राजस्थान के राजसमंद जिले में दुनिया की सबसे ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। भगवान शिव की इस प्रतिमा को ‘विश्व स्वरूपम’ नाम दिया गया है। राजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर में स्थापित भगवान शिव की 369 फुट ऊंची प्रतिमा का गुजरात के आध्यात्मिक गुरु और धर्म प्रचारक मोरारी बापू अनावरण करेंगे। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी उपस्थित रहेंगे।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
संस्थान के ट्रस्टी और मिराज समूह के अध्यक्ष मदन पालीवाल ने बताया कि प्रतिमा के अनावरण के पश्चात पूरे राज्य में 29 अक्टूबर से 6 नवंबर यानी नौ दिनों तक धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पीटीआई ने पालीवाल के हवाले से बताया, ‘श्रीनाथजी की नगरी में स्थापित भगवान शिव की यह अद्भुत प्रतिमा धार्मिक पर्यटन को एक नया आयाम देगी।’ मोरारी बापू नौ दिनों तक राम कथा का पाठ भी करेंगे।
भगवान शिव की यह ‘विश्व स्वरूपम’ प्रतिमा उदयपुर से 45 किलोमीटर की दूर स्थित है। इसका निर्माण टाट पदम संस्थान द्वारा किया गया है। यहां भगवान शिव ध्यान की मुद्रा में बैठे हैं। कहा जाता है कि यह मूर्ति 20 किलोमीटर दूर से दिखाई देती है। यह 51 बीघे में एक पहाड़ी की चोटी पर स्थापित है। प्रतिमा को विशेष रोशनी से रोशन किया गया है और रात में भी यह स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
इस प्रतिमा को बनाने में 3000 टन स्टील और लोहा, 2.5 लाख क्यूबिक टन कंक्रीट और रेत का इस्तेमाल किया गया है। तांबे के रंग की मूर्ति को बारिश और धूप से बचाने के लिए जिंक मिश्र धातु का लेप भी लगाया गया है। यह 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा का सामना कर सकती है। प्रतिमा के डिजाइन का विंड टनल टेस्ट ऑस्ट्रेलिया में किया गया है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के भारत क्षेत्र के ज़ोन VII का सम्मेलन गोवा में संपन्न…
गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…
मुंद्रा पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट हब के तौर पर उभरा है। इस…
तकनीकी प्रगति में एक बड़ी सफलता के तौर पर, अहमदाबाद स्थित AAKA Space Studio ने…
हर साल 11 अप्रैल को पूरे भारत में 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' मनाया जाता है।…