जनजातीय कार्य मंत्रालय(एमओटीए) को मिला ‘स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड

about - Part 2642_2.1

SKOCH Gold Award आदिवासी मामलों के मंत्रालय (MoTA) को “सक्षम आईटी योजनाओं के माध्यम से आदिवासियों के सशक्तिकरण” परियोजना के लिए प्रदान किया गया है. यह प्रोजेक्ट डिजिटल इंडिया के सपनों को साकार करने, पारदर्शिता लाने के साथ-साथ सेवाओं के वितरण को सुविधाजनक बनाने के लिए भारत सरकार की अटूट प्रतिबद्धता की दिशा में एक कदम है. MoTA ने ‘डिजिटल इंडिया’ के बड़े विजन के साथ जोड़ने के लिए DBT मिशन के मार्गदर्शन में DBT पोर्टल के साथ 5 छात्रवृत्ति योजनाओं को एकीकृत किया

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

66 वीं SKOCH 2020 प्रतियोगिता “INDIA RESPONDS TO COVID THROUGH DIGITAL GOVERNANCE” नाम से आयोजित की गई थी. जनजातीय मामलों के मंत्रालय (MoTA) ने DIGITAL INDIA & E-GOVERNANCE-2020 प्रतियोगिता में भाग लिया था.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री: अर्जुन मुंडा

Find More Awards News Here

RPower और JERA ने बांग्लादेश के बिजली परियोजना के लिए किया ऋण समझौता

about - Part 2642_3.1

रिलायंस पावर और जापानी ऊर्जा प्रमुख JERA ने बांग्लादेश में अपनी नई गैस-आधारित थर्मल पॉवर उत्पादन परियोजना के लिए बैंकों के एक समूह के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. हस्ताक्षरित समझौता, बांग्लादेश के मेघनाघाट में एक नई 745 मेगावाट प्राकृतिक गैस संयुक्त-चक्र बिजली परियोजना के लिए लगभग 642 मिलियन डॉलर (लगभग 4,798 करोड़ रुपये) का पूरा वित्त प्रदान करेगा. यह बांग्लादेश के बिजली क्षेत्र में एक परियोजना के लिए सबसे बड़ी फंडिंग टाई-अप में से एक है

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

इस समझौते के साथ, रिलायंस पावर और JERA पूर्ण पैमाने पर निर्माण पर ध्यान केंद्रित करेगी और 2022 में कमर्शियल ऑपरेशन को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से काम करने का लक्ष्य है. 745 मेगावाट प्राकृतिक गैस संयुक्त-चक्र बिजली परियोजना से उत्पन्न बिजली बांग्लादेश पॉवर डेवलपमेंट बोर्ड (BPDB) के साथ दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौते के तहत बेची जाएगी.  यह कमर्शियल ऑपरेशन की शुरुआत से 22 साल की अवधि के लिए किया जाएगा. 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • रिलायंस पावर के अध्यक्ष: अनिल अंबानी
  • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना; 
  • राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका

Find More News Related to Agreements

सिडबी और ट्रांसयूनियन CIBIL ने लॉन्च किया “MSMESaksham” पोर्टल

about - Part 2642_4.1

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने ट्रांसयूनियन CIBIL के सहयोग से वन-स्टॉप नॉलेज पोर्टल लॉन्च किया है. मंच को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSMEs) के लिए लॉन्च किया गया है. MSMEs के लिए MSMESaksham एक व्यापक वित्तीय शिक्षा और ज्ञान का मंच है साथ ही  क्रेडिट दायित्वों के प्रबंधन में MSMEs की मदद करेगा. 

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

MSMESaksham MSMEs को वित्त के लिए त्वरित पहुँच प्रदान करेगा और उन्हें वित्तीय रूप से जागरूक और ऋण-तैयार करके उन्हें सशक्त बनाएगा ताकि समय पर और सस्ती वित्तीय सहायता प्रदान की जा सके. यह उनके credit life cycle के दौरान उनका मार्गदर्शन भी करेगा. इसमें MSME के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं की संयुक्त सूची भी शामिल होगी.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक के अध्यक्ष: मोहम्मद मुस्तफा.

Find More National News Here

ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की छठी बैठक में रूस ने की अध्यक्षता

about - Part 2642_5.1

रूस की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की छठी बैठक का आयोजन किया  गया. फेडरेटिव रिपब्लिक ऑफ ब्राज़ील,रूसी संघ, भारत गणराज्य, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना और दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के पर्यावरण मंत्रियों ने वीडियो सम्मेलन के माध्यम से आयोजित बैठक में भाग लिया. बैठक ब्रिक्स वर्किंग ग्रुप की बैठक से पहले हुई थी. भारत 2021 में अगली बैठक की मेजबानी करेगा.


Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: WARRIOR 2.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री, श्री प्रकाश जावड़ेकर ने ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया. बैठक के दौरान, मंत्री ने 2019 में शुरू किए गए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) जैसे वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में भारत द्वारा किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य :

  • रूस के राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन.
  • रूस की राजधानी: मास्को; मुद्रा: रूसी रूबल

Find More Summits and Conferences Here

आइवरी कोस्ट के प्रधान मंत्री बने हमीद बाकायको

about - Part 2642_6.1

आइवरी कोस्ट के रक्षा मंत्री, Hamed Bakayoko को देश के प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है.  पूर्व प्रधानमंत्री Amadou Gon Coulibaly का अचानक निधन हो गया था, जिसके बाद से Hamed Bakayoko देश के अंतरिम पीएम के रूप में सेवा कर रहे थे. 

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

हमीद बाकायको रिपब्लिक (RDR) पार्टी के संस्थापक सदस्य थे और पार्टी के दैनिक समाचार पत्र, ले पैट्रियोट के प्रभारी भी थे. उन्होंने राष्ट्रीय एकता सरकार में 2003 से 2011 तक नई सूचना और संचार प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में भी कार्य किया. वह 2018 से देश के सबसे अधिक आबादी वाले जिलों में से एक, अबोबा के मेयर भी रहे हैं

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • आइवरी कोस्ट के राष्ट्रपति: अलासेन ओतारो ; राजधानी: यामोसुक्रो.

Find More International News 

ताइवान के पूर्व राष्ट्रपति ली तेंग-हुई का निधन

about - Part 2642_7.1

ताइवान के पूर्व राष्ट्रपति ली तेंग-हुई का निधनहो गया है. उन्होंने 1988 से 2000 तक ताइवान के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था. उन्हें “ताइवान के लोकतंत्र का जनक” भी माना जाता था.

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: WARRIOR 2.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

1988 में पूर्ववर्ती चियांग चिंग-कू के निधन के बाद ली तेंग-हुई राष्ट्रपति बने. ली ने प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनावों सहित एक लोकतांत्रिक राजनीतिक ख़ाका तैयार करने की दिशा में संवैधानिक परिवर्तनों का नेतृत्व किया. उन्होंने ताइपे के मेयर (1978-81) और ताइवान के प्रांतीय गवर्नर (1981-84) के रूप में भी कार्य किया.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य :

  • ताइवान के राष्ट्रपति: त्साई इंग-वेन


Find More Obituaries News

हरिकृष्ण ने Biel International Chess Festival में हासिल किया दूसरा स्थान

about - Part 2642_9.1
भारतीय ग्रैंडमास्टर, पी हरिकृष्णा ने स्विटजरलैंड में आयोजित 53 वें Biel International Chess Festival के रैपिड सेक्शन में दूसरे स्थान हासिल किया। वर्ल्ड में 26 नंबर काबिज खिलाड़ी ने शीर्ष पर रहने वाले पोलैंड के Radoslaw Wojtaszek की तुलना में 10 अंक कम हासिल किए। इससे पहले, भारतीय ग्रैंडमास्टर 5.5 अंक के साथ ACCENTUS Chess960 tournament टूर्नामेंट में शीर्ष पर रहे थे।

Biel International Chess Festival के बारे में:


Biel Chess Festival, COVID-19 महामारी के दौरान बोर्ड पर खेला जाने वाला पहला प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका आयोजन सभी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जा रहा है। शतरंज की बिसात पर खिलाड़ियों के बीच होने वाले टेबल की दूरी को बढ़ाया गया है, और हर गेम के बाद सभी मोहरों, बोर्ड, घड़ी को पूरी तरह से साफ किया जाता है। इसके अलावा, दर्शकों को कार्यक्रम स्थल पर जाने की अनुमति नहीं है।

छत्तीसगढ़ का बीजापुर जिला नीति योग के आकांक्षी जिलों की सूची में रहा सबसे ऊपर

about - Part 2642_11.1
सरकारी थिंक-टैंक नीति योग द्वारा छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले को फरवरी-जून 2020 की अवधि के दौरान समग्र डेल्टा रैंकिंग में आकांक्षी जिलों की सूची में सबसे शीर्ष स्थान दिया गया है। वहीँ री-भोई (मेघालय) और बहराइच (उत्तर प्रदेश) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रखा गया है।
डेल्टा रैंकिंग 112 आकांक्षी जिलों में इस साल फरवरी-जून के दौरान स्वास्थ्य और पोषण तथा शिक्षा समेत छह विकासत्मक क्षेत्रों में हुई प्रगति के आधार पर निर्धारित की गयी है। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास और बुनियादी ढांचा विकास क्षेत्र को शामिल किया गया था।

आकांक्षी जिलों के कार्यक्रम का उद्देश्य:

जनवरी 2018 में शुरू किए गए आकांक्षी जिलों के कार्यक्रम का उद्देश्य उन जिलों को विकास की राह पर वापस लाना है, जो प्रमुख सामाजिक क्षेत्रों में पीछे रह गये और अल्पविकसित श्रेणी में हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO): अमिताभ कांत.

मलयालम अभिनेता अनिल मुरली का निधन

about - Part 2642_13.1
मलयालम एक्टर अनिल मुरली का निधन। उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर अपने करियर की शुरुआत 1993 में कन्याकुमारीयिल ओरु कविता के साथ  की थी। उन्होंने मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्म जगत में 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।
अभिनेता को Lion, Balram vs Tharadas, Mahasamudram, Nerariyan CBI, July 4, Rock and Roll, Run Baby Run, Amen, Dolphin Bar, Ramaleela, Joseph, Nimirndhu Nil, Thani Oruvan, Kodi जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता था।

MobiKwik ने पर्सनल UPI पेमेंट लिंक mpay.me किया लॉन्च

about - Part 2642_15.1
डिजिटल वॉलेट कंपनी, MobiKwik ने “mpay.me” नामक एक नई UPI लिंक सेवा शुरू की है जो यूजर्स को किसी भी UPI पेमेंट ऐप से पैसे भेजने और प्राप्त करने में सक्षम बनाएगी। Mpay.me का इस्तेमाल कर बनाया गया सिगल लिंक पैसे भेजने और प्राप्त करने के लिए कहीं भी साझा किया जा सकता है, जो मोबाइल के साथ-साथ डेस्कटॉप पर भी काम करेगा।
Mpay.me के जरिए उपयोगकर्ता अब अपने फोन नंबर का उपयोग करके अपने स्वयं के मिनी निजी भुगतान गेटवे बना सकेंगे। पेमेंट प्राप्त करने के लिए उपयोगकर्ता को इसे चैट, एसएमएस, ईमेल आदि पर इससे उस व्यक्ति के साथ साझा करना होगा। वे सभी MobiKwik UPI उपयोगकर्ता जिनके पास अपना व्यक्तिगत भुगतान लिंक है, वे इस सेवा का उपयोग कर सकते हैं। इस लिंक का उपयोग किसी भी UPI ऐप MobiKwik, GooglePay, PhonePe, Paytm आदि के माध्यम से किया जा सकता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • Mobikwik के सीईओ: बिपिन प्रीत सिंह
  • Mobikwik मुख्यालय स्थान: गुरुग्राम
  • .

Recent Posts

about - Part 2642_16.1
QR Code
Scan Me