Categories: Defence

भारत-फ्रांस एयरफोर्स का संयुक्त युद्धाभ्यास गरुड़ VII

भारत और फ्रांस (India and France) की एयरफोर्स के संयुक्त युद्धाभ्यास गरुड़ (Garud VII) सूर्यनगरी जोधपुर में शुरू हुआ है। फ्रांस के 220 सैनिकों की टुकड़ी चार राफेल फाइटर जेट और मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट के साथ जोधपुर पहुंच चुकी है। दूसरी तरफ इंडियन एयर फोर्स की तरफ से राफेल, सुखोई, तेजस और जगुआर फाइटर जेट के अलावा एलसीएच को इस युद्धाभ्यास में उतारा है। भारत और फ्रांस दोनों देशों की एयरफोर्स के बीच यह युद्धाभ्यास 12 नवम्बर तक चलेगा। इस दौरान दोनों देश की एयरफोर्स अपने-अपने अनुभव एक-दूसरे के साथ साझा करेंगे।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

एयरफोर्स के सातवें संयुक्त युद्धाभ्यास गरुड़ में भारत AF Su-30 MKI, राफेल, LCA तेजस और जगुआर लड़ाकू विमानों के साथ-साथ लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) और Mi-17 हेलीकॉप्टरों के साथ भाग ले रहा है। IAF की टुकड़ी में फ्लाइट रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट, AWACS और AEW&C जैसी लड़ाकू सक्षम संपत्तियां भी शामिल होंगी। यह संयुक्त अभ्यास दोनों देशों के एयरफोर्स के जवान नई-नई तकनीकों को परस्पर साझा करेंगे।

 

दोनों देशों के बीच इससे पहले छह युद्धाभ्यास कुशलतापूर्वक आयोजित हो चुके हैं। यह द्विपक्षीय अभ्यास का सातवां संस्करण है। इससे पहले ऑड-ईवन के रूप में छह युद्धाभ्यास हो चुके हैं। इनकी शुरुआत भारत से ही 2003 में हुई थी। इस तरह से पहला, तीसरा और पांचवां संस्करण भारत में क्रमशः 2003, 2006 और 2014 में वायु सेना स्टेशनों ग्वालियर, कलाईकुंडा और जोधपुर में आयोजित किया गया था। दूसरी ओर फ्रांस में दूसरा, चौथा और छठा संस्करण वर्ष 2005, 2010 और 2019 में आयोजित किया गया था। इस बार पुन: भारत की बारी है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • वायु और अंतरिक्ष बल के मेजर जनरल: जनरल स्टीफन मिले
  • वायु सेना प्रमुख, भारत: एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago