एक्ट्रेस जेसी बकले (Jessie Buckley) ने इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स में इतिहास रच दिया है। उन्होंने फिल्म ‘हैमनेट’ में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। इस जीत के साथ वह यह अवॉर्ड हासिल करने वाली पहली आयरिश एक्ट्रेस बन गई हैं। बता दें कि फिल्म क्लोई झाओ के निर्देशन में बनी है, और इसमें जेसी की एक्टिंग को दुनियाभर में लोगों ने काफी सराहा गया।
यह पुरस्कार लॉस एंजिल्स में आयोजित 98वें अकादमी अवॉर्ड्स समारोह के दौरान प्रदान किया गया। यह जीत जेसी बकले के करियर का पहला अकादमी अवॉर्ड है और उनका दूसरा ऑस्कर नामांकन था। इससे पहले उन्हें वर्ष 2022 में फिल्म The Lost Daughter के लिए भी ऑस्कर नामांकन मिला था।
यह फिल्म इस उपन्यास पर आधारित है
- बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में जेसी बकले के साथ एमा स्टोन को फिल्म ‘बुगोनिया’ के लिए, रोज बायरन को ‘इफ आई हैड लेग्स आई वुड किक यू’ के लिए, रेनेट रीन्सवे को ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ के लिए और केट हडसन को ‘सॉन्ग संग ब्लू’ के लिए नॉमिनेट किया गया था।
- फिल्म ‘हैमनेट’ को कई अन्य कैटेगरी में भी नॉमिनेशन मिले, जिनमें बेस्ट पिक्चर, डायरेक्टिंग, अडैप्टेड स्क्रीनप्ले, ओरिजिनल स्कोर, कास्टिंग, कॉस्ट्यूम डिजाइन और प्रोडक्शन डिजाइन शामिल हैं।
- यह फिल्म मैगी ओ’फारेल के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। कहानी विलियम शेक्सपियर और उनकी पत्नी के जीवन पर केंद्रित है, जो अपने छोटे बेटे की मौत के बाद के दुख से जूझते हैं।
जेसी बकले के बारे में
जेसी बकले का जन्म 28 दिसंबर 1989 को आयरलैंड के काउंटी केरी में हुआ था। बचपन से ही उन्हें म्यूजिक और एक्टिंग में रुचि थी। उन्होंने अपनी पढ़ाई के बाद लंदन की मशहूर ड्रामा स्कूल रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट (RADA) में ट्रेनिंग ली। जेसी को पहली बड़ी पहचान 2008 में ब्रिटिश टैलेंट शो ‘आई वुड डू एनीथिंग’ से मिली। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में काम किया और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली।
जेसी को पहली बड़ी पहचान 2008 में ब्रिटिश टैलेंट शो ‘आई वुड डू एनीथिंग’ से मिली। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में काम किया और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली। जेसी बकले सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि बेहतरीन सिंगर भी हैं। कई फिल्मों में उन्होंने खुद गाने भी गाए हैं।


ऑस्कर 2026: 98वें अकादमी अवॉर्ड्स के सभी...
Oscars 2026: माइकल बी जॉर्डन बने सर्वश्र...
ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अ...

