
भारतीय नौसेना ने हाल ही में समुद्री क्षेत्रों में अधिक पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए न्यूजीलैंड की रॉयल नेवी के साथ व्हाइट शिपिंग इंफॉर्मेशन एक्सचेंज पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है। इस बात की घोषणा रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कही है। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने हाल ही में न्यूजीलैंड का दौरा किया था। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार को रॉयल न्यूज़ीलैंड नेवी द्वारा ते तौआ मोआना मारा में आयोजित पारंपरिक पोहिरी समारोह में गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया था।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
क्या होता है व्हाइट शिपिंग एग्रीमेंट?
व्हाइट शिपिंग इंफॉर्मेशन एक्सचेंज एक तकनीकी शब्द है। यह दो देशों के समुद्री क्षेत्रों के अंतर्गत वाणिज्यिक जहाजों से सम्बंधित सूचना का नौसेनाओं के बीच विनिमय समझौते से संबंधित है। व्हाइट शिपिंग जानकारी वाणिज्यिक गैर-सैन्य व्यापारी जहाजों की आवाजाही और पहचान पर पूर्व सूचना के आदान-प्रदान को संदर्भित करती है।
यह एक सूचना नेटवर्क प्रोटोकॉल स्थापित करता है जो दोनों देशों की नौसेनाओं को अपने समुद्री क्षेत्रों में जहाजों के बारे में जानकारी का आदान-प्रदान करने की अनुमति देता है। भारत व्हाइट शिपिंग इंफॉर्मेशन एक्सचेंज अमेरिका के साथ भी कर चुका है।
व्हाइट शिपिंग एग्रीमेंट क्यों किया जाता है?
व्हाइट शिपिंग एग्रीमेंट किसी देश की समुद्री सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण भाग है, इस एग्रीमेंट की सहायता से कोई देश अपनी सुरक्षा को मजबूत कर सकता है। क्योंकि इसके अंतर्गत किसी समुद्री जहाज के उसके तट पर आने से पहले उसकी पूरी जानकारी उस देश की नौसेना के पास मौजूद रहेगी।



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘Women in A...
World Sleep Day 2026:अच्छी नींद क्यों है...
लाड़ली बहना योजना: 34वीं किस्त की राशि म...

