Home   »   श्रीलंकाई लेखक शेहान करुणातिलका के उपन्यास...

श्रीलंकाई लेखक शेहान करुणातिलका के उपन्यास को मिला 2022 का बुकर पुरस्कार

श्रीलंकाई लेखक शेहान करुणातिलका के उपन्यास को मिला 2022 का बुकर पुरस्कार |_3.1

श्रीलंकाई लेखक शेहान करुणातिलका (Shehan Karunatilaka) ने उपन्यास के लिए 2022 का बुकर पुरस्कार जीता है। करुणातिलका को यह पुरस्कार ‘द सेवन मून्स ऑफ माली अल्मेडा’ किताब के लिए दिया गया है। बुकर प्राइज ने ट्वीट किया कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि Booker Prize 2022 के विजेता शेहान करुणातिलका हैं। ‘द सेवन मून्स ऑफ माली अल्मेडा’ शेहान करुणातिलका का यह दूसरा उपन्यास हैं। यह उपन्यास गृहयुद्ध से घिरे श्रीलंका की जानलेवा तबाही के बीच एक कर्कश, मार्मिक रूप से मजेदार व्यंग्य है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

 

शेहान करुणातिलका को श्रीलंका के अग्रणी लेखकों में से एक माना जाता है। अपने उपन्यासों के अलावा उन्होंने रॉक सॉन्ग्स, पटकथा और यात्रा कहानियां भी लिखी हैं। श्रीलंकाई लेखक ने अपने किताब के बारे में कहा कि उन्होंने इसके बारे में 2009 में गृहयुद्ध की समाप्ति के बाद सोचना शुरू किया था। तब इस बात पर तीखी बहस हुई कि कितने नागरिक मारे गए और यह किसकी गलती थी।

 

Find More Awards News Here
Telangana's Hyderabad honoured with AIPH 'World Green City award 2022'_90.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *