DST ने “Lyfas COVID score” विकसित करने के लिए Acculi Labs का किया चयन

about – Page 2677_3.1
विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) की एक पहल COVID-19 हेल्थ क्राइसिस (CAWACH) के साथ द सेंटर फॉर आगमेंटिंग वॉर द्वारा बेंगलुरु के स्टार्टअप Acculi Labs लैब्स को चुना गया है जिसने एक कोविड रिस्क मैनजमेंट ऐप “Lyfas COVID score” विकसित किया है। Lyfas, एक एंड्रॉइड एप्लिकेशन है, जिसमें जब कोई 5 मिनट के लिए मोबाइल फोन के रियर फोन कैमरे पर तर्जनी उंगली रखता है, तो नाड़ी और रक्त की मात्रा में परिवर्तन होता है और 95 बायोमार्कर एल्गोरिदम और सिग्नल प्रोसेसिंग तकनीकों के साथ इसका विश्लेषण प्राप्त होता है। साथ ही, यह शरीर की धमनी का एक इकठ्ठा रिकॉर्ड करने के लिए स्मार्टफोन प्रोसेसर और स्मार्टफोन सेंसर का भी उपयोग करेगी।
उपरोक्त सभी मापदंडों को “Lyfas COVID स्कोर” के साथ पुनर्निर्मित करने की योजना बनाई गई है। CAWACH, COVID-19 को नियंत्रित करने के लिए बाजार में तैयार नवाचारों का समर्थन कर रहा है और इससे संबंधित चुनौतियों से निपटने के लिए स्टार्टअप विचारों में मदद कर रहा है।

पृथ्वी प्रणाली विज्ञान में उत्कृष्टता के लिए दिए जाने वाले MoES राष्ट्रीय पुरस्कारों का हुआ ऐलान

about – Page 2677_5.1
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) द्वारा “पृथ्वी प्रणाली विज्ञान में उत्कृष्टता के लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय राष्ट्रीय पुरस्कार” के विजेताओं की घोषणा की गई है। MoES द्वारा दिए जाने वाले इन पुरस्कारों का उद्देश्य पृथ्वी प्रणाली विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में प्रख्यात वैज्ञानिकों/इंजीनियरों द्वारा किए गए प्रमुख वैज्ञानिक योगदान को सम्मानित करना है। साथ ही, इसका लक्ष्य महिला एवं युवा शोधकर्ताओं को पृथ्वी प्रणाली विज्ञान की मुख्यधारा में आने के लिए प्रोत्साहित करना भी है।

Here is the complete list of winners:


Sr.No.
पुरस्कार
विजेता
1
लाइफ टाइम उत्कृष्टता पुरस्कार
प्रोफेसर अशोक साहनी
2
वातावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार
डॉ. एस सुरेश बाबू
3
भू-विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार
एन. वी. चलापति राव
4
समुद्र प्रौद्योगिकी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार
डॉ. एम. ए. आत्मानंद
5
महिला वैज्ञानिक के लिए डॉ. अन्ना मणि राष्ट्रीय पुरस्कार
डॉ. लिदिता डी. एस. खांडेपारकर
6
यंग रिसर्चर अवार्ड
डॉ. इंद्र सेखर सेन
7
समुद्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार
डॉ. वी. वी. एस. एस. शर्मा 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री: हर्षवर्धन.

AIIB के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 5 वीं वार्षिक बैठक का हुआ आयोजन

about – Page 2677_7.1
एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 5 वीं वार्षिक बैठक का आयोजन वर्चुअली (ऑनलाइन) किया गया। भारत की ओर से केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक में हिस्सा लिया। गोल मेज बैठक ‘AIIB 2030-Supporting Asia’s Development over the Next Decade’ विषय पर आयोजित की गई।
एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की वार्षिक बैठक का आयोजन हर साल बैंक के भविष्य को प्रभावित करने वाले प्रमुख निर्णयों लेने के लिए किया जाता है। बैठक के दौरान, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत सरकार द्वारा COVID-19 से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों जैसे 23 बिलियन डॉलर की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKP) और 295 बिलियन डॉलर की आत्मनिर्भर भारत पैकेज (ANBP) सहित विभिन्न प्रयासों से अवगत कराया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) के अध्यक्ष: जिन लिकुन.

IMF ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 4.3 बिलियन डॉलर का सबसे बड़ा COVID-19 ऋण किया मंजूर

about – Page 2677_9.1
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund IMF) ने दक्षिण अफ्रीका में आपातकालीन सेवाओं के लिए 4.3 बिलियन अमरीकी डालर के ऋण को मंजूरी दी है, जो विश्व में किसी भी देश को कोरोनोवायरस महामारी से लड़ने के लिए मंजूर की गई है सबसे अधिक राशि है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने इस ऋण को मंजूरी “COVID-19 से प्रभावित हुई आर्थिक स्थिति और आर्थिक प्रभाव को संबोधित करने में प्राधिकारी के प्रयासों (support the authorities) का समर्थन करने के लिए दी है। दक्षिण अफ्रीका 4,50,000 से अधिक मामलों के साथ इस महाद्वीप का सबसे अधिक प्रभावित देश है। दक्षिण अफ्रीका में महामारी से एक चुनौतीपूर्ण समस्या उत्पन्न हो रही है। विकास में भारी कमी आने के कारण, जरुरी सरकारी खर्चों के बावजूद पिछले एक दशक में आर्थिक गतिविधियां कमजोर हुई हैं, जिसके परिणामस्वरूप उच्च बेरोजगारी, गरीबी और आय असमानता है। 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • IMF का मुख्यालय: वाशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका.
  • IMF के प्रबंध निदेशक: क्रिस्टालिना जॉर्जीवा.
  • IMF के मुख्य अर्थशास्त्री: गीता गोपीनाथ.
  • IMF के सदस्य: 189 देश.
  • दक्षिण अफ्रीका की राजधानी: केपटाउन, प्रिटोरिया, ब्लोमफोंटीन.
  • दक्षिण अफ्रीका की मुद्रा: दक्षिण अफ्रीकी रैंड.
  • दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति: सिरिल रामाफोसा.

जेमी वर्डी ने जीता प्रीमियर लीग्स गोल्डन बूट फुटबॉल अवार्ड

about – Page 2677_11.1
लीसेस्टर सिटी के स्ट्राइकर जेमी वर्डी (Jamie Vardy) को 2019/20 सीज़न में 23 गोल करने के लिए प्रीमियर लीग्स गोल्डन बूट फुटबॉल अवार्ड से नवाजा गया है। उन्होंने आर्सेनल के स्ट्राइकर पियरे-एमरिक ऑबामेयांग (22 गोल), साउथेम्प्टन डैनी इंग्स (22 गोल) और मैनचेस्टर सिटी के फॉरवर्ड रेहेम स्टर्लिंग (20 गोल) को हराकर प्रतिष्ठित व्यक्तिगत पुरस्कार जीता है।
इसी के साथ जेमी,  इस पुरस्कार को जीतने वाले पहले लीसेस्टर सिटी खिलाड़ी बन गए हैं और पिछले 20 वर्षों में हैरी केन के बाद केवल दूसरे इंग्लिश खिलाड़ी हैं। मैनचेस्टर सिटी के ब्राजील के कीपर एडर्सन ने बर्नले के निक पोप को पुरस्कार के लिए नॉर्विच सिटी के खिलाफ सीजन की अपनी 16 वीं क्लीन शीट रखने के बाद गोल्डन ग्लोव पुरस्कार जीता।

बांग्लादेशी पेसर काजी अनिक इस्लाम पर डोपिंग के चलते लगा 2 साल का बैन

about – Page 2677_13.1
बांग्लादेशी तेज गेंदबाज काजी अनिक इस्लाम पर राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा 2018 में हुए डोप टेस्ट में फैल होने बाद 2 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। काजी, जो 2018 अंडर -19 विश्व कप में बांग्लादेश के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे, उन्हें उसी वर्ष एक राष्ट्रीय क्रिकेट लीग खेल के दौरान प्रतिबंधित पदार्थ Methamphetamine का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। 21 वर्षीय ने खिलाड़ी ने जुर्म कबूल कर लिया। उनका दो साल का प्रतिबंध 8 फरवरी, 2019 से लागू होगा।

बाल कल्याण कार्यकर्ता अच्युता राव का निधन

about – Page 2677_15.1
बाला हक्कुला संघम के संस्थापक और अध्यक्ष पी अच्युता राव का COVID-19 के कारण निधन। वह एक प्रसिद्ध बाल अधिकार कार्यकर्ता थे और जिन्होंने वर्ष 1984 में बाला हक्कुला संघम की स्थापना की थी। उन्हें बाल विवाह, बाल यौन शोषण की घटनाओं और बाल श्रम को रोकने में मदद करने के लिए जाना जाता है।

