की उम्मीद की जा रही है ताकि लोगों की फिटनेस उपकरणों तक आसानी से पहुंचा सुनिश्चित की जा सके।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • मालदीव के राष्ट्रपति: इब्राहिम मोहम्मद सोलिह.
    • मालदीव की राजधानी: माले; मालदीव की मुद्रा: मालदीव रूफिया.

    BCCI ने हेमांग अमीन को बनाया अपना अंतरिम CEO

    about – Page 2694_15.1

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा हेमांग अमीन को अपना अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। वह राहुल जौहरी का स्थान लेंगे जिन्होंने हाल ही में बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद से इस्तीफा दे दिया था और जिसे बीसीसीआई के पदाधिकारियों ने स्वीकार कर लिया गया था।

    हेमांग अमीन इंडियन प्रीमियर लीग के मुख्य परिचालन अधिकारी (Chief Operating Officer) हैं। वह जून 2010 में आईपीएल की संचालन टीम में शामिल हुए थे और उन्हें 2015 में आईपीएल के सीओओ के रूप में नियुक्त किया गया था।

    IIT कानपुर ने यूवी सैनिटाइजिंग डिवाइस ‘SHUDH’ किया विकसित

    about – Page 2694_17.1
    IIT कानपुर ने स्मार्टफ़ोन ऑपरेटेड हैंडी अल्ट्रावॉयलेट कीटाणुशोधन हेल्पर (SHUDH) नामक एक अल्ट्रावायलेट (यूवी) सैनिटाइजिंग डिवाइस विकसित किया है। इस डिवाइस में 15 वाट की 6 यूवी लाइट्स हैं जिन्हें दूर से ही व्यक्तिगत रूप से मॉनिटर किया जा सकता है। इसके प्रारंभिक परीक्षण के दौरान सामने आया है कि इस डिवाइस का एक बार पूरी तरह से संचालन करने पर लगभग 15 मिनट में 10×10 वर्ग फुट के कमरे को कीटाणुरहित किया जा सकता है।

    SHUDH को अस्पतालों, होटलों, मॉल, कार्यालयों और स्कूलों जैसे सबसे ज्यादा जोखिम भरे स्थानों पर कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने में सहायक हो सकता है। उपलब्ध स्मार्टफोन पर इसकी एंड्रॉइड एप्लिकेशन इंस्टॉल करके इसे ऑन / ऑफ, गति और स्थान को दूर रहकर नियंत्रित किया जा सकता है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • प्रो. अभय करंदीकर वर्तमान में IIT कानपुर के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं.

    ईरान ने भारत को चाबहार रेल परियोजना से किया बाहर

    about – Page 2694_19.1
    ईरान ने भारत को चाबहार बंदरगाह से जहेदान, और अफगानिस्तान की सीमा के साथ लगने वाली रेलवे लाइन, चाबहार रेल परियोजना से बाहर करने की घोषणा की है। ईरानी सरकार ने भारत को परियोजना से हटाने का फैसला पैसा देन और परियोजना को शुरू करने में हो रही देरी को बताया है। इस फैसले के बाद अब ईरान, इस रेलवे परियोजना पर भारत की सहायता के बिना काम शुरू करेगा, जिसके लिए ईरानी राष्ट्रीय विकास निधि से लगभग 400 मिलियन डॉलर धन का जारी किया जाएगा।
    भारत और ईरान द्वारा साल 2016 में चाबहार बंदरगाह से जहेदान तक रेल लाइन का निर्माण करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। भारत को ईरान, अफगानिस्तान और भारत के बीच त्रिपक्षीय समझौते के तहत आवागमन और परिवहन गलियारे के एक हिस्से के रूप में चाबहार-ज़ाहेदान रेलवे लाइन के निर्माण के लिए जरुरी सेवाएं मुहैया कराने वाला था। समझौते के अंतर्गत, भारतीय रेलवे कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (IRCON) ने इस परियोजना के लिए सारी सेवाएं, अधिरचना कार्य और वित्तपोषण प्रदान करने का वादा किया था।

    इसरो प्रमुख के. शिवन को साल 2020 के वॉन कर्मन पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

    about – Page 2694_21.1
    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख कैलाशवडिवु शिवन को इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एस्ट्रोनॉटिक्स (IAA) के वॉन कर्मन पुरस्कार 2020 के लिए चुना गया किया है। वॉन कर्मन पुरस्कार को IAA के सर्वोच्च सम्मान के रूप में जाना जाता है। डॉ के. शिवन को मार्च 2021 में पेरिस फ्रांस में इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

    प्रो. उडुपी रामचंद्र राव, वॉन कर्मन पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय थे। उन्हें यह पुरस्कार साल 2005 में प्रदान किया गया था, जबकि उनके बाद डॉ. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन को 2007 में वॉन कर्मन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
    von Karman Award के बारे में:
    • इंटरनेशनल एकेडेमी ऑफ एस्ट्रोनॉटिक्स (IAA) की स्थापना संगठन के पहले अध्यक्ष वॉन कर्मन ने की थी, जो अंतरिक्ष में सीमाओं का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    • वॉन कर्मन पुरस्कार की शुरुआत 1982 में की गई थी और यह अकादमी का प्रमुख पुरस्कार है।
    • यह राष्ट्रीयता या लिंग की सीमा को पार करके विज्ञान की किसी भी शाखा में आजीवन उपलब्धियों को चिन्हित करने के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है।
    • यह पुरस्कार अकादमी के संस्थापक और प्रथम अध्यक्ष के सम्मान में दिया जाता है, जो सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के वैज्ञानिक थे.

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एस्ट्रोनॉटिक्स (IAA) के संस्थापक: डॉ थियोडोर वॉन कर्मन.
    • इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एस्ट्रोनॉटिक्स (IAA) मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस.

    Recent Posts

    The Hindu Review of April Month 2026
    Most Important Questions and Answer PDF