विश्व बैंक ने भारत में STARS कार्यक्रम के लिए मंजूर की 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि

about - Part 2675_3.1
वर्ल्ड बैंक ने राज्यों के टीचिंग-लर्निंग और रिजल्ट कार्यक्रम (STARS) के लिए 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि मंजूरी की है। STARS कार्यक्रम छह भारतीय राज्यों अर्थात् हिमाचल प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और राजस्थान में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता और शासन में सुधार करने के लिए चलाया जाएगा। STARS कार्यक्रम भारत में ’सीखने के परिणाम’ समस्या को संबोधित करने पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा। यह कार्यक्रम सुधार की पहल के माध्यम से छात्रों को भविष्य में नौकरियों के लिए तैयारी करने में भी मदद करेगा। इन सुधार पहलों में शामिल हैं:-
  • राज्य, जिला और उप जिला स्तरों पर शिक्षा सेवाओं के वितरण पर अधिक ध्यान केंद्रित करना.
  • अधिक जवाबदेही और समावेश के लिए हितधारकों, विशेष रूप से माता-पिता की समस्या को संबोधित करना.
  • परिवर्तन का प्रबंधन करने के लिए शिक्षकों को शिक्षित करना।
  • भारत की मानव पूंजी की जरूरतों को विकसित करने में अधिक निवेश करना.
STARS कार्यक्रम भारत और विश्व बैंक के बीच की साझेदारी को मजबूत बनाएगा और सार्वजानिक स्कूल शिक्षा को मजबूत करेगा और भारत के लक्ष्य “सभी के लिए शिक्षा” को प्रदान करने में भी सहयोग करेगा। इससे 10 मिलियन से अधिक शिक्षकों सहित 1.5 मिलियन स्कूलों में लगभग 250 मिलियन छात्रों (6 से 17 वर्ष के बीच) को फायदा मिलने की उम्मीद है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विश्व बैंक के अध्यक्ष: डेविड मलपास.

पीएम का राष्ट्र के नाम संबोधन: “प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्ना योजना” को नवंबर 2020 तक मिला विस्तार

 about - Part 2675_5.1
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया है। देश में कोरोनावायरस महामारी के प्रकोप के बाद से प्रधानमंत्री द्वारा नागरिकों के लिए किया गया 6 वाँ संबोधन है। भारत 1 जुलाई से अनलॉक 2 चरण में प्रवेश करने जा रहा, जिसके लिए गृह मंत्रालय द्वारा 29 जून 2020 को ही दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं।

प्रधान मंत्री द्वारा की गई महत्वपूर्ण घोषणाएँ:

  • प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्ना योजना को नवंबर के अंत तक बढ़ाया दिया गया है और इसके लिए 90 हजार करोड़ रुपये का विस्तार दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत दीवाली और छठ पूजा तक 80 से अधिक लोगों को मुफ्त में अनाज दिया जाना है।
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 20 करोड़ जन धन खातों में 31,000 करोड़  डाले गए हैं।
  • पीएम ने नागरिकों से Vocal for Local और समाज और देश की भलाई के लिए बेहतर काम करने का आग्रह किया।
  • पूरे भारत में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू की जाएगी। इससे उन लोगों को विशेष रूप से फायदा मिलेगा जो काम की तलाश में अपने मूल-स्थान, मूल-राज्य को छोड़ किसी अन्य राज्य में चले जाते है.

भारत ने 600 मेगावाट जलविद्युत परियोजना के लिए भूटान के साथ समझौते पर किए हस्ताक्षर

about - Part 2675_7.1
भारत और भूटान द्वारा भूटान में 600 मेगावाट की खोलोंगछू पनबिजली परियोजना (Kholongchhu Hydroelectric Project -KHEL) के निर्माण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए गए है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और भूटान के विदेश मंत्री टांडी दोरजी की उपस्थिति में भूटानी और भारत सरकार के बीच खोलोंगछू हाइड्रो एनर्जी लिमिटेड परियोजना के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए गए है।

खोलोंगछू हाइड्रो एनर्जी लिमिटेड भूटान के ड्रंक ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन (DGPC) और भारत के सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (SJVNL) के बीच एक संयुक्त उद्यम है। इस परियोजना के 2025 की अंतिम छमाही तक पूरा होने की संभावना जताई गई है। 600 मेगावाट की रन-ऑफ-द-रिवर परियोजना पूर्वी भूटान में तश्यायांग्त्से जिले में खोलोंगचू नदी के जलमार्ग पर स्थित है। इस परियोजना में 95 मीटर की ऊँचाई वाले कंक्रीट के बांध से घिरे पानी के साथ चार 150 मेगावाट टर्बाइन का भूमिगत बिजलीघर शामिल है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भूटान की राजधानी: थिम्पू.
  • भूटान के प्रधान मंत्री: लोतेय त्शेरिंग.
  • भूटान की मुद्रा: Bhutanese ngultrum.

एमपी सरकार ने राज्य में ‘Kill Corona’ अभियान शुरू करने का किया ऐलान

about - Part 2675_9.1
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में COVID-19 को नियंत्रित करने के लिए 1 जुलाई से ‘Kill Corona’ अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इस अभियान के तहत, डोर-टू-डोर सर्वेक्षण किया जाएगा और नागरिकों का कोविड के साथ-साथ अन्य बीमारियों का भी पर परीक्षण किया जाएगा।
इस 15-दिवसीय अभियान के दौरान, 2.5 लाख परीक्षण किए जाएंगे, जिसमे 15,000 से 20,000 नमूने प्रतिदिन एकत्र किए जाएंगे। मध्य प्रदेश में रिकवरी रेट 76.9 प्रतिशत है, जो देश के रिकवरी रेट से बेहतर है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान.

पॉपस्टार बेयॉन्से को BET 2020 Humanitarian Award से किया गया सम्मानित

about - Part 2675_11.1
पॉपस्टार बेयॉन्से (Beyonce) को उनके हाल के COVID-19 राहत प्रयासों #IDIDMYPART, मोबाइल टेस्टिंग पहल सहित उनके BeyogOOD फाउंडेशन के साथ मिलकर लंबे समय से किए जा रहे लोकहितैषी कार्यों के लिए BET 2020 Humanitarian Award से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार अमेरिका पूर्व फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा द्वारा प्रदान किया गया था।
“BET Awards” एक अमेरिकी अवार्ड शो है जो पिछले एक साल से अफ्रीकी अमेरिकियों और अन्य अल्पसंख्यकों के संगीत, अभिनय, खेल और मनोरंजन के अन्य क्षेत्रों के लिए है। “बीट अवार्ड्स” की स्थापना 2001 में ब्लैक एंटरटेनमेंट टेलीविजन नेटवर्क द्वारा की गई थी।

महाराष्ट्र ने सबसे बड़े प्लाज्मा थेरेपी टेस्टिंग कार्यक्रम “Project Platina” का किया शुभारंभ

about - Part 2675_13.1
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने COVID-19 मरीजों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा प्लाज्मा थेरेपी टेस्टिंग “प्रोजेक्ट प्लेटिना” लॉन्च किया है। राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 16.65 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

इस टेस्टिंग के लिए कुल 21 केंद्र चुने गए हैं, जिनमें महाराष्ट्र सरकार के चिकित्सा शिक्षा और ड्रग्स विभाग और मुंबई में चार बीएमसी मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।
इस परियोजना के अंतर्गत, गंभीर रोगियों को COVID-19 से रोगियों से लिए गए प्लाज्मा की 200 मिलीलीटर की दो खुराकें दी जाएगी। टेस्टिंग परियोजना के तहत सभी कोरोनावायरस रोगियों को मुफ्त में उपचार प्रदान किया जाएगा। प्लाज्मा रक्त का वह भाग है जिसमें कोरोनोवायरस के एंटीबॉडी होते हैं, जो संक्रमण से लड़ते हैं और गंभीर रूप से बीमार रोगियों को ठीक करने में मदद करते हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे; राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी.

जर्मनी के पूर्व फुटबॉलर मारियो गोमेज़ ने संन्यास का किया ऐलान

about - Part 2675_15.1
जर्मनी के पूर्व फुटबॉलर मारियो गोमेज़ ने फुटबॉलर से संन्यास लेने की घोषणा की है। जर्मन स्ट्राइकर ने राष्ट्रीय टीम के लिए 78 मैचों में 31 गोल किए। उन्हें अपने समय के सबसे बेस्ट फुटबॉलर में से एक माना जाता है।
मारियो गोमेज़ अपने फुटबॉल करियर के दौरान विभिन्न क्लबों के लिए खेले थे। उन्होंने 2007 में स्टटगार्ट के लिए खेलते हुए Bundesliga खिताब जीता, और बायर्न म्यूनिख के लिए खेलते हुए दो और खिताब अपने नाम  किए।उन्होंने 2013 में बेयर्न के तिहरे-जीतने वाले सीज़न में चैंपियंस लीग भी जीता। उनके नाम पर 328 बुंडेसलीगा में कुल 170 गोल हैं।

लाजर चकवेरा ने जीता मलावी का राष्ट्रपति चुनाव

about - Part 2675_17.1
मलावी हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद लाजर चकवेरा (Lazarus Chakwera) मलावी के नए राष्ट्रपति बन गए। इस चुनाव में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी पीटर मुथारिका (Peter Mutharika) को 58.57% मतों से हराया। चकवेरा ने मुथारिका को मिले 1.75 मिलियन वोट के मुकाबले 2.6 मिलियन वोटों के साथ जीत हासिल की। वह मलावी कांग्रेस पार्टी (MCP) के प्रमुख हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मलावी की राजधानी: लिलोंग्वे.
  • मलावी की मुद्रा: मलावीयन क्वाचा.

उत्तराखंड वन विभाग ने विकसित किया भारत का पहला लाइकेन पार्क

about - Part 2675_19.1
उत्तराखंड के वन विभाग ने पिथौरागढ़ जिले में कुमाऊँ के मुनस्यारी में भारत का पहला ‘कवक पार्क’ (lichen park) विकसित किया है। लाइकेन हिमालय में 5000 मीटर तक की ऊँचाई पर उगने वाली एक महत्वपूर्ण प्रजातियों में से हैं, क्योंकि ये प्रदूषण के स्तर के सबसे अच्छे जैवइंडाइटर माने जाते हैं।
इस परियोजना का उद्देश्य विभिन्न लाइकेन प्रजातियों के वितरण, उनके निवास, उनके रूपात्मक और शारीरिक पहलुओं, सर्वेक्षण और साहित्य की समीक्षा, प्रजातियों का संस्थापन, मानव जाति और जलवायु कारकों सहित उनके रहने के स्थान पर होने वाले वर्तमान खतरों का अध्ययन करना और उपयुक्त संरक्षण रणनीतियों को तैयार करना है। इन जुरासिक-युग लाइकेन प्रजातियों का इस्तेमाल भोजन, इत्र, रंजक और पारंपरिक दवाओं में किया जाता है।
उत्तराखंड में लाइकेन की लगभग 600 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं और इसके हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में क्रमशः 503 और 386 प्रजातियां हैं।
उत्तराखंड के इन इलाकों पाई जाती है लाइकेन:-
  • चमोली
  • चम्पावत
  • पिथोरागढ़
  • नैनीताल
  • देहरादून
राज्य में पाई जाने वाली कुछ प्रमुख लाइकेन प्रजातियाँ है:-
  • Parmotrema Pertatum
  • Usnea Lognissima
  • Lecanora Subfuseescens
  • Sarcogyne Privigna
  • Arthonia Impolitella
  • Acarospora Fusca
  • Acarospora Oxytona
  • Polysporina Dubia

क्या है लाइकेन?


कवक (लाइकेन) एक प्रकार की वनस्‍पति है, जो यह पेड़ों के तनों, दीवारों, चट्टानों और मिट्टी पर पनपता है। ये कई रंगों, आकारों और रूपों में पाए जाते हैं। ये कभी-कभी पौधे की तरह दिखाई पड़ते हैं लेकिन लाइकेन पौधे नहीं होते हैं। लाइकेन का आकर में छोटी, पत्ती रहित शाखाएं, फ्लैट पत्ती जैसी हो सकती हैं।
ये पृथ्वी पर मौजूद सबसे पुरानी जीवित चीजों में से एक हैं, यह कई स्थानों पर पनपते, जिनमें कुछ बेहद चरम स्थान आर्कटिक, टुंड्रा, गर्म शुष्क रेगिस्तान चट्टानी तटों, विषाक्त ढेर, छतें, नंगे चट्टानें, दीवारें, उजागर मिट्टी की सतह हैं जहां यह आसानी से पाए जाते है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत; राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य.
  • हाल ही में चमोली जिले में स्थित गैरसैण को औपचारिक रूप से उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में घोषित किया गया है.

अंतर्राष्ट्रीय पार्लिमेंटिज्म दिवस: 30 जून

about - Part 2675_21.1
हर साल 30 जून को विश्व स्तर पर International Day of Parliamentarism यानि अंतर्राष्ट्रीय पार्लिमेंटिज्म अथवा संसदीय दिवस मनाया जाता है। यह दिवस संसदों की उन प्रक्रियों को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है जिनके द्वारा सरकार की संसदीय प्रणालियाँ दुनिया भर के लोगों के रोजमर्रा के जीवन को बेहतर बनाती हैं। साथ ही यह संसदों के लिए चुनौतियों का सामना करने और उनसे प्रभावी तरीके से निपटने के लिए स्टॉक करने का एक मौका भी है।
अंतर्राष्ट्रीय पार्लिमेंटिज्म अथवा संसदीय दिवस: इतिहास

इस दिवस की शुरू वर्ष 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रस्ताव के माध्यम से की गई थी। इके अलावा यह दिन अंतर संसदीय संघ (Inter-Parliamentary Union) के गठन की तिथि को भी चिन्हित करता है, जो संसदों का वैश्विक संगठन और जिसे 1889 में स्थापित किया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अंतर-संसदीय संघ मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड.
  • अंतर-संसदीय संघ के अध्यक्ष: गैब्रिएला क्यूवास बैरोन.
  • अंतर-संसदीय संघ की स्थापना: 1889.
  • अंतर-संसदीय संघ महासचिव: मार्टिन चुंगोंग.

Recent Posts

about - Part 2675_22.1
QR Code
Scan Me