सिडनी स्थित लोवी इंस्टीट्यूट (Lowy Institute) द्वारा जारी एशिया पावर इंडेक्स 2020 में भारत को 100 में से 39.7 अंक के साथ 4 वें स्थान पर रखा गया है। एशिया पावर इंडेक्स 2020 एशिया में देशों की सापेक्ष शक्ति का आकलन करने के लिए 26 देशों और क्षेत्रों को रैंक प्रदान करता है।
इस इंडेक्स में एशिया-प्रशांत को प्रभावित करने वाले सबसे शक्तिशाली देश के रूप में अमेरिका ने 81.6 के स्कोर के साथ अपनी स्थिति बरकरार रखी है। इसके बाद क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर चीन (76.1) और जापान (41) हैं। वार्षिक एशिया पॉवर इंडेक्स एक विश्लेषणात्मक साधन है जो एशिया में प्रमुख शक्ति रखने वाले देशों को उनके पास क्या है और वे क्या करते हैं (संसाधन और प्रभाव) के आधार पर रैंक प्रदान करता है।



इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता...
CPA Zone VII Conference 2026 संपन्न: समा...
गुजरात पुलिस ने तैयार किया AI टूल, ड्रग्...


