“शौर्य KGC कार्ड” के बारे में:
- “शौर्य केजीसी कार्ड” में फसल के लिए अल्पकालिक ऋण और पांच साल तक की अवधि के लिए कृषि निवेश के लिए दीर्घकालिक लोन शामिल है, जिनकी नियमित अंतराल पर समीक्षा की जाएगी।
- यह उत्पाद औसत कार्ड के लिए 2 लाख की तुलना में 10 लाख तक के जीवन कवर के साथ आता है।
- ऋण सुविधा को सशस्त्र बलों की वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है और एचडीएफसी बैंक की शाखाओं में जाकर, हाल ही में लॉन्च किए गए एचडीएफसी बैंक ई-किसान धन ऐप और अखिल भारतीय इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस डायल (IVR) टोल-फ्री नंबर (1800 120 9655) के माध्यम से आवेदन करके प्राप्त किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण तथ्य-
- एचडीएफसी बैंक का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
- एचडीएफसी बैंक की टैगलाइन: We Understand Your World.













