GeM ने विक्रेताओं के लिए “मूल देश के बारे में जानकारी” देना किया अनिवार्य

about - Part 2682_3.1
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत एक स्पेशल पर्पस व्हीकल, गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) द्वारा विक्रेताओं के लिए “उत्पत्ति के देश के बारे में जानकारी” देना अनिवार्य कर दिया गया है। विक्रेताओं को सलाह दी गई है कि वे GeM पर सभी नए उत्पादों को पंजीकृत करते समय “उत्पत्ति के देश के बारे में जानकारी” का उल्लेख अवश्य करें। हालंकि उन विक्रेताओं, जिन्होंने GeM पर इस नए फीचर के लॉन्च से पहले ही अपने उत्पादों को पंजीकृत किया है, उन्हें कंट्री ऑफ़ ओरिजिन के बारे में जानकारी अपडेट करने के लिए नियमित रूप से याद दिलाया जाएगा। साथ ही उन्हें ये चेतावनी भी जाएगी कि यदि वे इसे अपडेट करने में विफल रहे तो उनके उत्पादों को GeM से हटा दिया जाएगा।
गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) ने यह कदम ‘मेक इंन इंडिया’ तथा ‘आत्म निर्भर भारत’ को बढ़ावा देने के प्रमुख उद्देश्य के लिए उठाया है। इसके अलावा, GeM द्वारा पोर्टल को मेक इन इंडिया फिल्टर के सक्षम बना दिया गया है। 

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने ‘YUKTI 2.0’ प्लेटफॉर्म को वर्चुअली किया लॉन्च

about - Part 2682_5.1
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री, रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ द्वारा “YUKTI 2.0” प्लेटफ़ॉर्म का वर्चुअली शुभारंभ किया गया है। यह मंच हमारे उच्च शिक्षण संस्थानों में व्यावसायिक क्षमता और इनक्यूबेटेड स्टार्टअप से संबंधित सूचनाओं को व्यवस्थित करने में सहायता प्रदान करेगा। यंग इंडिया कॉम्बेटिंग कोविड विद नॉलेज, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन (YUKTI) का उद्देश्य COVID-19 चुनौतियों के विभिन्न आयामों को बहुत समग्र और व्यापक तरीके से कवर करना चाहता है। इस मंच को मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है।
YUKTI 2.0 कोविड महामारी में प्रासंगिक विचारों की पहचान करने के लिए एमएचआरडी की पहल ’YUKTI’ के पूर्व संस्करण का तार्किक विस्तार है। इस मंच की मदद से, MHRD का लक्ष्य भारत के उच्च और तकनीकी संस्थानों से अभिनव समाधानों की पहचान करना है। इसके अलावा लॉन्च के दौरान, एचआरडी मंत्री ने छात्रों, संकाय सदस्यों, स्टार्टअप्स और उच्च शिक्षा संस्थानों के हितधारकों को युक्ति पोर्टल पर पंजीकरण करने और अपनी प्रौद्योगिकियों और नवाचारों को साझा करने के लिए भी आमंत्रित किया।

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने “Exclusive Investment Forum” किया लॉन्च

about - Part 2682_7.1
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल द्वारा “Exclusive Investment Forum” के खाद्य प्रसंस्करण संस्करण को लॉन्च किया गया है। इसे भारत सरकार के राष्ट्रीय निवेश संवर्धन और सुविधा एजेंसी इंवेस्ट इंडिया द्वारा डिजाइन किया गया है। इसके अलावा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (MoFPI) की इन्वेस्ट सुविधा सेल को भी भारत में व्यापार करने के लिए घरेलू और विदेशी दोनों निवेशकों को संभालने के लिए  स्थापित किया गया।

“Exclusive Investment Forum” वैश्विक नेताओं और केंद्र एवं राज्य सरकारों के उच्चतम स्तर के प्रमुख नीति निर्माताओं के बीच विस्तृत बातचीत के लिए कराने के लिए इस क्षेत्र की एक अद्वितीय श्रृंखला है। इस फोरम में केंद्र सरकार और 6 राज्य सरकारों यानि आंध्र प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के 6 वरिष्ठतम नीति निर्माताओं ने भाग लिया।

मूडीज ने वित्त वर्ष 2021 में भारत की जीडीपी 3.1% की दर से घटने का लगाया अनुमान

about - Part 2682_9.1
मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने ग्लोबल मैक्रो आउटलुक (2020-21) का जून के लिए अपना नया अपडेट जारी कर दिया है। रेटिंग एजेंसी ने अपनी रेटिंग में कोरोनोवायरस-संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए, वित्त वर्ष 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 3.1% की गिरावट आने का अनुमान लगाया है। साथ ही इसने यह वित्त वर्ष 2021 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 6.9% की दर से वृद्धि होने का भी अनुमान जारी किया है।
इसके अलावा ग्लोबल मैक्रो आउटलुक में इस बात का भी संकेत दिया है कि चीन वित्त वर्ष 2020 में 1% की दर से वृद्धि करने वाला एकमात्र G-20 देश होगा और वित्त वर्ष 2021 में इसके 7.1% की दर से विकास करने की उम्मीद है। साथ ही मूडीज ने वित्त वर्ष 2020 में जी-20 देशों की अर्थव्यवस्थाओं 4.6 प्रतिशत की दर से गिरने का अनुमान लगाया है, इसके बाद 2021 में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान भी जारी किया है।

