अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी सेंचुरी के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह युवा ओपनर 50 से कम गेंदों में एक से ज़्यादा IPL सेंचुरी बनाने वाला पहला भारतीय क्रिकेटर बन गया है। कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने सिर्फ़ 47 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की। उनकी 135 रनों की नाबाद पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत हासिल की।
अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 68 गेंदों पर 10 चौके और इतने ही छक्कों के साथ करीब 200 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 135 रनों की पारी खेली। इस जबरदस्त प्रदर्शन के लिए अभिषेक को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
भुवनेश्वर कुमार का तोड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने 81 मैचों में सातवां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है। अब वह एसआरएच के लिए सबसे ज्यादा ये खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज था। भुवी ने साल 2014 से साल 2024 के बीच एसआरएच के लिए 145 मैच खेले थे, जिनमें उन्होंने छह बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया था।
क्रिस गेल और आरोन फिंच को पीछे छोड़ा
अभिषेक इस इनिंग के साथ ही टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक बार 130 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा चौथी बार किया है। अभिषेक ने इस मामले में क्रिस गेल और आरोन फिंच को पीछे छोड़ा है। गेल-फिंच ने टी20 क्रिकेट में 3 बार 130 से अधिक रनों की पारी खेली है।
भारतीय बल्लेबाज 50 से भी कम गेंदों में आईपीएल शतक
- अभिषेक शर्मा (SRH) – 2 (40 गेंद, 47 गेंद)
- वैभव सूर्यवंशी (आरआर) – 1 (35 गेंद)
- यूसुफ़ पठान (आरआर) – 1 (37 गेंद)
- प्रियांश आर्य (पीबीकेएस) – 1 (39 गेंद)
- मयंक अग्रवाल (पीबीकेएस) – 1 (45 गेंद)
- ईशान किशन (SRH) – 1 (45 गेंद)
- तिलक वर्मा (एमआई) – 1 (45 गेंद)
- मुरली विजय (सीएसके) – 1 (46 गेंद)
- विराट कोहली (आरसीबी) – 1 (47 गेंद)
- वीरेंद्र सहवाग (डीसी) – 1 (48 गेंद)
- रिद्धिमान साहा (पीबीकेएस) – 1 (49 गेंद)
- रजत पाटीदार (आरसीबी) – 1 (49 गेंद)
- वेंकटेश अय्यर (केकेआर) – 1 (49 गेंद)
- सूर्यकुमार यादव (एमआई) – 1 (49 गेंद)
- शुबमन गिल (जीटी) – 1 (49 गेंद)


ISSF जूनियर विश्व कप 2026 काहिरा में भार...
ICC ने रवांडा में पहली महिला T20I चैलेंज...
घरेलू खिलाड़ियों को अनुबंध देने वाला पहल...


