आइवरी कोस्ट के प्रधान मंत्री बने हमीद बाकायको

about – Page 2674_2.1

आइवरी कोस्ट के रक्षा मंत्री, Hamed Bakayoko को देश के प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है.  पूर्व प्रधानमंत्री Amadou Gon Coulibaly का अचानक निधन हो गया था, जिसके बाद से Hamed Bakayoko देश के अंतरिम पीएम के रूप में सेवा कर रहे थे. 

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

हमीद बाकायको रिपब्लिक (RDR) पार्टी के संस्थापक सदस्य थे और पार्टी के दैनिक समाचार पत्र, ले पैट्रियोट के प्रभारी भी थे. उन्होंने राष्ट्रीय एकता सरकार में 2003 से 2011 तक नई सूचना और संचार प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में भी कार्य किया. वह 2018 से देश के सबसे अधिक आबादी वाले जिलों में से एक, अबोबा के मेयर भी रहे हैं

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • आइवरी कोस्ट के राष्ट्रपति: अलासेन ओतारो ; राजधानी: यामोसुक्रो.

Find More International News 

ताइवान के पूर्व राष्ट्रपति ली तेंग-हुई का निधन

about – Page 2674_3.1

ताइवान के पूर्व राष्ट्रपति ली तेंग-हुई का निधनहो गया है. उन्होंने 1988 से 2000 तक ताइवान के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था. उन्हें “ताइवान के लोकतंत्र का जनक” भी माना जाता था.

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: WARRIOR 2.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

1988 में पूर्ववर्ती चियांग चिंग-कू के निधन के बाद ली तेंग-हुई राष्ट्रपति बने. ली ने प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनावों सहित एक लोकतांत्रिक राजनीतिक ख़ाका तैयार करने की दिशा में संवैधानिक परिवर्तनों का नेतृत्व किया. उन्होंने ताइपे के मेयर (1978-81) और ताइवान के प्रांतीय गवर्नर (1981-84) के रूप में भी कार्य किया.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य :

  • ताइवान के राष्ट्रपति: त्साई इंग-वेन


Find More Obituaries News

हरिकृष्ण ने Biel International Chess Festival में हासिल किया दूसरा स्थान

about – Page 2674_5.1
भारतीय ग्रैंडमास्टर, पी हरिकृष्णा ने स्विटजरलैंड में आयोजित 53 वें Biel International Chess Festival के रैपिड सेक्शन में दूसरे स्थान हासिल किया। वर्ल्ड में 26 नंबर काबिज खिलाड़ी ने शीर्ष पर रहने वाले पोलैंड के Radoslaw Wojtaszek की तुलना में 10 अंक कम हासिल किए। इससे पहले, भारतीय ग्रैंडमास्टर 5.5 अंक के साथ ACCENTUS Chess960 tournament टूर्नामेंट में शीर्ष पर रहे थे।

Biel International Chess Festival के बारे में:


Biel Chess Festival, COVID-19 महामारी के दौरान बोर्ड पर खेला जाने वाला पहला प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका आयोजन सभी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जा रहा है। शतरंज की बिसात पर खिलाड़ियों के बीच होने वाले टेबल की दूरी को बढ़ाया गया है, और हर गेम के बाद सभी मोहरों, बोर्ड, घड़ी को पूरी तरह से साफ किया जाता है। इसके अलावा, दर्शकों को कार्यक्रम स्थल पर जाने की अनुमति नहीं है।

छत्तीसगढ़ का बीजापुर जिला नीति योग के आकांक्षी जिलों की सूची में रहा सबसे ऊपर

about – Page 2674_7.1
सरकारी थिंक-टैंक नीति योग द्वारा छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले को फरवरी-जून 2020 की अवधि के दौरान समग्र डेल्टा रैंकिंग में आकांक्षी जिलों की सूची में सबसे शीर्ष स्थान दिया गया है। वहीँ री-भोई (मेघालय) और बहराइच (उत्तर प्रदेश) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रखा गया है।
डेल्टा रैंकिंग 112 आकांक्षी जिलों में इस साल फरवरी-जून के दौरान स्वास्थ्य और पोषण तथा शिक्षा समेत छह विकासत्मक क्षेत्रों में हुई प्रगति के आधार पर निर्धारित की गयी है। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास और बुनियादी ढांचा विकास क्षेत्र को शामिल किया गया था।

आकांक्षी जिलों के कार्यक्रम का उद्देश्य:

जनवरी 2018 में शुरू किए गए आकांक्षी जिलों के कार्यक्रम का उद्देश्य उन जिलों को विकास की राह पर वापस लाना है, जो प्रमुख सामाजिक क्षेत्रों में पीछे रह गये और अल्पविकसित श्रेणी में हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO): अमिताभ कांत.

मलयालम अभिनेता अनिल मुरली का निधन

about – Page 2674_9.1
मलयालम एक्टर अनिल मुरली का निधन। उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर अपने करियर की शुरुआत 1993 में कन्याकुमारीयिल ओरु कविता के साथ  की थी। उन्होंने मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्म जगत में 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।
अभिनेता को Lion, Balram vs Tharadas, Mahasamudram, Nerariyan CBI, July 4, Rock and Roll, Run Baby Run, Amen, Dolphin Bar, Ramaleela, Joseph, Nimirndhu Nil, Thani Oruvan, Kodi जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता था।

MobiKwik ने पर्सनल UPI पेमेंट लिंक mpay.me किया लॉन्च

about – Page 2674_11.1
डिजिटल वॉलेट कंपनी, MobiKwik ने “mpay.me” नामक एक नई UPI लिंक सेवा शुरू की है जो यूजर्स को किसी भी UPI पेमेंट ऐप से पैसे भेजने और प्राप्त करने में सक्षम बनाएगी। Mpay.me का इस्तेमाल कर बनाया गया सिगल लिंक पैसे भेजने और प्राप्त करने के लिए कहीं भी साझा किया जा सकता है, जो मोबाइल के साथ-साथ डेस्कटॉप पर भी काम करेगा।
Mpay.me के जरिए उपयोगकर्ता अब अपने फोन नंबर का उपयोग करके अपने स्वयं के मिनी निजी भुगतान गेटवे बना सकेंगे। पेमेंट प्राप्त करने के लिए उपयोगकर्ता को इसे चैट, एसएमएस, ईमेल आदि पर इससे उस व्यक्ति के साथ साझा करना होगा। वे सभी MobiKwik UPI उपयोगकर्ता जिनके पास अपना व्यक्तिगत भुगतान लिंक है, वे इस सेवा का उपयोग कर सकते हैं। इस लिंक का उपयोग किसी भी UPI ऐप MobiKwik, GooglePay, PhonePe, Paytm आदि के माध्यम से किया जा सकता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • Mobikwik के सीईओ: बिपिन प्रीत सिंह
  • Mobikwik मुख्यालय स्थान: गुरुग्राम
  • .

DIAT ने COVID-19 से निपटने के लिए विकसित किया ‘Aashray’ मेडिकल बेड

about – Page 2674_13.1
डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी (DIAT) द्वारा COVID -19 वायरस के प्रसार को रोकने और इसे नियंत्रण करके इससे निपटने करने के लिए एक मेडिकल बेड आइसोलेशन सिस्टम ‘आश्रय’ विकसित किया गया है।

‘Aashray’ के बारे में:

  • डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी, (DIAT) द्वारा विकसित यह मेडिकल बेड आइसोलेशन सिस्टम कम लागत, पुन: उपयोग किया जाने वाला समाधान है जिसमें एक्सहेल के पास एक खीचने (suction ) या नेगेटिव दबाव बनाकर, एयरोसोल को और अधिक फिल्टर और विघटित करके कोविड-19 रोगियों के लिए जरुरी आइसोलेशन को बनाए रखा जा सकता है।
  • इसका मॉडल बनाने वाले निर्माता के अनुसार, 10 बेड की यूनिट स्थापित करने की लागत लगभग 1 लाख रुपये आएगी, जबकि घर में क्वारंटाइन के लिए एक बेड की लागत लगभग 15,000 रुपये होगी।
  • बेड आइसोलेशन सिस्टम को मेडिकल ग्रेड सामग्री संरचना पर समर्थित विशेष पारदर्शी और पारभासी  सामग्री और निर्माण प्रक्रिया से तैयार किया गया हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • DIAT के कुलपति: सीपी रामनारायण
  • DIAT का मुख्यालय: पुणे, महाराष्ट्र.

ICRA ने एन शिवरामन को बनाया अपना नया MD और ग्रुप CEO

about – Page 2674_15.1
घरेलू रेटिंग एजेंसी ICRA द्वारा एन शिवरामन को तीन साल की अवधि के लिए अपना नया प्रबंध निदेशक और समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। वह पूर्व एमडी और समूह के सीईओ नरेश टककर की जगह लेंगे। यह पद एक वर्ष यानि अगस्त 2019 में नरेश टक्कर के कार्यकाल को समाप्त किए जाने के बाद से खाली पड़ा था।
शिवरामन ICRA समूह की कारोबारी रणनीति और नवाचार को चलाने, संगठनात्मक क्षमताओं का निर्माण, विश्लेषणात्मक उत्कृष्टता को मजबूत करने के साथ-साथ रेटिंग की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को मजबूत बनाने की दिशा में काम करके,  कंपनी के विचार को आगे ले जाएंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICRA मुख्यालय: गुड़गांव, हरियाणा.
  • ICRA के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष और निदेशक: अरुण दुग्गल.

हार्दिक सतीशचंद्र शाह होंगे पीएम मोदी के नए निजी सचिव

about – Page 2674_17.1
2010 बैच के IAS अधिकारी हार्दिक सतीशचंद्र शाह को को-टर्मिनस के आधार पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का नया निजी सचिव (Private Secretary) नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) में उप सचिव के पद पर सेवारत हैं। हार्दिक पिछले साल पीएमओ में जाने से पहले, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के निजी सचिव के रूप में कार्यत थे।

पद्मश्री से सम्मानित सोनम शेरिंग लेपचा का निधन

about – Page 2674_19.1
पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित लोक संगीतकार सोनम शेरिंग लेपचा (Sonam Tshering Lepcha) का निधन। उनका जन्म 1928 में पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक सैनिक के रूप में की थी। उन्होंने सिक्किम के विभिन्न हिस्सों की यात्रा की और भारतीय लोक और पारंपरिक लेपचा संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और 1960 में ऑल इंडिया रेडियो पर लोक संगीत के कार्यक्रम किए। उन्हें लोक संगीत के क्षेत्र में दिए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए साल 2007 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF