एशिया कप टूर्नामेंट को जून 2021 तक के लिए किया गया स्थगित

about - Part 2661_3.1
एशियाई क्रिकेट परिषद (Asian Cricket Council) ने Covid-19 महामारी के मद्देनजर एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट को जून 2021 तक स्थगित करने की घोषणा की है। इस टूर्नामेंट को पहले सितंबर 2020 में आयोजित किया जाना था। भारत टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम है और पिछले दो टूर्नामेंट जीतकर डिफेंडिंग चैंपियन है।
एशिया कप 2020 की मेजबानी पाकिस्तान को करनी थी, लेकिन कोरोनोवायरस महामारी और सुरक्षा कारणों से टूर्नामेंट को बाद में श्रीलंका में आयोजित करने का फैसला किया गया था, क्योंकि श्रीलंका इस महामारी से सबसे कम प्रभावित देश है। अब श्रीलंका 2021 में एशिया कप की मेजबानी करेगा जबकि पाकिस्तान को 2022 में मेजबानी का अधिकार दिया गया है।

ली सियन लूंग एक बार फिर बने सिंगापुर के प्रधानमंत्री

about - Part 2661_5.1
सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी द्वारा सिंगापुर में हुए आम चुनावों में जीत हासिल करने के बाद ली सियन लूंग (Lee Hsien Loong) एक बार फिर सिंगापुर के प्रधानमंत्री बन गए हैं। पीएपी ने आम चुनाव में 93 सीटों में से 83 सीटें जीतीं। जिसके साथ ही, ली सियन लूंग ने सिंगापुर के प्रधान मंत्री के रूप में चौथा कार्यकाल जीता  है।
ली सियन लूंग (Lee Hsien Loong) सिंगापुर के तीसरे प्रधानमंत्री हैं। पीपल्स एक्शन पार्टी 1965 में आजादी के बाद से सिंगापुर में सत्ता पर काबिज है। सिंगापुर में हुए आम चुनाव दक्षिण-पूर्व एशिया में एकमात्र चुनाव हैं, जो चल रहे COVID-19 महामारी के बीच हुए हैं।

मलाला दिवस: 12 जुलाई

about - Part 2661_7.1
World Malala Day: संयुक्त राष्ट्र ने युवा कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई के योगदान को सम्मानित करने के लिए 12 जुलाई को विश्व मलाला दिवस के रूप में घोषित किया है। मलाला दिवस को दुनिया भर में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों का सम्मान करने के लिए मलाला यूसुफजई के जन्मदिन के दिन मनाया जाता है।

लड़कियों की शिक्षा के लिए सार्वजनिक रूप से आवाज उठाने वाली मलाला पर तालिबान बंदूकधारियों द्वारा 9 अक्टूबर 2012 को गोली चलाई गई थी। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, मलाला जल्द ही स्वस्थ होकर लोगों के बीच लौटी और पहले की तुलना में उनके विचारों में उग्रता दिखाई दी और लिंग अधिकारों के लिए उनकी वकालत की। उन्होंने एक गैर-लाभकारी संस्था मलाला फंड की स्थापना की है, जो युवा लड़कियों को स्कूल जाने में मदद करने और अंतर्राष्ट्रीय बेस्टसेलर “I Am Malala” नामक पुस्तक की सह-लेखिका भी है।
मलाला को कई पुरस्कारों और सम्मानों से सम्मानित किया गया है जो इस प्रकार:
  • उन्हें पाकिस्तान सरकार द्वारा पहली बार साल 2012 में राष्ट्रीय युवा शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2014 में, वह 17 साल की उम्र में बाल अधिकारों के लिए अपने प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाली सबसे कम उम्र की प्राप्तकर्ता बन गईं, जिसे उन्होंने गोली लगने से पहले ही शुरू कर दिया गया था।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 2019 में अंत जारी की अपनी समीक्षा रिपोर्ट में मलाला को दशक में “दुनिया में सबसे प्रसिद्ध किशोरी” घोषित किया था.
  • साथ ही, मलाला को कनाडा की मानद नागरिकता से भी नवाजा गया है, जिसके साथ वह कनाडा में हाउस ऑफ कॉमन्स को संबोधित करने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति बनी थी.
  • एक्टिविस्ट पर बनी डॉक्यूमेंट्री, He Named Me Malala को साल 2015 में ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था.
  • इसके अलावा उन्होंने एक अन्य पुस्तक जिसका शीर्षक वी आर डिसप्लेस्ड भी लिखी है. जो कि दुनिया भर में उनके घूमने और शरणार्थी शिविरों का अनुभव करने के उसके अनुभवों का वर्णन करती है।

जाने-माने कार्टूनिस्ट अवाद बिन हसन जामी का निधन

about - Part 2661_9.1
जाने-माने गुजराती कार्टूनिस्ट अवाद बिन हसन जामी का निधन। वे ‘जामी’ नाम से लोकप्रिय थे। उनके कार्टून पिछले दो दशकों से गुजरात की प्रमुख पत्रिका “अभियान” में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहे है। इसके  अलावा उन्होंने गुजराती अख़बार Phhulchhab में एक कार्टूनिस्ट के रूप में भी काम किया था। वे केन्‍द्रीय विद्यालय जामनगर में चित्रकला अध्‍यापक थे, जहां सेवानिवृत्ति के बाद वे पूरी तरह से कार्टूनिस्‍ट बन गये थे।

मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन ने जीती Styrian Grand Prix 2020 रेस

about - Part 2661_11.1
लुईस हैमिल्टन (मर्सिडीज-ब्रिटेन रेसर) ने ऑस्ट्रिया में स्पीलबर्ग के रेड बुल रिंग में हुई Styrian Grand Prix 2020 जीत ली है। इसमें वाल्टेरी बोटास (मर्सिडीज-फ़िनलैंड रेसर) दूसरे स्थान पर रहे, जबकि मैक्स वेरस्टैपेन (रेड बुल- बेल्जियम रेसर) तीसरे स्थान पर रहे। यह साल 2020 फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप की दूसरी रेस थी और स्टायरियन ग्रैंड प्रिक्स की पहली रेस थी।

केजंग डी थोंगडोक को शोर्ट डाक्यूमेंट्री के लिए मिला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2020

about - Part 2661_13.1
अरुणाचल प्रदेश के फिल्म निर्माता केजंग डी थोंगडोक (Kezang D Thongdok) को उनकी शोर्ट डाक्यूमेंट्री “Chi Lupo” के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2020 दिया गया है। Chi Lupo, केजांग डी थोंगडोक द्वारा हनी हंटिंग (मधुमक्खी छत्तों से शहद इकठ्ठा करने का काम) पर बनाई गई एक शोर्ट डाक्यूमेंट्री है।

ची लूपो में शर्टुकपेन समुदाय में प्रचलित शहद के शिकार की परंपरा का वर्णन किया है जिसमें “ची” का अर्थ है शहद जबकि “लिपो” का अर्थ है शिकारी है। हनी हंटिंग की यह सदियों पुरानी परंपरा धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है। केजंग डी थोंगडोक ने हनी हंटिंग की स्वदेशी प्रथा की इस परंपरा को जीवित रखने के लिए, शहद के शिकार की पुरानी परंपरा पर डाक्यूमेंट्री बनाई है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने किया भारत की पहली ई-लोक अदालत का आयोजन

about - Part 2661_15.1
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा COVID-19 महामारी के बीच भारत की पहली ई-लोक अदालत का आयोजन किया गया है। ई-लोक अदालत के तहत ऑनलाइन लाइव सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई। “ई-लोक अदालत” का आयोजन उच्च न्यायालय और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया और जिसका उद्घाटन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पी आर रामचंद्र मेनन ने किया था।


लोगों को राहत पहुंचाने और मामलों की पेंडेंसी को कम करने के लिए COVID-19 महामारी के बीच “ई-लोक अदालत” का आयोजन किया गया था। “ई-लोक अदालत” के दौरान, राज्य भर के 23 जिलों की लगभग 200 बेंचों में 3,000 से अधिक मामलों की सुनवाई की गई।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री: भूपेश बघेल; राज्यपाल: अनुसुइया उइके.

भारत ब्रिटेन में सबसे ज्यादा निवेश करने वाला बना दूसरा सबसे बड़ा देश

about - Part 2661_17.1
भारत ब्रिटेन में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (Foreign direct investment – FDI) के जरिए निवेश करने वाला दूसरा सबसे बड़ा निवेशक बन गया है। यूके सरकार के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विभाग (Department for International Trade) द्वारा 2019-2020 के लिए जारी किए गए आंतरिक निवेश आंकड़ों के अनुसार, भारत ने 120 परियोजनाओं में निवेश किया और ब्रिटेन में 5,429 नए रोजगार सृजित किए। आंकड़ों के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका ने ब्रिटेन में 462 परियोजनाओं में निवेश किया और 20,131 रोजगार के नए अवसर उपलब्ध  कराए, जिसके साथ वह ब्रिटेन में एफडीआई में निवेश करने वाला सबसे बड़ा देश है।
ब्रिटेन में एफडीआई के शीर्ष देशों में, भारत ने अपनी रैंकिंग में पिछले सबसे अच्छे तीसरे स्थान में सुधार कर वित्तीय वर्ष 2018-2020 में दूसरे स्थान पर पहुँच गया। निवेश के मामले में भारत के बाद जर्मनी, फ्रांस और चीन और हांगकांग का स्थान है।

नीति आयोग ने “ATL App Development Module” किया लॉन्च

about - Part 2661_19.1
नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन (AIM) द्वारा देश भर के स्कूली छात्रों के लिए “ATL App Development Module” लॉन्च किया गया। इन मॉड्यूल्स को भारतीय स्टार्टअप प्लेज़्मो (Plezmo) के सहयोग से लॉन्च किया गया है। ATL ऐप डेवलपमेंट मॉड्यूल टिंकरिंग लैब्स के तहत आने वाले समय में स्कूली छात्रों के कौशल में सुधार करेगा और उन्हें ऐप उपयोगकर्ता से ऐप का विकसित करने वाला बनाएगा। ये मॉड्यूल युवा इनोवेटर्स को विभिन्न भारतीय भाषाओं में मोबाइल ऐप बनाने में सक्षम बनाएंगा।
इसके अलावा अटल इनोवेशन मिशन (AIM) ऐप डेवलपमेंट के लिए क्षमता और कौशल का निर्माण करने के लिए स्कूल के शिक्षकों को भी प्रशिक्षित करने का काम कर रहा है। यह किसी भी देश में अभी तक की स्कूल स्तर पर ऐप सीखने और विकास की सबसे बड़ी पहल होगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • Plezmo के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: अमोल पलशीकर।
  • नीति आयोग के सीईओ (नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया): अमिताभ कांत.

एनटीपीसी ने जीता CII-ITC सस्टेनेबिलिटी पुरस्कार 2019

about - Part 2661_21.1
एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC Ltd) को प्रतिष्ठित CII-ITC सस्टेनेबिलिटी अवार्ड 2019 से पुरस्कृत किया गया है। विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम और भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी को कॉर्पोरेट उत्कृष्टता श्रेणी (Corporate Excellence Category) के अंतर्गत उत्कृष्ट उपलब्धि (Outstanding Accomplishment) के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। साथ ही, कंपनी की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) श्रेणी में महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सराहना भी की गई है। एनटीपीसी को इसके वंचित पृष्ठभूमि से आनेवाली और स्कूल जानेवाली लड़कियों को लाभ पहुंचाकर उनके समग्र विकास को समर्थन प्रदान करने के लिए गर्ल एम्पावरमेंट मिशन (GEM) जैसे सतत विकास प्रयासों के लिए पुरस्कृत किया गया है; इसके अलावा इसने ठेकेदार श्रम सूचना प्रबंधन प्रणाली (CLIMS) के माध्यम से ठेका श्रमिकों को परियोजना स्थलों पर महीने के अंतिम दिन भुगतान करने की भी शुरुआत की है।
CII-ITC सस्टेनेबिलिटी पुरस्कार से निरंतरता में उत्कृष्ट प्रयासों की पहचान करने वालो को पुरस्कृत किया जाता हैं। देश में सस्टेनेबिलिटी की पहचान के लिए इसे सबसे विश्वसनीय मंच माना जाता है।

Recent Posts

about - Part 2661_22.1
QR Code
Scan Me