Categories: Banking

Paytm को पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस के लिए दोबारा करना होगा आवेदन

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम (Paytm) को झटका देते हुए पेमेंट एग्रीगेटर ( Payment Aggregator Licence) के लिए फिर से आवेदन करने का निर्देश दिया है। आरबीआई ने पेटीएम को पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस के लिए 120 दिनों का समय दिया है। डिजिटल पेमेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशन ने दिसंबर 2020 में पेमेंट एग्रीगेटर सर्विस के लिए आरबीआई के सामने प्रस्ताव रखा था, लेकिन रिजर्व बैंक ने इस प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

कंपनी वन97 कम्यूनिकेशन की तरफ से स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी गई है कि केंद्रीय बैंक ने पेटीएम को पीपीएसएल के लिए FDI गाइडलाइंस के तहत जरूरी मंजूरी देने का निर्देश दिया है। आरबीआई ने पेटीएम सर्विसेज द्वारा मर्चेंट्स की ऑनलाइन ऑनबोर्डिंग को फिलहाल रोकने का निर्देश दिया है। पेटीएम ने स्पष्ट किया है कि इससे कंपनी के व्यापार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। PPSL अपने मौजूदा मर्चेंट के साथ अपने कारोबार को जारी रख सकता है।

 

गौरतलब है कि दिसंबर 2020 में पेटीएम पेमेंट सर्विसेज ने अपनी पेमेंट एग्रीगेटर सर्विस के लिए आवेदन दिया था, जिसे केंद्रीय बैंक की ओर से खारिज कर दिया गया। केंद्रीय बैंक मे वन97 कम्यूनिकेशन को पेटीएम एग्रीगेटर के लिए फिर से आवेदन करने के लिए 120 दिनों का समय दिया है। कंपनी को इस समय सीमा के भीतर लाइसेंस के लिए फिर से आवेदन कर सकती है। कंपनी ने कहा है कि आरबीआई की तरफ से दिए गए निर्देश सिर्फ नए ग्राहकों के लिए है, जिसके कारण उनके कारोबार पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

 

Find More News Related to Banking

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago