ADB ने टेको कोनिशी को नियुक्त किया भारत का कंट्री डायरेक्टर

about - Part 2598_3.1
एशियाई विकास बैंक (ADB) द्वारा टेको कोनिशी को भारत के लिए नया कंट्री डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। कोनिशी, केनिची योकोयामा की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में एडीबी के दक्षिण एशिया विभाग के महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला है। भारत एडीबी का चौथा सबसे बड़ा शेयरधारक है और साल 2010 से इसका सबसे बड़ा उधार लेने वाला देश रहा है।
नई दिल्ली में स्थित कार्यालय प्रमुख के तौर पर कोनिशी भारत में सरकार और अन्य सहयोगियों के साथ एडीबी संचालन और पॉलिसी संवाद का नेतृत्व करेंगे। वह एडीबी की इंडिया कंट्री पार्टनरशिप स्ट्रैटेजी, 2018-2022 के कार्यान्वयन की देखरेख करेंगे, जो कि अधिक नौकरियां पैदा करने, समावेशी अवसंरचना नेटवर्क और सेवाएं प्रदान करने और पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन समस्याओं को दूर करने के लिए औद्योगिक प्रतिस्पर्धा के निर्माण पर केंद्रित है।

टेको कोनिशी के बारे में


कोनिशी के पास करीब 22 वर्षों का पेशेवर अनुभव है, जिसमें एडीबी में दो दशक तक कई वरिष्ठ भूमिकाओं में किया कार्य शामिल हैं, जिसमें उज्बेकिस्तान रेसिडेंस मिशन के निदेशक और मध्य और पश्चिम एशिया विभाग में सलाहकार शामिल हैं।



उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष: मात्सुगु असकावा.
  • एशियाई विकास बैंक मुख्यालय: मांडलुंग, फिलीपींस.
  • एशियाई विकास बैंक की स्थापना: 19 दिसंबर 1966.

अमिताभ बच्चन एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट को देंगे अपनी आवाज, अमेज़न ने किया करार

about - Part 2598_5.1
Amazon.com Inc ने अपने एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट के लिए बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को साइन किया है। इस डील के बाद अमिताभ बच्चन एलेक्सा को अपनी आवाज देने वाले पहले भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं। इसके बाद अब एलेक्सा यूजर्स अमिताभ बच्चन की आवाज वाले एलेक्सा को खरीदकर अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज का अनुभव कर सकेंगे।
अमेज़न ने पहली बार एलेक्सा के लिए किसी सेलिब्रिटी आवाज का इस्तेमाल किया जब हॉलीवुड अभिनेता सैमुअल एल जैक्सन ने एलेक्सा पर पहली फिल्म बनाई। अमेज़न ने तब से पेशेवर आवाज वाले अभिनेताओं को अपने साथ जोड़ा है जो शेक्सपियर, मार्क ट्वेन, नीतिवचन और कहानीकार का पाठ करते हैं। पिछले साल, इसके प्रतिद्वंद्वी गूगल असिस्टेंट ने अमेरिकी गायक जॉन लीजेंड की आवाज को का इस्तेमाल किया था।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • अमेज़न के सीईओ: जेफ बेजोस.
  • अमेज़न संस्थापक: जेफ बेजोस.
  • अमेज़न स्थापित: 5 जुलाई 1994.
  • अमेज़न मुख्यालय: सिएटल, वाशिंगटन, संयुक्त राज्य

BWF ने थॉमस और उबेर कप को 2021 तक स्थगित करने का किया ऐलान

about - Part 2598_7.1
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने डेनमार्क में 3 से 11 अक्टूबर 2020 के दौरान होने वाले थॉमस कप और उबेर कप को 2021 के लिए स्थगित करने की घोषणा की है।
यह निर्णय COVID-19 महामारी के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले कई देशों के पीछे हटने के बाद लिया गया है। साथ ही, विश्व पुरुष और महिला टीम चैंपियनशिप के पुनर्निर्धारित वैकल्पिक तारीखों का निर्णय BWF द्वारा किया जाना अभी बाकी है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की स्थापना: 5 जुलाई 1934
  • बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के अध्यक्ष: पौल-एरिक होयर लार्सन
  • बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया

अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस: 16 सितंबर

about - Part 2598_9.1
International Day for the Preservation of the Ozone Layer: संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 16 सितंबर को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाता है। ओजोन परत गैस की एक नाजुक परत (ढाल) है, जो पृथ्वी को सूर्य की किरणों के हानिकारक प्रभाव से बचाने का काम करती है और इस प्रकार यह पृथ्वी पर जीवन को संरक्षित करने में अहम भूमिका निभाती है।
वर्ष 2020 के लिए इस दिन का विषय: “Ozone for life: 35 years of ozone layer protection”. यह वियना कन्वेंशन के 35 वर्षों को चिन्हित करने के लिए है।

अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस का इतिहास:


संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 19 दिसंबर, 2000 को मनाए इस दिन को मनाए जाने की घोषणा की गई क्योंकि यही वह तारीख है जब ओजोन परत के संरक्षण के लिए साल 1987 में बनाए गए मॉ्ट्रिरयल प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किया गया था। ओजोन परत की खोज साल 1913 में फ्रांस के भौतिकविदों फैबरी चार्ल्स और हेनरी बुसोन ने की थी। ओजोन गैस की एक परत है, जो पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाती है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम मुख्यालय स्थान: नैरोबी, केन्या
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम प्रमुख: इंगर एंडरसन
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की स्थापना: 5 जून 1972.

S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने वित्त वर्ष-21 में भारत की जीडीपी -9% रहने का जताया अनुमान

about - Part 2598_11.1
S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने COVID-19 महामारी के प्रभाव के कारण वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की जीडीपी के लिए जारी किए अपने पहले के अनुमान 5% नेगेटिव को बदलकर 9% नेगेटिव रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा S&P रेटिंग ने वित्त 2021-22 में भारत की GDP 6% में वृद्धि की उम्मीद जताई है, जबकि FY23 (2022-23) में 6.2% की दर से वृद्धि होने का अनुमान लगाया है।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका.
  • एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स के अध्यक्ष: जॉन बेरिस्फोर्ड

आदित्य पुरी को यूरोमनी द्वारा 2020 के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया गया सम्मानित

about - Part 2598_13.1
एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी को यूरोमनी अवार्ड्स ऑफ एक्सीलेंस 2020 द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें भारत में एक विश्व स्तरीय बैंक के निर्माण के उनके कौशल के लिए सम्मानित किया गया है।
यूरोमोनी अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस पुरस्कार, सर्वश्रेष्ट बैंकों और बैंकरों को प्रदान किया जाता हैं। इसकी शुरुआत 1992 में की गई थी और जो वैश्विक बैंकिंग उद्योग में शुरू किया गया अपनी तरह का पहला पुरस्कार था।



उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एचडीएफसी बैंक की टैगलाइन: We Understand Your World.
  • एचडीएफसी बैंक मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री चनेश राम राठिया का निधन

about - Part 2598_15.1
वरिष्ट कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री चनेश राम राठिया COVID-19 के कारण का निधन। वे 1977 में पहली बार तत्कालीन अविभाजित मध्य प्रदेश के धरमजिगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।
राठिया ने मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में पशुपालन मंत्री के रूप में कार्य किया था। इसके अलावा राठिया ने 2000 में छत्तीसगढ़ के गठन के बाद अजीत जोगी सरकार (2000-2003) में खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री के रूप में भी काम किया था।

राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस: 15 सितंबर

about - Part 2598_17.1
भारत में वर्ष 1968 से हर साल 15 सितंबर को राष्ट्र के विकास में इंजीनियरों के योगदान को चिन्हित करने के लिए इंजीनियर दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारत के सबसे महान इंजीनियरिंग सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती का दिन है, जो सर MV के नाम से प्रसिद्ध है।
सर एमवी को “Father of Modern Mysore” (आधुनिक मैसूर के जनक) के रूप में जाना जाता है। उन्हें 1955 में भारत के निर्माण में उनके असाधारण योगदान के लिए ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार के दरभंगा में नए एम्स की स्थापना को दी मंजूरी

about - Part 2598_19.1
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार के दरभंगा में एक नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इसे प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) के तहत स्थापित किया जाएगा। इस मंजूर किए गए नए एम्स को 1264 करोड़ की कुल लागत से तैयार किया जाएगा और इसका निर्माण भारत सरकार के अनुमोदन की तारीख से 4 साल की अवधि के भीतर पूरा होने की संभावना जताई गई है।
बिहार के दरभंगा में स्थापित किए जाने वाले इस नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में 15-20 सुपर स्पेशियलिटी विभाग होंगे। इस प्रस्तावित संस्थान की कुल बेड क्षमता 750 होगी, जिसमें इमरजेंसी/ट्रॉमा बेड, आईसीयू बेड, आयुष बेड, प्राइवेट बेड और स्पेशलिटी और सुपर स्पेशलिटी बेड शामिल है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बिहार के मुख्यमंत्री: नीतीश कुमार; राज्यपाल: फागू चौहान.

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी ने मनाया ‘हिमालय दिवस’

about - Part 2598_21.1
भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के एक स्वायत्त संस्थान वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी (WIHG) द्वारा वर्चुली ‘हिमालय दिवस’ मनाया गया है।
हिमालय दिवस के अवसर पर, हिमालय के विभिन्न पहलुओं में विशेषज्ञता हासिल करने वालों वैज्ञानिकों द्वारा भूस्खलन आपदा जोखिम में कमी, हिमालयी भूकंपीयता, जोखिम जागरूकता और शमन, और हिमालयन क्रायोस्फीयर की ओर ब्लैक कार्बन की यात्रा जैसे कई क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया जाता है।

Recent Posts

about - Part 2598_22.1
QR Code
Scan Me