संजय जमुआर (Sanjay Jamuar) को दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड (डीएमआईएल) का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की एक नई शाखा है। इसका मुख्य उद्देश्य दिल्ली से बाहर एवं विदेशों में मेट्रो परियोजनाओं तथा संचालन का विस्तार करना है। डीएमआईएल को सरकार के सहयोग से डीएमआरसी ने बनाया है। इसका मुख्य लक्ष्य भारत और विदेशों में मेट्रो परियोजनाओं के साथ-साथ उनके संचालन और रखरखाव के काम भी करना है।
योजनाएं बनाने में मदद
कॉर्पोरेशन के अनुसार डीएमआईएल को मेट्रो कंसल्टेंसी और परियोजना पूरा करने वाली सेवाओं का दायरा बढ़ाने के लिए बनाया गया है। इसे अधिकारियों और कर्ज देने वालों को सलाह देने की जिम्मेदारी दी गई है। यह मेट्रो और ट्रांसपोर्ट सिस्टम के लिए लंबी अवधि की योजनाएं बनाने में मदद करेगा। नई संस्था डीएमआरसी के अनुभव का लाभ उठाएगी। डीएमआरसी ने भारत के कई शहरों को मेट्रो सिस्टम बनाने में सहायता की है।
दिल्ली से बाहर के कई परियोजनाओं में शामिल
डीएमआरसी ने अपने बढ़ते वैश्विक और घरेलू विस्तार पर भी जोर दिया है। वह दिल्ली से बाहर के कई परियोजनाओं में शामिल है। डीएमआरसी बांग्लादेश में ढाका मेट्रो परियोजना में सलाहकार के तौर पर काम कर रही है। यह चेन्नई, मुंबई और पटना मेट्रो परियोजनाओं के लिए संचालन और रखरखाव अनुबंध भी संभाल रही है। डीएमआईएल से उम्मीद है कि वह विश्व भर में डीएमआरसी के विस्तार को और आगे बढ़ाएगा।
काम करने का काफी अनुभव
डीएमआरसी के अनुसार, जमुआर आईआरटीएस के पूर्व अधिकारी हैं। उन्हें भारतीय रेलवे, डीएमआरसी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने का काफी अनुभव है। उन्होंने यूके, यूएसए, फ्रांस, मध्य पूर्व एवं यूरोप में भी काम किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि वे 1998 में डीएमआरसी के संचालन और रखरखाव विभाग के पहले कर्मचारी थे।


जस्टिस लीसा गिल बनीं आंध्र प्रदेश हाईकोर...
नीतू समरा को Noida International Airport...
डाबर ने हरजीत एस. भल्ला को भारत के कारोब...


