लीसेस्टर सिटी के स्ट्राइकर जेमी वर्डी (Jamie Vardy) को 2019/20 सीज़न में 23 गोल करने के लिए प्रीमियर लीग्स गोल्डन बूट फुटबॉल अवार्ड से नवाजा गया है। उन्होंने आर्सेनल के स्ट्राइकर पियरे-एमरिक ऑबामेयांग (22 गोल), साउथेम्प्टन डैनी इंग्स (22 गोल) और मैनचेस्टर सिटी के फॉरवर्ड रेहेम स्टर्लिंग (20 गोल) को हराकर प्रतिष्ठित व्यक्तिगत पुरस्कार जीता है।
इसी के साथ जेमी, इस पुरस्कार को जीतने वाले पहले लीसेस्टर सिटी खिलाड़ी बन गए हैं और पिछले 20 वर्षों में हैरी केन के बाद केवल दूसरे इंग्लिश खिलाड़ी हैं। मैनचेस्टर सिटी के ब्राजील के कीपर एडर्सन ने बर्नले के निक पोप को पुरस्कार के लिए नॉर्विच सिटी के खिलाफ सीजन की अपनी 16 वीं क्लीन शीट रखने के बाद गोल्डन ग्लोव पुरस्कार जीता।



हिमाचल दिवस 2026: हिमाचल प्रदेश का गठन औ...
जानें दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी दर कितनी...
मिशेल स्टार्क और दीप्ति शर्मा 2025 के लि...


