ग्रेटा थुनबर्ग को मानवता के लिए दिया जाएगा गुलबेंकियन पुरस्कार

about – Page 2684_3.1
स्वीडन की 17 वर्षीय जलवायु परिवर्तन के लिए आवाज उठाने वाली ग्रेटा थुनबर्ग को मानवता के लिए inaugural Gulbenkian Prize के लिए चुना गया है। उन्हें पुरस्कार के रूप में 1 मिलियन यूरो की पुरस्कार राशि दी जाएगी।  उन्हें जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए युवा पीढ़ियों को जुटाने के उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है। ग्रेटा थुनबर्ग 2018 में स्वीडिश संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू करने बाद सुर्खिया में आई थी, जिसके बाद उन्होंने वैश्विक स्तर इसे बढ़ाया और दुनिया भर के बच्चों द्वारा की गई स्कूल हड़ताल का नेतृत्व किया।
मानवता के लिए दिया जाना वाला गुलबेंकियन पुरस्कार, व्यक्तिगत, समूहों अथवा दुनिया भर के संगठनों को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल होने के लिए अपनी नवीनता, नवाचार और प्रभावी प्रयासों के लिए दिया जाता है।

NPCI ने आवर्ती भुगतान के लिए UPI AutoPay सुविधा का किया शुभारंभ

about – Page 2684_5.1
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (National Payment Corporation of India-NPCI) द्वारा बार-बार किए जाने वाले भुगतान (recurring payment) के लिए UPI AutoPay सुविधा की शुरूआत की गई है। उपभोक्ता नई सुविधा से 2000. रुपये तक की राशि के मोबाइल बिल, बिजली बिल, ईएमआई भुगतान, एंटरटेनमेंट / ओटीटी सब्सक्रिप्शन, बीमा, म्यूचुअल फंड, कर्ज भुगतान, आवागमन अथवा मेट्रो का भुगतान जैसे आवर्ती भुगतान किसी भी यूपीआई ऐप के जरिये कर सकेंगे, जिसके लिये पिन की जरूरत नहीं होगी। ग्राहक को 2000 से अधिक राशि राशि के भुगतान के लिये हर बार पिन की आवश्यकता होगी। UPI यूजर्स UPI ID, QR स्कैन या इंटेंट के जरिए ई-मैंडेट बना सकेंगे।
ग्राहक के लिए UPI ऐप में अब एक मैंडेट सेक्शन होगा, जहां जाकर उपभोक्ता किसी आवर्ती भुगतान की मंजूरी दे सकेंगे या उसे रोकने समेत अन्य बदलाव कर सकेंगे। साथ ही ग्राहकों के पास पिछले रिकॉर्ड देखने का विकल्प भी होगा। ग्राहक को एकल, दैनिक, साप्ताहिक, अर्द्धमासिक, मासिक, द्वैमासिक, तिमाही, अर्द्धवार्षिक, वार्षिक आदि जैसे अंतराल के आधार पर करने की सुविधा दी जायेगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के एमडी और सीईओ: दिलीप अस्बे.

पीसी कांडपाल को बनाया गया एसबीआई जनरल इंश्योरेंस का MD एवं CEO

about – Page 2684_7.1
प्रकाश चंद्र कांडपाल को गैर-जीवन बीमा कंपनी एसबीआई जनरल इंश्योरेंस का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (managing director & Chief Executive Officer) नियुक्त किया गया है। वह जून 2019 से एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के डिप्टी सीईओ के रूप में सेवारत हैं। वह पूषण महापात्रा की जगह लेंगे जिन्हें अब निदेशक (रणनीतिक निवेश और डिजिटल पहल) के पद  नियुक्त किया गया है।
प्रकाश चंद्र कांडपाल का भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में रिटेल और अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग, मानव संसाधन, प्रौद्योगिकी और लर्निंग और विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 33 वर्षों से अधिक समय लंबा बैंकिंग अनुभव रहा है। इसके अलावा उन्होंने एसबीआई म्यूचुअल फंड के मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में भी काम किया है।

सुमित देब होंगे NMDC के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD)

about – Page 2684_9.1
सुमित देब को राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (National Mineral Development Corporation-NMDC) का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) नियुक्त किया गया है। देब वर्तमान में NMDC के निदेशक (कार्मिक) पद पर कार्यरत हैं। NMDC के सीएमडी के रूप में उनका कार्यकाल 28 फरवरी, 2023 तक का रहेगा। वे NMDC के सीएमडी के रूप में एन बैजेंद्र कुमार को स्थान लेंगे, जो 31 जुलाई 2020 को सीएमडी के पद सेवानिवृत्त होंगे।
राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) भारत सरकार का एक लौह अयस्क खनन प्रमुख इकाई है।

ऑक्सफोर्ड COVID-19 वैक्सीन के मानव परीक्षण के नतीजे आये सकारात्मक

about – Page 2684_11.1
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित और AstraZeneca Plc द्वारा समर्थित COVID-19 वैक्सीन के इसानों पर किए गए परीक्षण में सकारात्मक परिणाम सामने आये है। शोधकर्ताओं ने अपने प्रायोगिक COVID-19 वैक्सीन में पाया है कि इससे 18 से 55 वर्ष की आयु के लोगों में दोगुनी प्रतिरक्षा क्षमता उत्पन्न यानि शरीर में एंटबॉडीज भी बनाईं और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का भी काम भी किया। ऑक्सफोर्ड द्वारा वैक्सीन को रोग को रोकने और संचरण को कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। जेनर इंस्टीट्यूट ऑफ ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के निदेशक डॉ. एड्रियन हिल, इस वैक्सीन के बारे में बताते हैं, “this vaccine triggers both arms of the immune system” यानि “यह टीका प्रतिरक्षा प्रणाली के दोनों पहलुओं को ट्रिगर करता है”।
ब्रिटिश मेडिकल जर्नल लांसेट के अनुसार:


इस वैक्सीन को आधिकारिक तौर पर AZD1222 के रूप में जाना जाता है, जिससे उन सैकड़ों लोगों को सुरक्षात्मक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया मिली, जिन्होंने इसकी खुराक दी गई और उनमे किसी भी तरह के गंभीर प्रभाव का संकेत नहीं मिला है। द लांसेट मेडिकल जर्नल में प्रकाशित परीक्षण परिणामों के अनुसार, कोविद -19 वैक्सीन के कोई भी गंभीर साइड इफेक्ट सामने नहीं आये है और दो खुराक लेने वाले लोगों सबसे मजबूत इमुनिटी के साथ-साथ बचाव और टी-सेल प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया भी देखी गई। इसके ट्रायल के दौरान 90 फीसदी लोगों में वैक्सीन की एक डोज से ही एंटीबॉडी विकसित हो गई, जिन्होंने वायरस को खत्म कर दिया। सिर्फ 10 फीसदी लोगों को दूसरी डोज देनी पड़ी लेकिन दूसरी डोज के बाद इन सभी 10 फीसदी लोगों में भी एंडीबॉडीज बन गई।

AZD1222 वैक्सीन के बारे में:

  • ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित वैक्सीन परीक्षण के चरण III में प्रवेश कर चुकी है, जिसमें चिकित्सा विशेषज्ञ वैक्सीन के तंत्र को समझने के लिए हजारों लोगों को इसकी खुराक देंगे.
  • वैक्सीन में वेक्टर के रूप में चिंपांजी एडेनोवायरस की कम वर्जन का उपयोग किया गया है, जो कि SARS-CoV-2 स्पाइक प्रोटीन की आनुवंशिक सामग्री से प्रभावित होता है.
  • यह वैक्सीन अब मंजूरी के तीसरे चरण यानि अंतिम परीक्षण में है.

भारत में देखा गया दुर्लभ पीला कछुआ

about – Page 2684_13.1
ओडिशा के बालासोर जिले के एक किसान बासुदेव महापात्रा ने पीले रंग की प्रजाति के एक कछुए को देखा है, जिसके विशेषज्ञों ने एल्बिनिज़्म (albinism) के होने का अनुमान लगाया है। इस कछुए को “भारतीय फ्लैप शेल कछुए” के रूप में भी जाना जाता है। यह कछुआ आमतौर पर पाकिस्तान, श्रीलंका, भारत, नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार में पाया जाता है। यह सर्वाहारी है, जिसके आहार में मेंढक, घोंघे और यहां तक कि कुछ जलीय वनस्पति भी शामिल हैं।
एल्बिनिज़म क्या है?

एल्बिनिज्म एक प्रकार का आनुवांशिक विकार है, जो त्वचा, आँखों और बालों में या अन्य प्रजातियों की फुंसी, पंख या पीठ में हो जाता है।

1980 ओलंपिक को मैस्कॉट देने वाले विक्टर चिज़िकोव का निधन

about – Page 2684_15.1
1980 के मास्को समर ओलंपिक के शुभंकर भूरे भालू “Misha” के निर्माता विक्टर चिज़िकोव (Viktor Chizhikov) का निधन। उनकी ड्रॉइंग का इस्तेमाल लोकप्रिय पत्रिकाओं में किया गया था, जिसमें “यंग नेचुरलिस्ट”, “ट्विंकल”, “फनी पिक्चर्स” और “मुरझानका” शामिल हैं।

नई दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय वायु सेना के कमांडरों का सम्मेलन

about – Page 2684_17.1
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित वायु सेना मुख्यालय (वायु भवन) में वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन (AFCC) का उद्घाटन किया है। इस सम्मेलन को “IAF in the Next Decade” (अगले दशक में भारतीय वायु सेना) विषय के साथ आयोजित किया जा रहा है।
एएफसीसी तीन दिवसीय सम्मेलन है जिसकी अध्यक्षता वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर. के. एस भदौरिया करेंगे। सम्मेलन के दौरान अगले दशक में भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमता बढ़ाने की कार्य-योजना पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा सम्मेलन के प्रतिभागी वर्तमान परिचालन परिदृश्य और तैनाती का भी जायजा लेंगे।

भारतीय सेना को सटीक निगरानी के लिए मिला ‘भारत’ ड्रोन

about – Page 2684_19.1
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा भारतीय सेना को ‘भारत’ नामक ड्रोन सौंप दिए गए हैं। स्वदेशी रूप से विकसित किए गए यह ड्रोन पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित पहाड़ी इलाकों में सटीक निगरानी करने के लिए दिए गए हैं।

भारत ड्रोन के बारे में:

  • भारत ड्रोन, दुनिया के सबसे हल्के और तेज ड्रोन निगरानी प्रणाली में से एक है और जिसे भारत में बनाया गया है।
  • भारत ड्रोन कृत्रिम बुद्धिमत्ता से लैस हैं जो ड्रोन को दोस्त से दुश्मनों तक का पता लगाने में मदद करता है और उसके अनुसार कार्रवाई करने में मदद करता है। इसे अत्यधिक ठंडे मौसम के तापमान में काम करने के लिए बनाया गया है।
  • ड्रोन को बेहद खराब मौसम में करने के लिए विकसित किया गया है। इतना ही नहीं, बल्कि ड्रोन मिशनों के दौरान सीधा वीडियो प्रसारण भी प्रदान करने में सक्षम है और साथ ही इसमें रात में काम करने की क्षमता भी है। यह उन घुसपैटियों का भी पता लगा सकता है जो घने जंगलों में छिपे होते हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय सेना का मुख्यालय: नई दिल्ली.
  • थल सेनाध्यक्ष: मनोज मुकुंद नरवाणे.

ओला ने वैश्विक ग्राहकों के लिए की एंटरप्राइस मोबिलिटी समाधान ‘Ola Corporate’ की शुरुआत

about – Page 2684_21.1
भारत के मोबिलिटी प्लेटफॉर्म ओला ने वैश्विक बाजारों में अपने उद्यम मोबिलिटी समाधान ‘Ola Corporate’ की शुरुआत की है। यह ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन के सभी ग्राहकों के लिए एंटरप्राइस की पेशकश को पूरा करेगा।

यह समाधान सबसे पहले भारतीय बाजार में उतारा गया था और जिसने देश में 10,000 कॉर्पोरेट उपयोगकर्ताओं को आकर्षित किया था। ओला कॉरपोरेट अपनी राइड सेफ पहल के तहत कई सुरक्षा सुविधाओं की पेशकश करेगा और महामारी के बीच सुरक्षित गतिशीलता के लिए स्वच्छता और सैनेटाईजिंग के प्रोटोकॉल का पालन करेगा।



उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ओला सीईओ: भावना अग्रवाल.
  • ओला मुख्यालय: बेंगलुरु.

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF