भारतीय मूल के जर्मन नागरिक गुरदीप सिंह रंधावा जर्मनी में एक राजनीतिक दल की राज्य इकाई (पार्टी प्रेसिडियम) में चुने गए हैं। उन्हें थुरिंगिया स्टेट क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (CDU) पार्टी प्रेसिडियम में नियुक्त किया गया है। यह पहला मौका है जब किसी भारतीय मूल के जर्मन नागरिक को सीडीयू द्वारा जर्मनी में राज्य प्रेसिडियम में नियुक्त किया गया है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
एशियन लाइट इंटरनेशनल ने बताया कि रंधावा सीडीयू के सक्रिय सदस्य रहे हैं। उन्होंने कई वर्षों तक पार्टी के लिए काम किया है। असल में क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (CDU) जर्मनी में एक राजनीतिक दल है। फ्रेडरिक मर्ज जनवरी 2022 से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इससे पहले अगस्त में गुरदीप सिंह रंधावा को जर्मनी में भारतीय समुदाय का पहला प्रतिनिधि चुना गया था। भारतीय समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में, रंधावा का काम भारतीय समुदाय की समस्याओं व चिंताओं से अवगत कराना था।
रंधावा का काम भारतीयों को राजनीतिक रूप से सक्रिय होने के लिए प्रोत्साहित करना भी था। 62 वर्षीय उद्यमी रंधावा जर्मनी के वाचसेनबर्ग जिले में स्थानीय सीडीयू संघ के सदस्य प्रतिनिधि हैं। जहां वे स्थानीय परिषद के सदस्य भी हैं। वह अभी भी अपने मूल देश भारत के साथ न केवल व्यापारिक संबंध बनाए हुए हैं बल्कि वहां मानवीय कार्यों (खासकर सिखों और पंजाब के लोगों के अधिकारों) में भी शामिल रहे हैं।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 'पास्ट रिस्क एंड रिटर्न वेरिफिकेशन एजेंसी' (PaRRVA) को…
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र राज्य कैबिनेट ने महत्वाकांक्षी 'महाराष्ट्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नीति…
सुप्रीम कोर्ट ने 29 अप्रैल 2026 को एक केस की सुनवाई के दौरान मौलिक अधिकारों…
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) 'E-PRAAPTI' नाम से एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा…
भारतीय रिज़र्व बैंक ने आपदा-प्रभावित क्षेत्रों के लिए लोन रीस्ट्रक्चरिंग के लिए संशोधित दिशानिर्देश पेश…
भारत और श्रीलंका ने 21 से 28 अप्रैल तक कोलंबो में द्विपक्षीय डाइविंग अभ्यास 'IN–SLN…