राव ने हाल ही में तेलंगाना उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी जिसमें कहा गया था कि सरकारी स्कूलों में छात्रों को दोपहर में भोजन परोसा जाना चाहिए है क्योंकि वे महामारी के कारण बंद होने के कारण इसे प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं।

भारत की पहली सौर ऊर्जा संचालित नौका “आदित्य” ने जीता गुस्ताव ट्रवे अवार्ड

about – Page 2677_17.1
भारत की पहली सौर ऊर्जा संचालित नौका आदित्य ने इलेक्ट्रिक बोट्स और बोटिंग में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित Gustave Trouve Award जीता है। इस नौका को शुल्क यात्री सेवा के लिए तैयार की जाने वाली नौकाओं की श्रेणी में दुनिया की सबसे अच्छी इलेक्ट्रिक बोट घोषित किया गया है।
“आदित्य” के बारे में:
नवलत बोट्स की आदित्य, एक सौर उर्जा-संचालित यात्री नौका है जो इलेक्ट्रिक समुद्री प्रणोदन के भविष्य की सर्वश्रेष्ट कहानियों में से एक है। यह फेरी केरल राज्य जल परिवहन विभाग (KSWTD) की है और जो जनवरी 2017 से अलप्पुझा जिले में वैक्कोम-थ्वानक्वाक्वाडु मार्ग पर चल रही है।

Gustave Trouve अवार्ड के बारे में:

इस पुरस्कार को पहली बार दिया गया, जो दुनिया का एकमात्र ऐसा सम्मान है जिसे किसी ऐसे व्यक्तियों और कंपनियों को दिया गया है, जो अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक नौकाओं का निर्माण और नवाचार करने में लगे हुए हैं। इस साल इसे Frenchman Gustave Trouve के सम्मान में शुरू किया गया है, जिन्होंने पारंपरिक परिवहन जीवाश्म ईंधन से हटकर, इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्ट पर आधारित गतिशीलता में शानदार काम किया था। 1881 में, उन्होंने दुनिया की पहली आउटबोर्ड मोटर का आविष्कार किया, जो सिलिच में सीन नदी में एक नाव को नौकायन करने के लिए एक रिचार्जेबल बैटरी से जोड़ता था।

पूर्व सांसद एवं राज्यपाल लालजी टंडन के नाम पर रखा गया लखनऊ में सड़क का नाम

about – Page 2677_19.1
लखनऊ नगर निगम द्वारा शहर की एक सड़क और चौक का नाम मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के नाम पर रखा गया है। अब चौक चौराहा को लालजी टंडन चौराहा और लखनऊ-हरदोई रोड को टंडन मार्ग के नाम से जाना जाएगा।

पूर्व सांसद राज्यपाल टंडन ने लखनऊ में पार्षद बनने के बाद अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। उन्होंने 21 जुलाई, 2020 को अंतिम सांस ली। इससे पहले, लखनऊ में हजरतगंज चौराहा का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 2018 में मृत्यु के बाद उनके नाम कर दिया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्य नाथ; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.

HRD मंत्रालय ने डिजिटल शिक्षा पर भारत रिपोर्ट- जून 2020 की जारी

about – Page 2677_21.1
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल “निशंक” द्वारा डिजिटल शिक्षा पर भारत रिपोर्ट-2020 जारी की गई है। लॉन्च के दौरान, मंत्री ने कहा कि रिपोर्ट मानव संसाधन विकास मंत्रालय, राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के शिक्षा विभागों द्वारा घर पर बच्चों के लिए सुलभ और समावेशी शिक्षा सुनिश्चित करने और उनके सीखने के क्रम में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए अपनाए गए अभिनव तरीकों की विस्तृत जानकारी  करती है।
डिजिटल शिक्षा पर भारत रिपोर्ट, 2020 में छात्रों के लिए दूरस्थ शिक्षा और सभी के लिए शिक्षा की सुविधा के लिए सरकार की ओर से की गई विभिन्न पहलों की जानकारी शामिल हैं। कुछ पहलें इस प्रकार हैं: दीक्षा प्लेटफॉर्म, स्वयं प्रभा टीवी चैनल, ऑनलाइन MOOC कोर्स, ऑन एयर – शिक्षा वाणी, दिव्यांगों के लिए NIOS द्वारा विकसित “DAISY, ई-पाठशाला” आदि।

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF