
श्रीलंकाई लेखक शेहान करुणातिलका (Shehan Karunatilaka) ने उपन्यास के लिए 2022 का बुकर पुरस्कार जीता है। करुणातिलका को यह पुरस्कार ‘द सेवन मून्स ऑफ माली अल्मेडा’ किताब के लिए दिया गया है। बुकर प्राइज ने ट्वीट किया कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि Booker Prize 2022 के विजेता शेहान करुणातिलका हैं। ‘द सेवन मून्स ऑफ माली अल्मेडा’ शेहान करुणातिलका का यह दूसरा उपन्यास हैं। यह उपन्यास गृहयुद्ध से घिरे श्रीलंका की जानलेवा तबाही के बीच एक कर्कश, मार्मिक रूप से मजेदार व्यंग्य है।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
शेहान करुणातिलका को श्रीलंका के अग्रणी लेखकों में से एक माना जाता है। अपने उपन्यासों के अलावा उन्होंने रॉक सॉन्ग्स, पटकथा और यात्रा कहानियां भी लिखी हैं। श्रीलंकाई लेखक ने अपने किताब के बारे में कहा कि उन्होंने इसके बारे में 2009 में गृहयुद्ध की समाप्ति के बाद सोचना शुरू किया था। तब इस बात पर तीखी बहस हुई कि कितने नागरिक मारे गए और यह किसकी गलती थी।



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘Women in A...
World Sleep Day 2026:अच्छी नींद क्यों है...
लाड़ली बहना योजना: 34वीं किस्त की राशि म...

