पंजाब सरकार ने कौशल विकास के लिए IIT-Ropar के साथ किया समझौता

about – Page 2683_3.1
पंजाब सरकार ने कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग करने के लिए रोपड़ स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

Important highlights of the agreement:

  • यह समझौता आईआईटी के तकनीकी शिक्षा विभाग को राज्य के गुरदासपुर और फिरोजपुर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेजों, चमकौर साहिब के श्री गुरु गोबिंद सिंह कौशल संस्थान, पांच सरकारी पॉलिटेक्निक और 10 सरकारी ITIs के लिए अकादमिक मेंटर बनाएगा.
  • संस्थान राज्य को आईटीआई और पॉलिटेक्निक का मॉडल विकसित करने में मदद करेगा। IIT सिंचाई में पानी की बर्बादी को नियंत्रित करने के लिए छोटे उपकरणों के निर्माण में राज्य की मदद करेगा.
  • पंजाब सरकार आईआईटी के भूमि अधिग्रहण से संबंधित मुद्दों को हल करने में मदद करती है, जबकि संस्थान अपने परिसर को एक हरे भरे परिसर के रूप में विकसित करने का आग्रह करता है, जिसमें व्यापक भूनिर्माण और वनीकरण शामिल है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • पंजाब राजधानी: चंडीगढ़.
    • पंजाब के मुख्यमंत्री: अमरिंदर सिंह.
    • पंजाब के राज्यपाल: वीपी सिंह बंदनोर.
    • आईआईटी रोपड़ के निदेशक: एसके दास.

    तुर्कमेनिस्तान को विश्व व्यापार संगठन से मिला ऑब्जर्वर का दर्जा

    about – Page 2683_5.1
    विश्व व्यापार संगठन (World Trade Organization) जनरल काउंसिल ने मध्य एशियाई देश तुर्कमेनिस्तान को “ऑब्जर्वर” का दर्जा दिए जाने की घोषणा की है। विश्व व्यापार संगठन से ऑब्जर्वर का दर्जा मिलने के बाद, तुर्कमेनिस्तान इस व्यापार निकाय के साथ औपचारिक संबंध बनाने करने वाला अंतिम पूर्व सोवियत गणराज्य बन गया है। तुर्कमेनिस्तान इस संगठन का 25 वां ऑब्जर्वर बन गया है।
    तुर्कमेनिस्तान अब इस दर्जे का लाभों को प्राप्त करने में सक्षम होगा क्योंकि यह देश की अर्थव्यवस्था को विकसित करने, बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने, विदेशी निवेश को आकर्षित करने और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संबंधों को विकसित करने में मदद करेगा।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक: रॉबर्टो अजेवेडो.
    • तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति: गुर्बांगुली बेर्दिमुहम्मेदोव; मुद्रा: तुर्कमेन मानात.

    बजाज फाइनेंस के अध्यक्ष राहुल बजाज ने दिया इस्तीफा

    about – Page 2683_7.1
    बजाज फाइनेंस के वर्तमान गैर-कार्यकारी अध्यक्ष, राहुल बजाज ने 31 जुलाई, 2020 को अपने पद से हटने का निर्णय किया है। उनकी जगह उनके बेटे संजीव बजाज (कंपनी के वर्तमान उपाध्यक्ष) लेंगे। हालाँकि राहुल बजाज कंपनी में गैर-कार्यकारी गैर-स्वतंत्र निदेशक के रूप में काम जारी रखेंगे।

    संजीव बजाज के बारे में:

    • संजीव बजाज 2008 से बजाज फिनसर्व लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और CEO हैं.
    • वह 2012 से बजाज होल्डिंग्स एंड इंवेस्टमेंट्स के प्रबंध निदेशक हैं.
    • वह 2013 से बजाज फाइनेंस लिमिटेड के उपाध्यक्ष हैं.
    • इसके अलावा वे 2019-20 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष चुए गए थे.
    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • बजाज फिनसर्व मुख्यालय: पुणे, महाराष्ट्र.
    • बजाज फिनसर्व की स्थापना: 2007.

    एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए NSDC के साथ की साझेदारी

    about – Page 2683_9.1
    एयरटेल पेमेंट्स बैंक लिमिटेड और नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSDC) ने ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को वित्तीय सेवाओं पर प्रशिक्षित करने और उन्हें इस क्षेत्र में रोजगार तलाशने और उद्यमी बनने में मदद करने के लिए सहयोग किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं के अनुसार कौशल विकास कार्यक्रमों को डिजाइन और संचालित करना है और उन्हें ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल वित्तीय सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए साधनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
    दोनों संगठन कौशल विकास कार्यक्रमों के पूरा होने के बाद प्रशिक्षुओं को नौकरी तलाशने के प्रयासों में मदद करने के लिए अपने उद्योग सम्पर्कों का लाभ उठाएंगे। इसके अलावा वे प्रशिक्षुओं को अपने स्थानीय स्तर में अधिक रोजगार सृजित करने के लिए वितरकों या वित्तीय सेवाओं के पुनर्विक्रेताओं जैसे उद्यमी भूमिका निभाने के लिए भी प्रोत्साहित करेंगे।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • एयरटेल पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी: अनुब्रत विश्वास.
    • राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के एमडी और सीईओ: मनीष कुमार.

    बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘इंस्टा क्लिक सेविंग अकाउंट’ किया लॉन्च

    about – Page 2683_11.1
    भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘Insta Click Savings Account’ सेवा की शुरूआत की है, जो पूरी तरह से पेपरलेस डिजिटल ऑनलाइन बचत खाता है।

    इंस्टा क्लिक सेविंग अकाउंट के बारे में:

    • इंस्टा क्लिक सेविंग अकाउंट में ग्राहक के सत्यापन के लिए डिजिटल KYC (know-your-customer) के नए फॉर्मेट और आधार-आधारित ओटीपी (एक बार व्यक्तिगत पहचान संख्या)  का उपयोग किया जाएगा, जिसे बैंक की वेबसाइट से मोबाइल फोन, आईपैड, लैपटॉप, और पीसी के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। 
    • प्रक्रिया होते ही खाता तुरंत चालू हो जाएगा, जिसके बाद ग्राहक बड़ौदा एम कनेक्ट प्लस एप्लिकेशन का उपयोग मोबाइल नंबर पर मिले MPIN के साथ लेनदेन शुरू करने के लिए सकते है।
    • इसके अलावा यह सेवा ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई (एकीकृत भुगतान इंटरफेस), और डेबिट कार्ड जैसे डिजिटल चैनलों की एक विस्तृत श्रृंखला की सदस्यता लेने का विकल्प भी प्रदान करेगी।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्यालय: वडोदरा, गुजरात.
      • बैंक ऑफ बड़ौदा के एमडी और सीईओ: संजीव चड्ढा.
      • बैंक ऑफ बड़ौदा Tagline: India’s International Bank.

      आलोक मिश्रा होंगे MFIN के नए CEO और निदेशक

      about – Page 2683_13.1
      माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशंस नेटवर्क (MFIN) ने आलोक मिश्रा को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी और निदेशक नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति 1 अगस्त 2020 से लागू होगी। डॉ. मिश्रा वर्तमान सीईओ, हर्ष श्रीवास्तव से पदभार ग्रहण करेंगे, जिन्होंने MFIN में 2 साल से अधिक समय तक सेवाए देने के बाद अपना इस्तीफा दे दिया है।

      आलोक मिश्रा के बारे में

      डॉ. आलोक मिश्रा को अंतर्राष्ट्रीय विकास, ग्रामीण वित्त, माइक्रोफाइनेंस, समावेशी वित्त और अनुसंधान जैसे क्षेत्रों का लगभग 28 वर्षों का पेशेवर अनुभव है।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • MFIN मुख्यालय: गुड़गांव, हरियाणा.

      छत्तीसगढ़ सरकार ने “गोधन न्याय योजना” का किया शुभारंभ

      about – Page 2683_15.1
      छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने “गोधन न्याय योजना” की शुरुआत की है। यह योजना पशु पालकों को बढ़ावा देने, पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पशुपालकों को अतिरिक्त आय अर्जित करने, आवारा पशुओं द्वारा खुले चराई की समस्या से निपटने में मददगार होगी और जैविक उर्वरकों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अन्य चीजों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी।

      गोधन न्याय योजना के बारे में:

      • गोधन न्याय योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार पशुपालकों से 2 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गाय के गोबर की खरीद करेगी। यह योजना गाय के गोबर को एक फायदेमंद वस्तु में बदलेगी।
      • इस योजना का उद्देश्य राज्य में गाय पालन को आर्थिक रूप से लाभदायक बनाना और खुले में होने वाली चराई को रोकना है, साथ ही सड़कों पर और शहरी क्षेत्रों में आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करना है।
      • महिला स्व-सहायता समूह फिर इससेस कृमि खाद (vermicompost ) तैयार करेंगे, जिसे बाद में किसानों को 8 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जाएगा, जबकि गोबर का उपयोग अन्य उत्पादों के लिए भी किया जाएगा।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • छत्तीसगढ़ के सीएम: भूपेश बघेल; छत्तीसगढ़ के राज्यपाल: अनुसुइया उइके.

      LIC ने यूबीआई के साथ पॉलीसी वितरित करने के लिए किया समझौता

      about – Page 2683_17.1
      भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने कॉरपोरेशन बैंक और आंध्रा बैंक के साथ हुए अपने विलय के बाद एलआईसी पॉलिसियों को वितरित करने के लिए कॉर्पोरेट एजेंसी समझौते की घोषणा की है।
      बैंक एलआईसी उत्पादों टर्म इंश्योरेंस, पेंशन, प्लान, चिल्ड्रन प्लान, यूलिप और एंडोमेंट स्कीम की मार्केटिंग करेगा। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपने खाताधारकों को उत्पादों की व्यापक श्रृंखला प्रदान करके एक वित्तीय सुपरमार्केट के रूप में कार्य करेगा, जिसके तहत वे अपनी पसंद के अनुसार उत्पादों का चयन कर सकेंगे।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • एलआईसी अध्यक्ष: एम. आर. कुमार.
      • एलआईसी मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
      • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एमडी और सीईओ: राजकिरण राय जी.
      • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
      • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की टैगलाइन: Good People to Bank with.

      चीन ने मंगल के लिए लॉन्च किया अपना पहला स्वतंत्र मिशन “Tianwen-1”

      about – Page 2683_19.1
      चीन ने गुरुवार को स्वतंत्र रूप से अपने पहले मंगल मिशन “Tianwen-1” का सफल लॉन्च किया है। दक्षिण चीन के हैनान प्रांत स्थित वेंशांग स्पेस लॉन्च सेंटर से चीन के सबसे बड़े लॉन्च वीइकल मार्च-5 रॉकेट के जरिए 5 टन वजनी अंतरिक्ष यान Tianwen-1 का  लॉन्च किया गया।। इससे पहले चीन ने 2011 में रूसी रॉकेट के जरिए मंगल ग्रह के लिए एक डेस्टिन ऑर्बिटर लॉन्च किया था, लेकिन रॉकेट में आई खराबी के कारण मिशन फैल हो गया था।



      Tianwen-1 के बारे में:


      तियानवेन -1, जिसका नाम का अर्थ “Questions to Heaven अर्थात स्वर्ग से सवाल है, एक संयुक्त ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर है जिसका उद्देश्य मंगल के वातावरण का पता लगाना और जीवन के संकेतों की खोज करना है। अंतरिक्ष यान सात महीने तक यात्रा करने के बाद मंगल पर पहुंचेगा। यह लैंडिंग का प्रयास करने से पहले दो से तीन महीने तक लाल ग्रह के चक्कर लगाएगा।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
      महत्वपूर्ण तथ्य-
      • चीन की राजधानी: बीजिंग; चीन की मुद्रा: रेनमिनबी.
      • चीन के राष्ट्रपति: शी जिनपिंग.

      भारत ने ATGM “ध्रुवस्त्र” का किया सफल परीक्षण

      about – Page 2683_21.1
      भारत ने स्वदेशी रूप से विकसित एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल ‘ध्रुवस्त्र’ का उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह उड़ान परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया। ‘ध्रुवस्त्र’ एक एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM) है जिसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है। यह ‘नाग हेलिना’ हेलीकॉप्टर का एक संस्करण है।

      ‘ध्रुवस्त्र’, हेलीकॉप्टर-लॉन्च की गई एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM) हवा से फायर करके दुश्मन के बंकरों, बख्तरबंद वाहनों और मुख्य युद्धक टैंकों को तबाह करने में सक्षम है। इसलिए इसे दुनिया का सबसे उन्नत एंटी-टैंक हथियारों में से एक माना जाता है।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अध्यक्ष: जी सतीश रेड्डी.
      • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन का मुख्यालय: नई दिल्ली.

      Recent Posts

      The Hindu Review of April Month 2026
      Most Important Questions and Answer PDF