इंटरनेशनल डे ऑफ विक्टिम्स ऑफ इंन्फोर्स्ड डिसएप्पीयरेंसेंस: 30 अगस्त

about – Page 2644_3.1
संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 30 अगस्त को विश्व स्तर पर International Day of the Victims of Enforced Disappearances यानि जबर्दस्ती गुम किए गए पीड़ितों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। यह दिन गिरफ्तारी, नजरबंद और अपहरण की घटनाओं सहित दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में जबरदस्ती या बिना मर्जी के गायब किए जाने वाले लोगों के बारे में गंभीर चिंता व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। उपरोक्त सभी घटनाओं के परिणामस्वरूप उत्पीड़न से संबंधित रिपोर्ट की संख्या बढ़ जाती है, जिनमे गायब होने वाले या जिनके परिवारों को उत्पीड़न, दुर्व्यवहार सहना पड़ा हो या जिन्हें धमकाया गया हो आदि से संबंधित हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 30 अगस्त को जबर्दस्ती गुम किए गए पीड़ितों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया गया था और इसे पहली बार वर्ष 2011 में मनाया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.

भारत सरकार ने बढ़ाई राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की पुरस्कार राशि

about – Page 2644_4.1

केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कारों की सात श्रेणियों में से चार में पुरस्कार राशि में वृद्धि की घोषणा की है. उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस 2020 के अवसर पर यह घोषणा की. खेल पुरस्कारों की पुरस्कार राशि अंतिम बार 2008 में बढ़ाई गई थी.  


Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की पुरस्कार राशि में वृद्धि:

  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार की पुरस्कार राशि 7.5 लाख रुपये की पिछली राशि से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है. 
  • अर्जुन पुरस्कार को 5 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया गया है.
  • द्रोणाचार्य (लाइफटाइम) पुरस्कार प्राप्त करने वाले, जिन्हें पहले 5 लाख रुपये दिए जाते थे, अब उन्हें नकद पुरस्कार के रूप में 15 लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि द्रोणाचार्य  (रेगुलर) को प्रति पुरस्कार 5 लाख रुपये के बजाय 10 लाख दिए जाएंगे
  • ध्यानचंद पुरस्कार विजेताओं को 5 लाख रुपये के बजाय 10 लाख रुपये दिए जाएंगे. 

Find More Sports News Here

गोवा में 20 नवंबर से आयोजित होगा 51वां IFFI

 

about – Page 2644_5.1

भारत का 51 वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित किया जाएगा. यह फिल्म फेस्टिवल COVID 19 के कारण एक हाइब्रिड फिल्म फेस्टिवल है, जो आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्मों के साथ-साथ थियेटर स्क्रीनिंग भी प्रदर्शित करेगा.

WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • गोवा राजधानी: पणजी.
  • गोवा के राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी.
  • गोवा के मुख्यमंत्री: प्रमोद सावंत.

Find More Miscellaneous News Here

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए.आर. लक्ष्मणन का निधन

 

about – Page 2644_6.1

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस ए.आर. लक्ष्मणन का निधन हो गया. उनका जन्म 22 मार्च, 1942 को तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के देवकोट्टई में  हुआ था. उन्हें 20 दिसंबर, 2002 को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और 22 मार्च, 2007 को सेवानिवृत्त हुए थे. वर्तमान में वे न्यायमूर्ति ए.एस.आनंद की अध्यक्षता वाले मुलई पेरियार पैनल  तमिलनाडु के प्रतिनिधि थे. 

WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

ए.आर. लक्ष्मणन :

  • ए.आर. लक्ष्मणन ने अपनी सेवानिवृत्ति के बाद विधि आयोग (18 वें विधि आयोग) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया
  • उन्हें 1997 में केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था. उन्होंने क्रमशः 2000 और 2001 में राजस्थान उच्च न्यायालय और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया.
  • उन्होंने तमिल और अंग्रेजी में कई किताबें लिखी हैं, जिनमें “Neethiyin Kural (The voice of justice)” और “द जज स्पीक्स” विभिन्न न्यायिक और सामाजिक मुद्दों पर व्याख्यान का संकलन हैं.

Find More Obituaries News

T20 क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने ड्वेन ब्रावो

 

about – Page 2644_7.1

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर, ड्वेन जॉन ब्रावो Twenty20 मैचों में 500 विकेट झटकने वाले क्रिकेट के पहले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2020 के एक मैच में अपनी टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया ज़ॉक्स के बीच हुए मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की है. ब्रावो ने रहकेम कॉर्नवाल (18) का विकेट लेकर अपना 500 वां विकेट लिया. ड्वेन ब्रावो ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप के 459 वें मैच में उपलब्धि हासिल की है. 

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

श्रीलंका के लसिथ मलिंगा टी 20 क्रिकेट में 339 मैचों में 389 विकेट के साथ दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, इसके बाद सुनील नरेन (383), इमरान ताहिर (374) और सोहेल तनवीर (356) हैं. 

Find More Sports News Here

केरल सरकार ने पहली समुद्री एम्बुलेंस “PRATHEEKSHA” की शुरू

 

about – Page 2644_8.1

केरल के मुख्यमंत्री, पिनाराई विजयन ने केरल में तिरुवनंतपुरम जिले के विझिनजाम गाँव में ‘PRATHEEKSHA’ नाम की पहली समुद्री एम्बुलेंस की शुरुआत की. अन्य समुद्री एम्बुलेंस जिन्हें तैनात किया जाना है, वे Pratyasha और Karunya हैं.  तैनात की जाने वाली एम्बुलेंस इस प्रकार हैं:

  • Ernakulam में Pratyasha 
  • Kozhikode में Karunya

WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

PRATHEEKSHA:

Pratheeksha, केरल सरकार के मत्स्य विभाग के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) द्वारा निर्मित 3 पूर्ण सुसज्जित समुद्री एम्बुलेंस नाव की श्रृंखला में पहली है. इन्हें रु. 6.08 करोड़ की लगत के साथ, समुद्र में दुर्घटनाओं के दौरान मछुआरों के जीवन को बचाने के लिए बनाया गया है. नाव को भारतीय मत्स्य प्रौद्योगिकी संस्थान ने शिपिंग के भारतीय रजिस्ट्री के विनिर्देशों के अनुसार डिजाइन किया है.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • केरल की राजधानी: तिरुवनंतपुरम.
  • केरल के मुख्यमंत्री: पिनारयी विजयन.
  • केरल के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खा.

Find More State In News Here

श्रीलंकाई क्रिकेटर थरांगा परनविताना हुए रिटायर

about – Page 2644_9.1

श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज़, निषाद थरांगा परनविताना ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है. उन्होंने 32 टेस्ट मैचों में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें 2 शतक और 11 अर्द्धशतक सहित 1792 रन बनाए हैं

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

परनविताना ने फरवरी 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ पदार्पण किया और नवंबर 2012 में राष्ट्रीय टीम के लिए अपना आखरी मैच खेला था. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में  वह 12,522 रन के साथ श्रीलंका के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.

Find More Sports News Here

‘ब्लैक पैंथर’ स्टार चैडविक बॉसमैन का निधन

 

about – Page 2644_10.1

चार साल से कोलोन कैंसर से जूझ रहे ब्लैक पैंथर अभिनेता, चैडविक बॉसमैन का निधन हो गया. उनका जन्म और परवरिश दक्षिण कैरोलिना के एंडरसन में हुआ और उन्होंने 2003 में टीवी सीरीज “ऑल माय चिल्ड्रन” से अभिनय की शुरुआत की थी. उन्होंने 2008 में बायोपिक द एक्सप्रेस: द एर्नी डेविस स्टोरी से बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत की, जहां उन्होंने फ्लॉयड लिटिल की भूमिका निभाई थी. उन्होंने Marvel cinematic universe में प्रसिद्ध ब्लैक पैंथर की भूमिका निभाई थी. 

WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

अभिनेता ने कई अन्य हाई प्रोफाइल जीवनी वाली भूमिकाएँ निभाईं, जैसे कि ड्रामा 42 में बेसबॉल के जैकी रॉबिन्सन डे, मार्शल में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस थर्गूड मार्शल और Get on Up में soul icon जेम्स ब्राउन.

Find More Obituaries News

परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस: 29 अगस्त

 

about – Page 2644_11.1

परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2010 से 29 अगस्त को विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है. इस दिन का उद्देश्य परमाणु हथियार परीक्षण विस्फोटों या किसी अन्य परमाणु विस्फोटों के प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और परमाणु-हथियार-मुक्त दुनिया के लक्ष्य को प्राप्त करने के साधनों के रूप में से एक के रूप में उनकी समाप्ति की आवश्यकता के प्रति जागरुक करना है. 

WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस का इतिहास:

2 दिसंबर 2009 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा के 64 वें सत्र ने अपने प्रस्ताव 64/35 के सर्वसम्मति स्वीकृति के माध्यम से परमाणु परीक्षण के खिलाफ 29 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया. 2010 में सबसे पहली बार परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया. 

Find More Important Days Here

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने दिया इस्तीफा, सबसे लंबे समय तक रहे सेवारत

 

about – Page 2644_12.1

जापान के प्रधान मंत्री शिंजो आबे ने स्वास्थ्य की स्थिति खराब होने के कारण 28 अगस्त 2020 को पद से हटने की घोषणा की है. 65 वर्षीय शिंजो आबे ने दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के नेता के रूप में 7 साल और आठ महीने कार्य किया, जो जापानी इतिहास में सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधान मंत्री बन गए हैं. 

WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

शिंजो आबे 26 दिसंबर 2012 से जापान के पीएम के रूप में कार्य कर रहे थे. इससे पहले, उन्होंने जुलाई 2006 से सितंबर 2007 के बीच कुछ समय के लिए पीएम के रूप में भी कार्य किया था, तब वह देश के सबसे कम उम्र( 52 वर्ष ) के प्रधानमंत्री बने थे.  


Find More Appointments Here

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF