
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में चौथे हेली-इंडिया समिट 2022 का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि श्रीनगर में हेली-समिट का आयोजन कर हेलिकॉप्टर सेवाओं के क्षेत्र में विस्तार की एक नई शुरुआत हुई है।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर जितना खूबसूरत है, उतनी गति से विकसित भी हो रहा है। प्रदेश में निवेश तेजी से बढ़ रहा है। पहले विभिन्न रैंकिंग में जम्मू कश्मीर का नाम नीचे से देखा जाता था, लेकिन अब ऊपर रैंकिंग देखना शुरू की जाती है। यह बदलाव प्रदेश में आया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों और कार्गो दोनों के लिए सार्वजनिक परिवहन के साधन के रूप में हेली सेवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।
वहीं, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जम्मू-कश्मीर एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बना है। श्रीनगर में हेली-समिट का आयोजन कर हेलिकॉप्टर सेवाओं के क्षेत्र में विस्तार की एक नई शुरुआत हुई है। हेली पॉलिसी व आपातकालीन चिकित्सा में हेलिकॉप्टर के उपयोग के कार्य शुरू किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, खास कर पर्यटन के क्षेत्र में नए शिखर की ओर बढ़ते जम्मू-कश्मीर के लिए नागर विमानन की वृद्धि अति महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘Women in A...
World Sleep Day 2026:अच्छी नींद क्यों है...
लाड़ली बहना योजना: 34वीं किस्त की राशि म...