कर्नाटक बैंक ने सूक्ष्म उद्यमियों के लिए शुरू की “KBL Micro Mitra” सुविधा

about - Part 2682_11.1
कर्नाटक बैंक ने छोटे उद्यमियों के लिए “KBL Micro Mitra” नामक एक नया उत्पाद लॉन्च किया है। हाल ही में लॉन्च किए गए इस नए उत्पाद के अंतर्गत, माइक्रो विनिर्माण और सेवा उद्यमों को 10 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता की पेशकश की जाएगी। यह वित्तीय सहायता कार्यशील पूंजी अथवा निवेश उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाएगी। यह वित्तीय सहायता सुविधा एक सरल प्रक्रिया और किफायती ब्याज दर पर प्रदान की जाएगी।
KBL Micro Mitra, कर्नाटक बैंक की सभी शाखाओं में देश भर के सभी सूक्ष्म उद्यमियों के लिए उपलब्ध होगी। यह सुविधां उन सूक्ष्म उद्यमियों को समय पर ऋण सहायता प्रदान की जाएगी, जो भारत में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में निरंतर अर्थव्यवस्था को उभारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कर्नाटक बैंक के एमडी और सीईओ: महाबलेश्वर एम.एस..

टी. रबी शंकर बनाए गए IFTAS के नए अध्यक्ष

about - Part 2682_13.1
इंडियन फाइनेंसियल टेक्नोलॉजी & अलाइड सर्विसेज (IFTAS) ने टी रबी शंकर को संगठन का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की है। IFTAS भारतीय रिज़र्व बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।
टी रबी शंकर वर्तमान में भारतीय रिज़र्व बैंक फॉर पेमेंट सिस्टम, सूचना प्रौद्योगिकी, जोखिम प्रबंधन और फिनटेक के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य कर रहे और उन्होंने IFTAS के अध्यक्ष के रूप में समवर्ती प्रभार, पदेन प्रभार संभाला है।
इसके अलावा संगठन ने डॉ एन राजेंद्रन को अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer) नियुक्त किया है। वह भुगतान और बैंकिंग प्रणाली के क्षेत्र के प्रमुख विशेषज्ञ हैं और उन्होंने कंप्यूटर विज्ञान में पीएचडी की हुई हैं। साथ ही उनका रणनीतिक, पब्लिक और प्रौद्योगिकी प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, प्रशासन, विचार नेतृत्व और परियोजना और व्यापार निष्पादन में अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • IFTAS मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.

पूर्व सांसद और वरिष्ट पत्रकार विश्व बंधु गुप्ता का निधन

about - Part 2682_15.1
पूर्व सांसद और वयोवृद्ध पत्रकार विश्व बंधु गुप्ता का निधन। वह 1980 में कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे और अप्रैल 1984 से 1990 के दौरान दिल्ली से राज्य सभा में सांसद रहे थे।

इसके अलावा विश्व बंधु गुप्ता ने तेज-बंधु समूह के प्रकाशन के अध्यक्ष और प्रधान संपादक के रूप में कार्य किया और अखिल भारतीय समाचार पत्र संपादक सम्मेलन (All India Newspaper Editors Conference) के अध्यक्ष भी रहे थे।

राजस्थान सरकार गरीबों के लिए शुरू करेगी “इंदिरा रसोई योजना”

about - Part 2682_17.1
राजस्थान सरकार जल्द ही गरीबों के लिए इंदिरा रसोई योजना शुरू करने की योजना बना रही। यह योजना का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना करना होगा कि राज्य में “कोई भी भूखा न सोए”। इस योजना के अंतर्गत, जरूरतमंदों को रियायती दरों पर शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन रोजाना दिन में दो बार प्रदान किया जाएगा। इस योजना पर राज्य सरकार हर साल 100 करोड़ खर्च करेगी।
स्थानीय गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) को भी इस योजना के सफल कार्यान्वयन के बारे में जानकारी दी जाएगी और इसकी प्रभावी निगरानी डाटा प्रौद्योगिकी की सहायता की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और UNFPA के अभियान के लिए प्रचार सामग्री और उपकरणों से भरी पांच मोबाइल वैन को भी हरी झंडी दिखाई।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री: अशोक गहलोत; राज्यपाल: कलराज मिश्र.

तमिलनाडु के सीएम के. पलानीस्वामी ने कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट का किया उद्घाटन

about - Part 2682_19.1
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने नमक्कल में कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट का उद्घाटन किया । उन्होंने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस संयंत्र का उद्घाटन किया। कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट (CBG) को 25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। ये नया संयंत्र प्रति दिन 15 टन सीबीजी और प्रति दिन 20 टन जैव खाद बनाने में सक्षम होगा।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने नमक्कल, सलेम, पुडुचिथम और रासीपुरम में पांच सीबीजी रिटेल दुकानों का भी उद्घाटन किया। CBG संयंत्र IOT से संबंधित है, जो इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और जर्मन कंपनी Oiltanking GmbH के बीच का एक संयुक्त उद्यम है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • तमिलनाडु के राज्यपाल: बनवारीलाल पुरोहित.

पूर्व भारतीय निशानेबाज पूर्णिमा जनेन का निधन

about - Part 2682_21.1
पूर्व भारतीय निशानेबाज और कोच पूर्णिमा जनेन का कैंसर के कारण निधन हो गया। उन्होंने कई टूर्नामेंटों में जैसे ISSF वर्ल्ड कप, एशियन चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके अलावा पूर्णिमा जनेन के नाम 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है।

Recent Posts

about - Part 2682_22.1
QR Code
Scan Me