हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक बांस कॉन्क्लेव आयोजित किया गया, जिसमे पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय,केंद्रीय कृषि मंत्रालय के प्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों ने भाग लिया।। इस सम्मेलन को केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह द्वारा संबोधित किया गया। कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए, मंत्री ने कहा कि COVID के बाद भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बांस महत्वपूर्ण है और साथ ही यह भारत को अपने बांस संसाधनों की सहायता से आर्थिक शक्ति के रूप में उभरने का अवसर भी प्रदान करेगा
इसके अलावा जितेंद्र सिंह ने इस क्षेत्र में सार्वजनिक निजी भागीदारी (Public Private Partnership) की व्यावहारिकता के साथ-साथ बांस निर्माण और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए DoNER मंत्रालय की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।



NPC और MoEFCC के बीच समझौता: पर्यावरणीय ...
कृष्ण कुमार ठाकुर NMDC में निदेशक (कार्म...
मार्शल आर्ट्स के उस्ताद Chuck Norris का ...

