Home   »   अमेरिका में नागरिक अधिकारों के लिए...

अमेरिका में नागरिक अधिकारों के लिए लड़ने वाले जॉन लुईस का निधन

अमेरिका में नागरिक अधिकारों के लिए लड़ने वाले जॉन लुईस का निधन |_3.1
नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाले जॉन लुईस (John Lewis) का निधन। लुईस लंबे समय तक अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (U.S. House of Representatives) के सदस्य भी रहे थे। लुईस, मार्टिन लूथर किंग जूनियर (Martin Luther King Jr) के समर्थक थे, और उन्होंने अपने जीवन के अंतिम समय तक नागरिक अधिकारों और मानवाधिकारों की अपनी लड़ाई को जारी रखा था। लुइस नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाले ‘बिग सिक्स’ नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं में से एक थे। वे अंतिम बार लोगों के बीच नस्लीय न्याय के लिए किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे, जो जून में अमेरिका शुरू होकर पूरी दुनिया भर में फैल गए।
जॉन लुईस अटलांटा से कांग्रेस के सदस्य थे। वे पहली बार 1986 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने लगभग 35 वर्षों तक कांग्रेस में जॉर्जिया का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा लुईस को वर्ष 2011 में अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान Presidential Medal of Freedom से सम्मानित किया गया था।
prime_image
QR Code
Scan Me